स्कूल शिक्षा की कमान एरिया एज्युकेशन ऑफिसर को सौंपने की तैयारी
Sanjay Sharma | Apr 25, 2025, 23:00 IST
command of school education Photograph: (the sootr)
12 साल बाद अब मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग संस्थागत ढांचे में बदलाव करने जा रहा है। इसके लिए साल 2013 से प्रस्तावित एरिया एज्युकेशन अधिकारी यानी एईओ की व्यवस्था अब लागू होने के आखिरी चरण में पहुंच गई है।
BHOPAL. 12 साल बाद अब प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग संस्थागत ढांचे में बदलाव करने जा रहा है। इसके लिए साल 2013 से प्रस्तावित एरिया एज्युकेशन अधिकारी यानी एईओ की व्यवस्था अब लागू होने के आखिरी चरण में पहुंच गई है। हांलाकि 12 साल पहले ली गई परीक्षा में इस पद के लिए जिन शिक्षकों का चयन हुआ था उन्हें कोई लाभ नहीं मिलेगा। विभाग अब नए सिरे से एरिया एज्युकेशन ऑफिसर का चयन करने की तैयारी कर रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय जल्द ही एईओ के चयन की प्रक्रिया शुरू करने राज्य शासन को प्रस्ताव भी भेज रहा है।
साल 2013 में प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने एरिया एज्युकेशन ऑफिसर प्रणाली लागू करने की घोषणा की थी। इसकी सारी तैयारी होने के साथ ही परीक्षा के माध्यम से 3500 पदों पर शिक्षकों का चयन भी किया गया था। हांलाकि परीक्षा और परिणामों पर शिक्षकों द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने और शिक्षक संगठनों के विरोध के चलते विभाग को इसे रोकना पड़ा था। तब से एईओ के पद खाली हैं और व्यवस्था पूर्व की तरह संचालित की जा रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
लक्ष्मण सिंह के गंभीर आरोप : उमर अब्दुल्ला के आतंकियों से संबंध, राहुल को भी दी नसीहत
भारत के एक्शन से पाकिस्तान में मची हलचल, संसद में आई गीदड़ भभकी
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 12 साल पहले कराई गई चयन परीक्षा में अपनी योग्यता साबित करने वाले आधे से ज्यादा शिक्षक अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं एईओ परीक्षा से जुड़े पुराने विवादों को भी डीपीआई हवा देना नहीं चाहता। इसी वजह से एईओ के चयन के लिए नए सिरे से तैयारी की जा रही है। नियमों में संशोधन के साथ ही नए प्रावधान भी जोड़े जा रहे हैं। हांलाकि अभी प्रस्ताव शासन को भेजना शेष है लेकिन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। यह प्रणाली प्रदेश में अभी चल रही बीआरसी व्यवस्था की जगह लेगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
कैसा पानी पी रहे भोपाल के गैस पीड़ित, देखने पहुंचे अधिकारी
कोर्ट में बोले जीतू, कोरोना के समय लड़ाई जनहित की थी, राजनीतिक नहीं
अभी एईओ प्रणाली को लेकर संचालनालय स्तर पर सुगबुगाहट ही शुरू हुई है कि प्रदेश के शिक्षक विरोध पर उतर आए हैं। राज्य शिक्षक संगठन के पदाधिकारी हेमंत श्रीवास्तव का कहना है कि एईओ परीक्षा के बाद मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। हाईकोर्ट डीपीआई की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के निर्देश दे चुका है। इसके बावजूद डीपीआई को एईओ के चयन के लिए नई परीक्षा कराने की क्या जरूरत पड़ रही है।
MP Bhopal news | DPI | स्कूल शिक्षा विभाग मप्र | Madhya Pradesh School Education Department | Education Minister Uday Pratap Singh
फिर साबित करनी होगी योग्यता
ये खबरें भी पढ़ें...
लक्ष्मण सिंह के गंभीर आरोप : उमर अब्दुल्ला के आतंकियों से संबंध, राहुल को भी दी नसीहत
भारत के एक्शन से पाकिस्तान में मची हलचल, संसद में आई गीदड़ भभकी
आधे से ज्यादा योग्य हुए सेवानिवृत्त
ये खबरें भी पढ़ें...
कैसा पानी पी रहे भोपाल के गैस पीड़ित, देखने पहुंचे अधिकारी
कोर्ट में बोले जीतू, कोरोना के समय लड़ाई जनहित की थी, राजनीतिक नहीं
चयनित शिक्षक कर रहे विरोध
MP Bhopal news | DPI | स्कूल शिक्षा विभाग मप्र | Madhya Pradesh School Education Department | Education Minister Uday Pratap Singh
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman