अकासा एयर की फ्लाइट में BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ साजिश!

Pooja Kumari | Feb 16, 2024, 13:51 IST
Share
Pragya Thakur
Pragya Thakur

प्रज्ञा ने एक्स (Twitter) पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि अकासा एयर की एक फ्लाइट से मैं यात्रा कर रही थी, इसी दौरान ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों ने साजिश कर मुझे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

BHOPAL. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Thakur) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनके साथ फ्लाइट में एक बार फिर विवाद हो गया। बीजेपी BJP सांसद प्रज्ञा ने मुंबई से दिल्ली आते वक्त अकासा एयर फ्लाइट (Akasa Air) से सफर कर रही थी। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अकासा एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर और उनके साथियों पर दिल्ली में उन्हें हानि पहुंचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर प्रज्ञा ने देर रात अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya M. Scindia) को टैग कर कार्रवाई की मांग की है।

यह खबर भी पढ़ें - राज्य सेवा परीक्षा 2024 में सर्वर डाउन की समस्या, उम्मीदवारों की मांग बढ़ाई जाए आवेदन की अंतिम तारीख

सांसद प्रज्ञा ने X पर लिखा

प्रज्ञा ने एक्स (Twitter) पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि अकासा एयर की एक फ्लाइट से मैं यात्रा कर रही थी, इसी दौरान ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों ने साजिश कर मुझे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इस पोस्ट में उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अकासा एयरलाइन को भी टैग किया और कार्रवाई करने की मांग की। अपेक्षा करती हूं, आप इस पर कड़ी कार्रवाई अवश्य करेंगे, जय श्रीराम”

यह खबर भी पढ़ें - नर्मदा जयंती पर नर्मदापुरम में CM यादव करेंगे अभिषेक-पूजन, 1100 फीट की चुनरी करेंगे अर्पित

प्रज्ञा की शिकायत पर Akasa Air का जवाब

वहीं, प्रज्ञा के इस ट्वीट पर अकासा एयर ने भी प्रतिक्रिया दी है। एयरलाइन ने कहा कि हम आपके अनुभव से बहुत चिंतित हैं। आपके फीडबैक को रिव्यू के लिए टीम के साथ शेयर किया जाएगा और जल्द ही जरूरी एक्शन लिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें - पन्ना की राजमाता ने पुलिस से लगाई जान बचाने की गुहार

विवादों से रहा है प्रज्ञा ठाकुर का पुराना नाता !

इससे पहले भी साल 2019 में साध्वी प्रज्ञा का विमान में विवाद हो गया था। उस समय दिल्ली से भोपाल की एक फ्लाइट में सवार प्रज्ञा ठाकुर को सीट के चक्कर में यात्रियों के गुस्से का सामना करना पड़ गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जानकारी के मुताबिक, 21 दिसंबर 2019 को दिल्ली से भोपाल जाने वाली स्पाइजेट की फ्लाइट में मनचाही सीट को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की क्रू मेंबर से बहस हो गई थी। मनचाही सीट की मांग को लेकर वह विमान में ही धरने पर बैठ गई थीं। इस बीच यात्रियों ने विमान में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उनके व्यवहार की निंदा भी की।

यह खबर भी पढ़ें - पटवारी नियुक्ति आदेश से 9.69 लाख फेल उम्मीदवार नाराज, फिर से बड़े आंदोलन की कर रहे तैयारी

Tags:
  • Pragya Thakur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड