कांग्रेस प्रत्याशी ने नहीं किया प्रचार वाहनों का भुगतान, एड एजेंसी ने लगाए ये आरोप
Vikram Jain | May 03, 2024, 20:26 IST
Congress candidate in Jabalpur accused of not paying for campaign vehicles
जबलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव पर एड एजेंसी के मालिक ने गंभीर आरोप लगाए है। एजेंसी मालिक का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रचार में लगे वाहनों का भुगतान नहीं किया है। रुपए मांगने पर धमकी दी और मारपीट की।
नील तिवारी, JABALPUR. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जबलपुर में प्रथम चरण में मतदान हो चुके हैं। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 4 जून को होना हैं। जनता के बीच प्रचार के लिए प्रत्याशियों ने पूरी जोर आजमाइश की। प्रचार के लिए एलईडी वाहनों सहित ई-रिक्शा और अन्य वाहन का इस्तेमाल जमकर किया गया। जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा प्रचार वाहनों का भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। एक एड एजेंसी के मालिक ने जबलपुर लोकसभा सीट (Jabalpur Lok Sabha seat) से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव (Congress candidate Dinesh Yadav) पर प्रचार वाहनों का भुगतान नहीं करने और डराने धमकाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए है।
श्री लक्ष्मी एड एजेंसी के मालिक सुनील जैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पर आरोप (Accusations against Congress candidate) लगाया है कि उन्होंने प्रचार के दौरान इस्तेमाल किए गए वाहनों का भुगतान नहीं किया। सुनील जैन ने वीडियो में आगे बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में उसके द्वारा 2 डीजे और एलईडी, ई-रिक्शा जैसे प्रचार वाहन लगाए गए थे। प्रचार खत्म होने के बाद जब सुनील ने कांग्रेस प्रत्याशी से भुगतान के लिए संपर्क किया तो उन्होंने पहले तो आनाकानी की बाद में उसे अपने दफ्तर बुलवाकर धमकाया। सुनील ने कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव के बेटे और अन्य सहयोगियों पर भी मारपीट और अभद्रता (assault and indecency) करने की आरोप लगाए हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में सुनील के पुलिस में शिकायत करने की जानकारी सामने नहीं आई है।
भूमाफिया के केस में अब Day to day होगी सुनवाई, पहले फिनिक्स कंपनी की
कबाड़खाना बम ब्लास्ट: नहीं दिखा कानून का डर, विक्ट्री साइन के साथ हंसते हुए कोर्ट में गया आरोपी
बीजेपी में जाकर भी अक्षय कांति बम को राहत नहीं, हत्या के प्रयास के मामले में अग्रिम जमानत खारिज
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर एससी-एसटी एक्ट में FIR दर्ज
इस मामले में जब द सूत्र ने कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव से बात की तो उनका कहना है कि एजेंसी संचालक को पूर्व में एडवांस दिया गया और बाद में हिसाब किताब के लिए बुलाया भी गया था। उसके नहीं आने की वजह से उसके द्वारा लगाए गई गाड़ी चालक और अन्य लड़कों ने जब सीधे उनसे संपर्क किया तो उनके बेटे हर्षित ने भुगतान कर दिया है। एजेंसी संचालक इस बात से व्यथित होकर ऐसी हरकतें कर रहा है।
क्या है पूरा मामला

ये खबर भी पढ़ें...
भूमाफिया के केस में अब Day to day होगी सुनवाई, पहले फिनिक्स कंपनी की
कबाड़खाना बम ब्लास्ट: नहीं दिखा कानून का डर, विक्ट्री साइन के साथ हंसते हुए कोर्ट में गया आरोपी
बीजेपी में जाकर भी अक्षय कांति बम को राहत नहीं, हत्या के प्रयास के मामले में अग्रिम जमानत खारिज
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर एससी-एसटी एक्ट में FIR दर्ज
कांग्रेस प्रत्याशी ने द सूत्र से की बातचीत
इस मामले में जब द सूत्र ने कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव से बात की तो उनका कहना है कि एजेंसी संचालक को पूर्व में एडवांस दिया गया और बाद में हिसाब किताब के लिए बुलाया भी गया था। उसके नहीं आने की वजह से उसके द्वारा लगाए गई गाड़ी चालक और अन्य लड़कों ने जब सीधे उनसे संपर्क किया तो उनके बेटे हर्षित ने भुगतान कर दिया है। एजेंसी संचालक इस बात से व्यथित होकर ऐसी हरकतें कर रहा है।
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj