4-5 भाजपा और 2 कांग्रेस नेताओं की साजिश? कॉल डिटेल से होगा बड़ा खुलासा: दीपक जोशी
Ramanand Tiwari | Published:
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. भाजपा नेता दीपक जोशी ने कॉल डिटेल जांच की मांग की। उनका दावा है कि जांच के बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं की साजिश होने का खुलासा हो सकता है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- दीपक जोशी ने कॉल डिटेल जांच की मांग उठाई।
- भाजपा और कांग्रेस नेताओं से संपर्क का दावा किया।
- सोशल मीडिया से छवि खराब करने का आरोप लगाया।
- पुलिस और साइबर सेल से कार्रवाई की मांग की।
कॉल डिटेल निकलेगी तो सच सामने आएगा
दीपक जोशी ने कहा कि केवल आरोप लगाने से विवाह सिद्ध नहीं हो जाता। यदि किसी ने विवाह किया है तो उसके साक्ष्य, फोटो या अन्य दस्तावेज भी होने चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वास्तव में विवाह हुआ था तो उससे जुड़े प्रमाण अब तक सामने क्यों नहीं आए।
क्या बोले दीपक जोशी?
चार माह पहले भी की थी शिकायत
दीपक जोशी ने दावा किया कि शाहपुरा थाने में भी उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद बयान दर्ज किए गए। ऊर्जा डेस्क और साइबर सेल में भी शिकायत की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
धमकी देने का भी आरोप
साइबर सेल और पुलिस से कार्रवाई की मांग
दंपती का आरोप है कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि आपत्तिजनक टिप्पणियों, फोटो क्रॉप कर वायरल करने की धमकी और चरित्र हनन के प्रयास किए गए।
क्या है पूरा विवाद?
- दो महिलाएं स्वयं को दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा कर रही हैं।
- दीपक जोशी इन दावों को निराधार बता रहे हैं।
- पूर्व मंत्री का आरोप है कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बदनाम किया जा रहा है।
- दीपक जोशी की पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
- महेंद्र जाट पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
- दीपक जोशी ने शिखा मित्रा की कॉल डिटेल की जांच की मांग उठाई है।
- दीपक जोशी का दावा है कि जांच में 4 से 5 भाजपा नेताओं और 2 कांग्रेस नेताओं से जुड़े तथ्य सामने आ सकते हैं।
सबसे बड़ा सवाल
शाहपुरा थाना प्रभारी संतोष मरकाम ने बताया कि पूर्व मंत्री दीपक जोशी सोमवार देर रात करीब 11 बजे एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर गए हैं। प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
पूर्व मंत्री दीपक जोशी का दावा, पूर्व पत्नियां फोटो वायरल करने की दे रहीं धमकी
ओबीसी आरक्षण केस की सुनवाई फिर टली, अब 24 जून को तय होगी आगे की राह
शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना का आबकारी अधिकारी रंगशाही को नोटिस, CM को गंदा पानी क्यों दिया
ट्रांसफर सीजन के बीच प्रभार सूची ने बढ़ाई हलचल, वरिष्ठता-चयन प्रक्रिया पर सवाल
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha