दिल्ली ब्लास्ट के बाद एमपी में हाई अलर्ट, धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ी
Amresh Kushwaha | Nov 11, 2025, 10:23 IST
delhi-blast-high-alert-mp-security-dhirendra-shastri
दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वहीं, बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
BHOPAL. दिल्ली के लाल किले के पास हुए खतरनाक कार विस्फोट के बाद मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस घटना को देखते हुए राज्य के विभिन्न प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत अन्य स्थानों पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान की शुरुआत की है।
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा इन दिनों चल रही है। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। बता दें कि दिल्ली हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। 30 लोग गंभीर रुप से घायल हैं।
ये खबर भी पढ़िए...दिल्ली में लाल किला के पास विस्फोट, 11 की मौत और कई घायल, राजधानी में हाई अलर्ट
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने दिल्ली में हुए विस्फोट पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
ये खबर भी पढ़िए...सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में बाबा बागेश्वर परेशान, बोले- भगवान बचाए ऐसे भक्तों से…
मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने राज्य के सभी एसपी और आईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस बैठक में डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को भी कहा है। वहीं, राज्यभर में चेकिंग अभियान को तेज करने का भी आदेश दिया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में 4 IFS समेत 7 अधिकारियों का तबादला, MLA पर रिश्वत का आरोप लगाने वालीं DFO नेहा श्रीवास्तव भी हटाई गईं
उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। यहां बम और डॉग स्क्वॉड की टीम मंदिर के आसपास के होटलों, लॉज और वाहनों की गहन जांच कर रही है। इसके अलावा, इंदौर (Indore) के राजवाड़ा (Rajwada) क्षेत्र में भी बम डिस्पोजल स्क्वॉड (Bomb Disposal Squad) तैनात किया गया है।
![d9700ad1-ea6]()
ये खबर भी पढ़िए...MP News: उच्च शिक्षा विभाग की माह में दो बार च्वाइस फिलिंग व्यवस्था पर प्राचार्यों को एतराज
राज्यभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भोपाल, इंदौर, और इटारसी सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर जीआरपी (GRP) पुलिस सर्चिंग अभियान चला रही है। डॉग स्क्वॉड (Dog Squad) की मदद से यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत अन्य स्थानों पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान की शुरुआत की है।
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा इन दिनों चल रही है। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। बता दें कि दिल्ली हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। 30 लोग गंभीर रुप से घायल हैं।
धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा में बढ़ोतरी
दिल्ली में हुए ब्लास्ट (Blast) के बाद उनके सुरक्षा इंतजाम को और कड़ा किया गया है। पहले हरियाणा पुलिस की 3 कंपनियां (Companies) उनकी सुरक्षा में तैनात थीं। वहीं, अब 2 और कंपनियों को जोड़कर सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई गई है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा का आज मंगलवार को पांचवा दिन है। यह यात्रा दिल्ली से शुरू होकर हरियाणा के रास्ते होते हुए धीरे-धीरे वृंदावन की ओर बढ़ रही है। यात्रा में लगभग 30 हजार लोग शामिल हैं। यात्रा सोमवार, शाम तक हरियाणा के पलवल जिले में पहुंची थी।
लाल किले के पास कार में धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, NIA-NSG टीमें रवाना
➡दिल्ली में भयंकर धमाके के बाद मुंबई में भी हाई अलर्ट, एक्टिव हुईं सुरक्षा एजेंसियां
➡दिल्ली कार धमाके में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई#delhi #blast #breaking #update #carblast https://t.co/gSNZXXmbX7 pic.twitter.com/fYEVyf1eu4
— TheSootr (@TheSootr) November 10, 2025
सीएम मोहन यादव ने व्यक्त की संवेदना
दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में नागरिकों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 10, 2025
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद एमपी में हाई अलर्ट की खबर...
|
डीजीपी ने बैठक में दिए कड़े निर्देश
उज्जैन में महाकाल मंदिर की सुरक्षा बढ़ी
d9700ad1-ea6
ये खबर भी पढ़िए...MP News: उच्च शिक्षा विभाग की माह में दो बार च्वाइस फिलिंग व्यवस्था पर प्राचार्यों को एतराज
एमपी के प्रमुख स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman