CM मोहन बोले-बहन बेटियों से बदतमीजी केस में जरूर आता एक कांग्रेसी का नाम

Vikram Jain | Published:
Share
cm mohan yadav badwani congress attack
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। Photograph: (the sootr)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं, नारी सशक्तिकरण और रोजगार सृजन पर भी जोर दिया। जानें क्या बोले सीएम मोहन...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बड़वानी के सेंधवा में 2640 करोड़ की विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बहन बेटियों के साथ बदतमीजी के मामलों एक कांग्रेसी का नाम जरूर आता है। साथ ही कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि लोगों को नकली पार्टी से सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही सीएम ने नारी सशक्तिकरण, रोजगार और विकास कार्यों के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा।

सीएम मोहन ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं और विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए जब सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए कदम उठाती है तो कांग्रेस वालों की नींद उड़ जाती है। कांग्रेसी पैसा बांटने सवाल उठाते हैं, कहते हैं खजाना खाली हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने कभी कुछ किया नहीं, लेकिन जब हम बहनों का सम्मान बढ़ा रहे हैं तो इन्हें तकलीफ होती है। यह भी कहा कि जितनी भी बहन-बेटियों के साथ बदतमीजी की घटनाएं हुई हैं, उनमें एक कांग्रेसी का नाम जरूर आता है।

BJP ने शुरू किया संविधान गौरव अभियान, प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम

नकली पार्टी वालों से सावधान रहने की सलाह

सीएम मोहन यादव ने रविवार (12 जनवरी) को शाजापुर के कालापीपल में लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातें में अगली किस्त ट्रांसफर करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर महीने बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाती है और यह योजना गरीबों के जीवन में बदलाव ला रही है। इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस की पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि "नेहरू जी से लेकर सोनिया गांधी तक ने गरीबों की मदद के नाम पर केवल नारे लगाए, लेकिन कोई वास्तविक बदलाव नहीं किया, गरीब गरीब ही रहा। सीएम ने लोगों से कहा कि इसलिए आपको नकली पार्टी वालों से सावधान रहना होगा। जिन्होंने हमेशा झूठ बोलने और गुमराह करने का काम किया है।

CM मोहन बोले- विकास को गति देंगे डेढ़ करोड़ युवा,कल आएगी बहनों की किस्त

युवाओं को रोजगार देना हमारी जिम्मेदारी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने की दिशा में प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद जयंती पर 'युवा दिवस' और 'युवा शक्ति मिशन' का उल्लेख करते हुए कहा "युवाओं को रोजगार देने की जिम्मेदारी हमारी है और हम इसे पूरा करेंगे।" आगे कहा कि कोई भी अपनी मर्जी से पलायन नहीं करता व्यक्ति को बुरी परिस्थितियों के चलते दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है।

सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा साथ कर सकती है BJP, प्रदेश अध्यक्ष के लिए उभरा बृजेंद्र प्रताप सिंह का नाम

सीएम मोहन ने की बड़ी घोषणा

भोपाल में 650 नियुक्ति पत्र नियुक्ति पत्र बांटे जाने का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि 1 लाख रोजगार के अवसर प्राइवेट और सरकारी क्षेत्रों में दिए जाएंगे। इसके अलावा, पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की 3 साल की बाकी परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएंगी।

करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने सेंधवा में 2580.83 करोड़ रुपए की लागत के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 58.46 करोड़ रुपए की 19 कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें से प्रमुख परियोजनाएं सेंधवा और निवाली क्षेत्र की उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजनाएं हैं।

अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने जल प्रदाय योजनाओं, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं और शहरी विकास से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। इन कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में जीवन स्तर को बेहतर बनाना और बुनियादी ढांचे का विकास करना है।

BJP में CM का टिकट कटे तो भी काम करते हैं: PCC बैठक में जितेंद्र सिंह

स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान

सेंधवा और निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाओं को सीएम मोहन ने कहा कि ये प्रोजेक्ट 60-70 साल पहले शुरू हो जाते तो आज आदिवासियों के महल खड़े हो जाते। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों भीमा नायक और टंट्या भील को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी याद में खरगोन में टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय की शुरुआत की गई है।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • कांग्रेस
  • लाड़ली बहना योजना
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी न्यूज
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • नकली पार्टी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर