आज फिर बिहार दौरे पर जाएंगे सीएम मोहन यादव, रायसेन दौरे पर रहेंगे उमंग सिंघार
Amresh Kushwaha | Published:
cm-mohan-yadav-schedule-today-24-october-bihar-umang-singhar
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बिहार दौरे पर रहेंगे। यहां वे दो विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करेंगे। वहीं, उमंग सिंघार रायसेन दौरे पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 24 अक्टूबर को बिहार दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। यहां वे तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करेंगे।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार रायसेन में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आइए जानते हैं इनके आज के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) बिहार के बगहा, सिकटा और सहरसा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही चुनावी प्रचार करेंगे और आगामी चुनाव के लिए रणनीतियों पर चर्चा भी करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश | इंदौर में सीएम मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तीन बार भाईसाहब कहा, गोवर्धन पूजा में हुए शामिल
तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव का दिन काफी व्यस्त रहेगा।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज रायसेन जिले के दौरे पर रहेंगे। वे गैरतगंज और सिलवानी तहसीलों में जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सिंघार पूरे दिन आम लोगों से मिलेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...रायसेन न्यूज: रेवेन्यू बोर्ड के आदेश की अनदेखी पर रायसेन कलेक्टर से नाराज हाईकोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का पहले ही ऐलान हो चुका है। चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। इस बार, बिहार की राजनीति में एनडीए और महागठबंधन के अलावा, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी एक तीसरी ताकत के रूप में उभरकर सामने आई है। यह चुनावी मुकाबला खासा रोचक होगा, जहां प्रमुख पार्टियों के बीच तगड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार रायसेन में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आइए जानते हैं इनके आज के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...
नेताओं की रैलियों में शामिल होंगे सीएम
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश | इंदौर में सीएम मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तीन बार भाईसाहब कहा, गोवर्धन पूजा में हुए शामिल
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- सुबह 8:35 बजे सीएम भोपाल से बिहार के लिए रवाना हो चुके हैं।
- सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री पश्चिमी चंपारण के बगहा विधानसभा में जनसभा करेंगे।
- दोपहर 12:30 बजे सीएम मोहन यादव पश्चिमी चंपारण के सिकटा विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित करेंगे।
- इसके बाद दोपहर 2:10 बजे सहरसा जिले में एक नामांकन सभा में शामिल होंगे।
- शाम 4:20 बजे मुख्यमंत्री पटना के लिए रवाना होंगे।
- शाम 7:30 बजे कार्यक्रम का समापन कर वे वापस भोपाल लौटेंगे।
रायसेन दौरे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
ये खबर भी पढ़िए...रायसेन न्यूज: रेवेन्यू बोर्ड के आदेश की अनदेखी पर रायसेन कलेक्टर से नाराज हाईकोर्ट
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम
- सुबह 9:30 बजे भोपाल से रवाना होकर 10:30 बजे रायसेन पहुंचेंगे। यहां वे सागर चौराहा स्थित कांग्रेस कमेटी के जरिए आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे।
- सुबह 11:45 बजे देहगांव (देवनगर), तहसील गैरतगंज जाएंगे। यहां सिंघार स्थानीय लोगों से भेंट करेंगे, क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 1:00 बजे वे बमहोटी (तहसील सिलवानी) जाएंगे। यहां भी आमजन से संवाद करेंगे।
- इसके तुरंत बाद 1:45 बजे चंदन पिपलिया और 2:00 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेंगे। यहां उमंग सिंघार पारंपरिक आदिवासी मड़ई मेले में शामिल होंगे।
- शाम को वे ग्राम चुनहेड़िया जागीर जाएंगे। यहां वे रात्रिभोज करेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
- रात्रि 9:30 बजे वे वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे और लगभग 11:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
कब होगा बिहार विधानसभा चुनाव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari