दबंग दुनिया पर CGST की 48 करोड़ की डिमांड, रिपोर्टर, कर्मचारी ऐलोरा टोबेको के लिए कर रहे थे काम

Sanjay Gupta | Aug 06, 2026, 13:32 IST
Share
दबंग दुनिया पर CGST की 48 करोड़ की डिमांड
दबंग दुनिया पर CGST की 48 करोड़ की डिमांड

दबंग दुनिया अखबार और किशोर वाधवानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेंट्रल जीएसटी जॉइंट कमिशनर ने आदेश पारित कर दबंग दुनिया पब्लिकेशन प्रा. लि. पर 48 करोड़ की रिकवरी निकाली है। जानें क्या है पूरा मामला...

किशोर वाधवानी के साथ ही विभिन्न कंपनियों व अन्य पक्षकारों पर सेंट्रल जीएसटी विभाग ने 1946 करोड़ (151.54 करोड़ जीएसटी और 1794.54 करोड़ सेस) की डिमांड निकाली हुई है। अब दबंग दुनिया पब्लिकेशन प्रा. लि. (डीडीपीपीएल) पर 48 करोड़ की रिकवरी निकाली गई है।

साथ ही 75 हजार की पेनल्टी भी लगाई है। वहीं इस रिकवरी के खिलाफ संस्थान हाईकोर्ट इंदौर गया था। लेकिन फिर याचिका विड्रा होने से हाईकोर्ट ने केस को खारिज कर दिया।

दबंग दुनिया प्रा. लि. पर इस तरह रिकवरी

जॉइंट कमिशनर सेंट्रल जीएसटी योगेश पांडुरंग ने 168 पेज का आदेश जारी किया है, जो द सूत्र के पास मौजूद है। फर्जी सर्कुलेशन व विज्ञापन के जरिए 11.66 करोड़ की आय दिखाई गई। इसके चलते इन पर 48 करोड़ की पेनल्टी (3.68 करोड़ जीएसटी, सेस 65 लाख व सेस 2: 44.50 करोड़) बनती है। यह सेंट्रल व स्टेट जीएसटी एक्ट 122 की धारा 2 (b) और राज्यों को कंपनसेशन एक्ट 2017 की धारा 11 के तहत लगाई गई।

c2974f09-618
c2974f09-618

डीडीपीएल और ऐलोरा दोनों आपस में जुड़ीं

आदेश में माना गया कि डीडीपीएल और ईटीसीएल (ऐलोरा टोबेको) दोनों आपस में लिप्त हैं। दबंग दुनिया के रिपोर्टर और कर्मचारियों के नाम पर फर्जी कंपनियां हैं। इसी अखबार के वाहनों का, प्रेस कार्ड का उपयोग ऐलोरा के कामों के लिए किया गया है।

हालांकि अखबार की ओर से अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा गया कि रिपोर्टर, कर्मचारी द्वारा किए गए काम के लिए वे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार हैं ना कि संस्थान, लेकिन इस दलील को खारिज कर दिया गया।

2839ea8c-c25
2839ea8c-c25

रिपोर्टर से लेकर कर्मचारी तक जुड़े

आदेश में लिखा है कि मेसर्स डीडीपीपीएल और मेसर्स ईटीसीएल दोनों ही किशोर वाधवानी के नियंत्रण में थीं। डीडीपीपीएल का उपयोग वाधवानी द्वारा मेसर्स ईटीसीएल के गुप्त संचालन के एक हिस्से को व्यवस्थित करने, आय करने और छिपाने के लिए किया गया।

डीडीपीपीएल में क्राइम रिपोर्टर विनय भाटी ने मेसर्स टीएएन एंटरप्राइज नामक एक फर्जी स्वामित्व वाली फर्म चलाई। कर्मचारी देवेंद्र द्विवेदी को रणनीतिक रूप से मेसर्स एसआईपीएल में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया था।

फर्जी ग्राहक, मेसर्स बालाजी ट्रेडिंग को डीडीपीपीएल के एक कर्मचारी, वैभव शर्मा के जरिए ही फर्जी पते पर पंजीकृत किया गया था। के.एन. शाबू, जिन्होंने कर सलाहकार के रूप में कार्य किया, वास्तव में मेसर्स डीडीपीपीएल के वेतनभोगी कर्मचारी थे।

2f8ae60c-ba1
2f8ae60c-ba1

फर्जी विज्ञापन और वितरण से यह आय दिखाई

आदेश में कहा गया कि दबंग दुनिया प्रा.लि. द्वारा फर्जी पांच से आठ गुना अधिक सर्कुलेशन दिखाकर 5.73 करोड़ की आय बताई गई। साथ ही, फर्जी विज्ञापन के जरिए 5.93 करोड़ (कुल 11.66 करोड़) आय दिखाई गई।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश ED में फंसे गुटखा किंग किशोर वाधवानी, पत्नी, सीईओ और दबंग दुनिया कंपनी

दबंग दुनिया के सीईओ मजुपुरिया को जमानत, कोर्ट में आया वाधवानी के कारण की गिरफ्तारी

MP News: किशोर वाधवानी के दबंग दुनिया के कर्मियों ने की वेतन न मिलने की शिकायत

किशोर वाधवानी की केस से बचने की शातिर चाल, जज के मृत पिता को बताया अपना दोस्त

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • जीएसटी विभाग
  • किशोर वाधवानी
  • दबंग दुनिया प्रा.लि
  • गुटखा किंग किशोर वाधवानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर