ताप्ती बेसिन परियोजना MOU समेत आज इन कार्यक्रम में होंगे शामिल सीएम मोहन यादव

Rohit Sahu | May 10, 2025, 10:23 IST
Share
mp news cm mou
mp news cm mou

शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सामूहिक विवाह से लेकर ऐतिहासिक ताप्ती बेसिन परियोजना तक कई अहम आयोजनों में शामिल होंगे। इस दौरान MOU भी साइन होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 10 मई को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह कन्यादान योजना के तहत बागली विधानसभा में आयोजित 244 वर-वधुओं के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रूप से हिस्सा लेंगे। वहीं शाम को ताप्ती बेसिन परियोजना के लिए महाराष्ट्र के साथ MOU साइन करेंगे।

अंतरराज्यीय नियंत्रण बोर्ड की अहम बैठक

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सीहोर में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1 बजे भोपाल लौटेंगे। दोपहर 2:25 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री ने संयुक्त सिंचाई एवं जल विद्युत परियोजनाओं के लिए अंतरराज्यीय नियंत्रण बोर्ड की 28वीं बैठक में भाग लेंगे।

ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना पर एमओयू

सीएम शाम को ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना पर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करेंगे। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस की संयुक्त मौजूदगी रहेगी।

31.13 टीएमसी जल उपयोग होगा

इस परियोजना के तहत कुल 31.13 टीएमसी (जल की मात्रा नापने का मानक) जल का उपयोग सुनिश्चित किया गया है, जिसमें 11.76 टीएमसी मध्यप्रदेश और 19.36 टीएमसी महाराष्ट्र को प्राप्त होगा। इससे छिंदवाड़ा जिले में सिंचाई जल और नागपुर शहर में पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़ें...बस्तर में बनेगा देश का पहला ट्राइबल रिसर्च पार्क, मिलेंगे कई फायदे...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

1. सुबह 9:45 बजे - वीसी के माध्यम से देवास में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह सम्मेलन।
2. सुबह 10:20 बजे - सीहोर में आदर्श गोंड समाज के 600 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन।
3. दोपहर 2:25 बजे - मंत्रालय में संयुक्त सिंचाई एवं जल विद्युत परियोजनाओं के लिए अंतरराज्यीय नियंत्रण बोर्ड की 28वीं बैठक।
4. दोपहर 3:50 बजे - कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संयुक्त प्रेसवार्ता।
5. शाम 4:20 बजे - समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

यह भी पढ़ें...MP के अस्थाई कर्मचारियों को रेगुलर करने में अफसरशाही बनी अड़चन, GAD ने HC को नहीं दिए आंकड़े

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News | cm mohan yadav | एमपी सीएम मोहन यादव | ताप्ती बेसिन रिचार्ज परियोजना | Tapti Basin | devendra fadnavis

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • cm mohan yadav
  • Tapti Basin
  • devendra fadnavis
  • ताप्ती बेसिन रिचार्ज परियोजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच