भगवान की ऐसी भक्ति, चारधाम यात्रा के लिए साइकिल से निकल पड़ा युवक

Shreya Nakade | May 16, 2024, 08:23 IST
Share
साइकिल से चारधाम
साइकिल से चारधाम

मध्‍य प्रदेश के पांढुर्णा का एक युवक अपनी साइकिल पर सवार होकर एक हजार किलोमीटर से भी लंबे सफर के लिए निकल पड़ा है। 15 दिन में इस युवक को केदारनाथ धाम पहुंचना है।

10 मई से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरु हो गई है। पहले चार दिनों में ही यहां करीब 1.30 लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। भगवान की भक्ति का, भक्ति के रास्ते पर चलने का सबका अलग तरीका होता है। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में रहने वाले नीलेश डोबले ( Nilesh Doble ) नाम के युवक ने भी ऐसे ही भगवान की भक्ति का अपना तरीका निकाला है। नीलेश ने साइकल से चारधाम यात्रा करने का निर्णय लिया है। अपने घर पांढुर्णा से नीलेश अपने मन में भक्ति-भाव लेकर इस कठिन यात्रा के लिए 14 मई को निकल चुके हैं।

15 दिन में पहुंचेगा केदारनाथ

नीलेश डोबले ने अपनी यात्रा शुरू होने के 15 दिन के भीतर केदारनाथ पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद वह गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ धाम के भी दर्शन करेंगे। केदारनाथ धाम तक का सफर नीलेश के लिए एक हजार किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा होगा। वे नरसिंहपुर, सागर और झांसी होते हुए उत्तराखंड की ओर रुख करेंगे। यह पूरी यात्रा वे साइकल पर सवार होकर ही करेंगे। केदारनाथ की चढ़ाई वैसे ही काफी मुश्किल होती है ऊपर से इस युवा ने अपने घर से वहां तक पहुंचने के लिए साइकिल को चुना है। 14 मई को जब नीलेश इस यात्रा के लिए निकले तो उनके परिवार वालों और दोस्तों ने अपनी शुभकामनाओं और भक्ति के साथ उन्हें विदा किया।

ये खबर भी पढ़िये...

चारधाम यात्रा के जाम में फंसे मध्य प्रदेश के चार लोगों की मौत

किसान परिवार से आते हैं निलेश

नीलेश डोबले पांढुर्णा के खैरीपैका गांव में एक किसान परिवार से आते हैं। वे परिवार के अकेले पुत्र हैं। नीलेश के पिता खेती करते हैं। घर पर मां और दो बहनें भी है। उन्होंने अपने साथ साइकिल पर कुछ जरूरत का सामान रखा है जो यात्रा के दौरान उनके काम आएगा। अपने परिवार की शुभकामनाएं और आशीर्वाद लेकर नीलेश इस कठिन यात्रा के लिए निकल चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िये...

माधवी राजे से शादी करने माधवराव सिंधिया स्पेशल ट्रेन से ले गए थे बारात

युवाओं में अक्सर दिखता ऐसा जोश

चार धाम यात्रा के लिए अक्सर युवाओं में जोश दिखता है। नीलेश से पहले कई युवा साइकिल से चारधाम यात्रा कर चुके हैं। इससे पहले सीहोर के रहने वाले रितेश राठौर जनवरी महीने में 12 ज्योतिर्लिंग और चार धामों के दर्शन के लिए साइकिल से निकले थे। पिछले साल बिहार के प्रीतम राजहंस की चारधाम की साइकिल यात्रा बहुत प्रचलित हुई थी।

Tags:
  • गंगोत्री
  • बद्रीनाथ
  • यमुनोत्री
  • केदारनाथ
  • साइकिल से चारधाम यात्रा
  • नीलेश डोबल
  • Nilesh Doble
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि