दिल्ली ब्लास्ट का महू कनेक्शन में नाम आने के बाद जावद सिद्दीकी को मकान तोड़ने के मामले में मिली राहत

Rahul Dave | Published:
Share
delhi-blast-Mhow indore-connection-Al-Falah University founder Jawad Siddiqui-relief
delhi-blast-Mhow indore-connection-Al-Falah University founder Jawad Siddiqui-relief

दिल्ली ब्लास्ट के महू कनेक्शन का खुलासा होने के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी और अल-फलाह चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को हाईकोर्ट से राहत मिली है।

INDORE NEWS: दिल्ली ब्लास्ट में महू का कनेक्शन सामने आने के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी और अल-फलाह चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को राहत मिली है। उन्हें तीन दिन में मकान तोड़ने का नोटिस मिला था। इंदौर हाईकोर्ट की बेंच ने इस मामले में 15 दिन का स्टे (रोक) लगा दिया है।

इसमें जवाद सिद्दीकी के वकील अजय बागडिया ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। सुनवाई के बाद जस्टिज श्री प्रणय वर्मा ने उन्हें अंतरिम राहत दी। अब जवाद को मकान तोड़ने के मामले में 15 दिन और मिल गए हैं।

यह था मामला

दिल्ली में हुए आतंकी हमले की जांच के दौरान महू का कनेक्शन सामने आया। इसके बाद छावनी परिषद (कैंट बोर्ड) ने जवाद अहमद सिद्दीकी को नोटिस जारी किया।

जवाद अल-फलाह चेरिटेबल ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी के चेयरमैन हैं। उन्हें मुकेरी मोहल्ले में स्थित अपने पुस्तैनी मकान पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर नोटिस मिला।

खबरें ये भी...

दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े अल फलाह यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के संचालक महू के जवाद सिद्दीकी के खुलासे, पीएससी इंटरव्यू दे चुका

दिल्ली ब्लास्ट के तार एमपी के महू से जुड़े, आतंकियों से लिंक अल फलाह यूनिवर्सिटी कट ट्रस्ट महू के सिद्दीकी का

परिषद की चेतावनी

परिषद ने साफ चेतावनी दी थी कि यदि तीन दिन के भीतर स्वयं अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बुलडोजर की कार्रवाई करेगा।

इस नोटिस के खिलाफ जवाद अहमद सिद्दीकी ने वकील अजय बागडिया के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर 15 दिन का स्टे दिया गया है।

खबरें ये भी...

दिल्ली ब्लास्ट मामले में ईडी का एक्शन, अल फलाह यूनिवर्सिटी फाउंडर जवाद सिद्दीकी गिरफ्तार

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर महबूबा मुफ्ती का विवादित बयान, कश्मीर की परेशानी लाल किले के सामने गूंजी

कौन हैं जवाद अहमद सिद्दीकी?

जवाद अहमद सिद्दीकी वही हैं, जिनके भाई को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके भाई पर दिल्ली आतंकी हमले, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य गंभीर आरोप थे।

दूसरी तरफ, जवाद के छोटे भाई हमूद अहमद सिद्दीकी हाल ही में हैदराबाद से पकड़े गए। वह 25 साल से फरार था और उस पर ठगी, सांप्रदायिक दंगा भड़काने और हत्या के प्रयास जैसे आरोप थे। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी था।

Tags:
  • Indore News
  • दिल्ली
  • अल फलाह यूनिवर्सिटी
  • दिल्ली ब्लास्ट
  • जवाद अहमद सिद्दीकी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर