AI के खिलाफ सख्त होगी मोहन सरकार, हर जिले में बनेगा साइबर थाना

Siddhi Tamrakar | Nov 06, 2024, 08:59 IST
Share
सीएम मोहन 2
सीएम मोहन 2

सीएम मोहन यादव ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल और साइबर अपराधों के खतरे से समाज को बचाने को तैयार रहें। जानें बैठक के हइलाइटस...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल और साइबर अपराधों के खतरे से समाज को बचाने को तैयार रहें। इसके लिए पुलिस को भविष्य में होने वाली घटनाओं के लिए भी तैयार रहना होगा, मतलब 'फ्युचर रेडी' होना होगा। साथ ही राज्य को साइबर क्राइम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गलत इस्तेमाल से बचाने के लिए हर थाने में साइबर डेस्क और हर जिले में साइबर थाना और राज्य के स्तर पर कॉल सेंटर बनाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाए जाए जिससे आम जनता को तुरंत मदद उपलब्ध हो सके। इसके साथ, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज को रोकने के लिए पुलिस को सतर्क रहने के लिए बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव गृह एस.एन. मिश्रा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

नशे के नेटवर्क पर लगेगी लगाम

सीएम ने मध्य प्रदेश में नशे के नेटवर्क को नष्ट करने के लिए सघन निगरानी और संदिग्ध हुक्काबार, पब- क्लबों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए हैं। इसके अलावा, नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए अंतर्राज्यीय समन्वय और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौ-तस्करों पर भी कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता बताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधों में दोषियों को सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाए और गुमशुदा बच्चियों की तलाश के लिए स्पेशल अभियान चलाए जाए। महिला अपराधों पर नियंत्रण और बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर सीएम ने खास जोर दिया। नक्सली गतिविधियों पर लगेगी रोक

नक्सली गतिविधियों पर लगेगी रोक

सीएम मोहन ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर बैठक में साल 2026 के मार्च तक नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करने का निर्णय लिया गया था। इस उद्देश्य तक पहुंचने के लिए प्रदेश के संभावित नक्सल क्षेत्र में विशेष ऑपरेशन चलाया जाएंगे। सीएम ने कहा कि जिन जिलों में वन के जानवरों से जन जीवन प्रभावित होने या जान माल की हानि होने की संभावना है, वहां वन विभाग से समन्वय और सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुए पुलिस सतर्क रहे।

पुलिसकर्मियों के कार्य वातावरण में सुधार करें

सीएम ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अच्छा कार्य वातावरण देना जरूरी है। पुलिसकर्मियों के लिए घर निर्माण की अनुमति और लोन लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने, हर पद पर पदोन्नति, और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस स्ट्रक्चर में कैडर मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए रिटायर पुलिस कर्मियों की जगह पर भर्ती सुनिश्चित की जाए। मोहन यादव ने नए क्रिमिनल कोड को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस बल को ट्रेनिंग देने और जरूरी तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। केस की जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए हर संभाग में एफएसएल लैब की स्थापना की जाएगी।

रुस्तमजी पुरस्कार की फिर होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए 'रुस्तमजी' पुरस्कार को वापस से शुरू करने किया जाएगा। इसके साथ, एडीजी लेवल के अधिकारियों को संभागीय दौरे और अपराधों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। धर्मनगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र के लिए समर्पित थाना स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है। मोहन यादव ने इस दौरान कहा कि पुलिस बैंड से पुलिस फोर्स के उत्साह और कौशल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Chief Minister CM Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • AI
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा