विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान, कांग्रेस सरकार बनेगी तो चमड़ी काटकर भूसा भर दूंगा

Sandeep Kumar | Published:
Share
phool-singh-bariya
phool-singh-bariya

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कलेक्टर-एसपी को धमकी दी कि वे उनकी चमड़ी काटकर उसमें भूसा भर देंगे। यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया, जो अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर हैं, ने फिर एक बयान दिया है। अशोकनगर में उन्होंने बिना नाम लिए कलेक्टर और एसपी को धमकी दी। फूल सिंह ने कहा कि अगर वे संविधान की रक्षा नहीं करेंगे, तो उनकी चमड़ी काटकर उसमें भूसा भर देंगे।

बरैया के बिगड़े बोल

फूल सिंह बरैया ने यह बयान मंगलवार को अशोकनगर में आयोजित कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह के दौरान दिया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे, जिनमें से बरैया ने अपने विवादित बयान से सबका ध्यान आकर्षित किया।

बरैया ने कहा, पप्पू अहिरवार की हत्या कर दी गई थी, लेकिन अब तक न्याय के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद, उन्होंने भाजपा और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है।

बरैया ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अब कलेक्टर-एसपी संविधान को समाप्त करना चाहते हैं। अगर इसका बदला लेना है, तो पंजे के निशान पर बटन दबाइए। जब कांग्रेस की सरकार बन जाएगी, तो जीतू पटवारी तो बाद की बात है, अगर फूल सिंह बरैया उनकी चमड़ी नहीं उखाड़ कर भूसा न भर दें, तो मेरा नाम बदल देना।
ये खबर भी पढ़िए...रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से लेती थीं पेंशन, फूल सिंह बरैया का बयान वायरल, CM ने कही ये बात

बरैया के बयान पर भाजपा का पलटवार

फूल सिंह बरैया के बयान पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को अपने नेताओं के बयानों पर खेद व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि "चमड़ी में भूसा भरने" जैसी बातें लोकतांत्रिक समाज में बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़िए...फूल सिंह बरैया बोले- तैयारी कर लो अब 'तुम' लोग जोकर बनने वाले हो

ये खबर भी पढ़िए...विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान, मोहन भागवत के माता-पिता पर अभद्र टिप्पणी

फूल सिंह बरैया का आरोप

बरैया ने आगे कहा कि कलेक्टर और एसपी ने गजराज लोधी के साक्ष्य मिटा दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि गजराज सिंह लोधी के सबूतों को नष्ट कर दिया गया है और अब वह इस मामले में मना करने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी नहीं होगी बंद, PWD मंत्री ने बताई सरकार की मंशा!

संविधान का उल्लंघन करने की धमकी

बरैया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है, तो वे सभी अन्याय का बदला लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कलेक्टर-एसपी ने संविधान का उल्लंघन किया, तो उन्हें इसका कड़ा परिणाम भुगतना पड़ेगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • MP
  • फूल सिंह बरैया
  • अशोकनगर
  • विधायक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर