सीएम डॉ. मोहन यादव बोले यूका कांग्रेस का पाप है, बीआरटीएस पर फ्लाईओवर बनाएंगे

Sanjay Gupta | Published:
Share
yuka-is-congress-sin
Photograph: (the sootr)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि यूका उनका पाप है। उन्होंने घोषणा की कि बीआरटीएस पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जिससे यातायात की समस्या हल होगी।

INDORE. यूनियन कार्बाइड यूका कचरे के पीथमपुर में ट्रायल रन का रास्ता साफ होने और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी की। इंदौर आए सीएम मोहन यादव ने गुरूवार रात को कहा कि यूका कांग्रेस का पाप है। उनके शासन काल में ही कारखाने से गैस रिसाव से लाखों मरे थे। उन्होंने घटना को ऐसे ही छोड़ दिया था। सीएम गुरुवार रात को मंत्री तुलसी सिलावट के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए आए हैं।

पीथमपुर का चयन भी उन्होंने ही किया था

सीएम ने पीथमपुर में कचरा जलाने को लेकर स्थिति साफ करते हुए कहा कि उनकी ही सरकार के समय कैबिनेट में पीथमपुर का चयन हुआ है कचरा जलाने के लिए (केंद्र की यूपीए सरकार के समय फैसला हुआ था)। कांग्रेस ने ही लाइसेंस दिया, पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने लाइसेंस दिया था। हमने तय तथ्य कोर्ट में रखा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। कांग्रेस जवाब दे, वह हमेशा दो मुंह राजनीति करती है। पाप खुद करती है और दूसरे को सिर माथे करने का काम करती है।

यह खबर भी पढ़ें... यूका के कचरे का पीथमपुर में ट्रायल रन आज से ही, सुप्रीम कोर्ट से नहीं लगी रोक

यूका कचरे में शासन ने क्या झूठे पत्रों से ली ट्रायल रन की मंजूरी, SC में आए शपथपत्र

बीआरटीएस पर फ्लाइओवर बनाएंगे

बीआरटीएस पर हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि अब बीआरटीएस पर ट्रैफिक सुगम करने के लिए हम फ्लाईओवर बनाएंगे। हाईकोर्ट के फैसले से यह समाधान हुआ है। अब ट्रैफिक सुगम के लिए काम करेंगे।

जीआईएस की आलोचना करने पर कांग्रेस पर हमला

जीआईएस में सिर्फ कागजी करार होने और दस साल के हिसाब कांग्रेस द्वारा मांगे जाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि उनके समय तो माइनस में थी, औद्योगिक विकास दर एक भी नहीं थी, माइनस में थी। 1956 से सरकार रही है और काम नहीं हुआ, यह हमारी सरकार है, जिसके कारण सबसे तेज गति से बढ़ने वाले राज्यों में मप्र है। यह कांग्रेस तय करे उन्हें क्या करना है।

यह खबर भी पढ़ें... यूका कचरा पर सुप्रीम कोर्ट आदेश- सभी विशेषज्ञों की रिपोर्ट से बताइए, सावधानी के सबूत दीजिए

यूका कचरा पर सुप्रीम कोर्ट 27 फरवरी को पहले नंबर पर करेगा सुनवाई, इसी दिन ट्रायल रन भी

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • mp news hindi
  • यूनियन कार्बाइड का कचरा
  • union carbide
  • union carbide factory bhopal
  • union carbide kachra
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर