बीएसपी नेता महेंद्र गुप्ता की हत्या का मामला, वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

Sandeep Kumar | Published:
Share
वि
बीएसपी नेता महेंद्र गुप्ता की हत्या का खुलासा

छतरपुर में करीब 10 दिन पहले हुई बीएसपी नेता महेंद्र गुप्ता की हत्या मामले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि हमलावर उनके सिर में कैसे गोली मारकर भागता नजर आ रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

BHOPAL. मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुई बीएसपी नेता महेंद्र गुप्ता की हत्या ( Mahendra Gupta ) का वीडियो सामने आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी ने बसपा नेता को सरेराह गोली मारकर हत्या ( Murder) की थी। दरअसल करीब 10 दिन पहले BSP नेता महेंद्र गुप्ता की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस (Police ) ने वारदात की वजह का भी खुलासा कर दिया है। वारदात को कुल 7 लोगों ने अंजाम दिया था और पुलिस का कहना है कि एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब जल्द ही बाकि आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस के मुताबिक बीएसपी नेता महेन्द्र गुप्ता (BSP leader Mahendra Gupta ) की हत्या 25 साल पुरानी रंजिश की वजह से की गई थी।

ये खबर भी पढ़िए..DA Hike in MP : मध्य प्रदेश में नहीं बढ़ा कर्मचारियों का DA, आज मंत्रालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश : सीएस वीरा राणा को मिला एक्सटेंशन, जून तक रहेंगी पद पर

एसपी अमित सांघी ने किया मामले का खुलासा


पुलिस ने हत्या के 10 दिन बाद इस मामले में खुलासा किया। एसपी अमित सांघी ( SP Amit Sanghi ) ने बताया कि एक आरोपी आकाश सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया गया है। 6 अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जांच में सामने आया कि महेंद्र गुप्ता की हत्या के लिए आरोपी दो महीने पहले से ही रेकी कर रहे थे। एसपी के मुताबिक कि बसपा नेता महेंद्र गुप्ता और ग्राम सीगोन निवासी प्रतिपाल सिंह ठाकुर के बीच 25 साल से रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते दोनों पक्षों की ओर से हत्या के प्रयास और हत्या जैसी कई घटनाएं घट चुकी हैं। अभी प्रतिपाल सिंह का बेटा रानू राजा हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। रानू राजा ने ही अपने साथियों के साथ बसपा नेता की हत्या की साजिश रची थी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बारीकी से पड़ताल। इसके बाद रानू राजा के एक साथी आकाश सक्सेना को पकड़ा। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि रानू राजा और अन्य साथियों ने जनवरी 2024 से ही उनकी हत्या की साजिश रची थी। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी।

ये खबर भी पढ़िए..CAA से बंधी उम्मीद: पाक से पलायन के बाद अब तक शरणार्थी हैं हजारों सिंधी परिवार

हत्या मामले का वीडियो आया सामने


बिजावर सीट से विधानसभा चुनाव लड़े बसपा नेता महेंद्र गुप्ता की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें हमलावर उनके सिर में गोली मारकर भागता नजर आ रहा है। इसी वीडियो में एक शख्स हाथ में बंदूक थामे दिख रहा है। बसपा नेता महेंद्र गुप्ता 4 मार्च को एक शादी समारोह में शामिल होने छतरपुर पहुंचे थे। उसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपियों ने सरेहार उनके सिर में 3 गोलियां मारी थी।

ये खबर भी पढ़िए..RGPV घोटालाः निजी अकाउंट में कराई थी FD उन्हें CA ने किया था सर्टिफाई

Tags:
  • murder
  • SP Amit Sanghi
  • एसपी अमित सांघी
  • Mahendra Gupta
  • बसपा नेता महेंद्र गुप्ता
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर