सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम : चुनाव होते ही बदले जाएंगे कई अफसर, CM आज मिलेंगे राज्यपाल से

CHAKRESH | May 12, 2024, 08:46 IST
Share
cm mohan yadav todays programs 12052024.jpg
cm mohan yadav todays programs 12052024.jpg

लोकसभा चुनाव के चलते सीएम डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियों और अन्य कार्यक्रमों में बेहद व्यस्त रहे। सीएम ने मध्य प्रदेश में ही तूफानी प्रचार करते हुए 50 दिन में पूरे प्रदेश को नाप दिया। इस दौरान उन्होंने धुआंधार 139 सभाएं कीं

सोमवार को लोकसभा चुनाव का चौथा चरण है। इसी के साथ मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव पूर्ण हो जाएंगे और सरकार रुटीन प्रशासनिक कामकाज की ओर लौट आएगी। अपने व्यस्त चुनावी दौरे से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) भी कुछ हद तक मुक्त हो जाएंगे और महत्वपूर्ण कामों को देखना शुरू कर देंगे। चर्चा है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सबसे पहले प्रशासनिक सर्जरी पर ध्यान देने जा रहे हैं। इसके तहत कई जिलों के कलेक्टर, एसपी और मंत्रालय के प्रमुख सचिवों के तबादले होना तय हैं। सीएम आज राज्यपाल मंगूभाई पटेल ( Governor Mangubhai Patel ) से भी मुलाकात करेंगे।

चुनाव में थे व्यस्त मुख्यमंत्री

लोकसभा चुनाव के चलते सीएम डॉ मोहन यादव चुनावी रैलियों और अन्य कार्यक्रमों में बेहद व्यस्त रहे। सीएम ने मध्य प्रदेश में ही तूफानी प्रचार करते हुए 50 दिन में पूरे प्रदेश को नाप दिया। इस दौरान उन्होंने धुआंधार 139 सभाएं कीं और कई बार ऐसा भी हुआ कि वह वापस राजधानी भोपाल नहीं लौट सके। व्यस्तता के चलते सीएम ने 13 रातें जिलों में ही बिताईं।
CM मोहन यादव की चुनाव में सरपट रफ्तार पर विस्तृत खबर पढ़ें

यूपी बिहार की है बड़ी जिम्मेदारी

यादव फेक्टर होने के कारण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार की जिम्मेदारी भी है। पार्टी ने उनको दोनों ही प्रदेशों में यादव बाहुल्य सीटों पर सक्रिय रहने की जवाबदारी सौंपी हुई है। डॉक्टर मोहन यादव इस जिम्मेदारी को बेहद गंभीरता से निभा भी रहे हैं। यानी सोमवार को भले ही मध्य प्रदेश की चुनावी व्यस्तता से डॉ यादव को राहत मिल जाए, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार में वे सक्रिय रहेंगे।

आज करेंगे राज्यपाल से मुलाकात

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) आज राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। सीएम राजभवन में गवर्नर मंगू भाई ( Governor Mangubhai Patel ) पटेल से मुलाकात करेंगे। सोमवार कोमध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की बची हुई सीटों पर मतदान होने के कारण मुख्यमंत्री भोपाल से ही इन सीटों पर नजर रखेंगे और पार्टी पदाधिकारियों से वहां की तैयारियों के बारे में भी अपडेट्स लेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें

नाई मोची के रूप में काम कर रही पुलिस...

किसान की बेटी बनी सीएम की बहू

कमलनाथ को लगा बड़ा झटका, जानें क्या है मामला

Madhya Pradesh Chief Minister | CM Mohan Yadav programs | सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम | सीएम मोहन यादव

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Governor Mangubhai Patel
  • राज्यपाल मंगूभाई पटेल
  • सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम
  • CM Mohan Yadav programs
  • Madhya Pradesh Chief Minister
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज