मेडिकल कॉलेज में चेकअप के बहाने डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, दूसरी तरफ चाकू की नोक पर ज्यादती

Reena Sharma Vijayvargiya | Updated:
Share
medical college dewas(1)
the sootr

देवास मेडिकल कॉलेज में दो गंभीर घटनाएं सामने आईं। पहले मामले में कॉलेज में कार्यरत एक डॉक्टर पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा, जबकि दूसरे मामले में एक अज्ञात युवक ने हॉस्टल में छात्रा के साथ चाकू दिखाकर ज्यादती करने की कोशिश की।

MP News : देवास के एक निजी मेडिकल कॉलेज में दो गंभीर घटनाएं सामने आईं, जिससे पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। पहला मामला कॉलेज में कार्यरत डॉक्टर द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का है, जबकि दूसरा मामला हॉस्टल में एक अज्ञात युवक द्वारा छात्रा से चाकू दिखाकर ज्यादती का प्रयास करने से जुड़ा है।

दुष्कर्म का मामला

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को चेकअप के लिए बुलाया था। आरोप है कि डॉक्टर ने अस्पताल परिसर में छात्रा से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह घटना अपनी मां को बताई और फिर परिजनों ने बीएनपी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर यह भी : भोपाल में एक और बच्ची से ज्यादती की खबर, पुलिस ने वैन में बैठे बच्चों के लिए बयान

जानकारी के मुताबिक किसी संत निवास के दर्शन के दौरान इस डॉक्टर से पीड़िता का परिचय हुआ था। बताया गया कि आरोपी डॉक्टर ने परिजनों से भी संपर्क किया था और मंगलवार को काउंसलिंग के बहाने छात्रा को अस्पताल बुलाया था। इस घटना के बाद, कॉलेज प्रशासन ने डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया है।

खबर यह भी : UPSC में चयन कराने के नाम पर B.TECH की छात्रा से ज्यादती, जेवरात भी हड़पे

चाकू दिखाकर ज्यादती का प्रयास

वहीं, कॉलेज के हॉस्टल में मंगलवार रात एक अन्य गंभीर घटना घटी। एक अज्ञात युवक ने एमबीबीएस छात्रा के कमरे में घुसकर चाकू दिखाया और दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने भागकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना वार्डन को दी। हालांकि, इस घटना के बाद तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस लापरवाही से नाराज विद्यार्थियों ने बुधवार को कॉलेज के बाहर चक्का जाम किया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

खबर यह भी : गुना में दुष्कर्म: पति और बच्चों के सामने बंदूक की नोंक पर महिला को उठाया, बारी-बारी से ज्यादती

प्रशासन की प्रतिक्रिया

कॉलेज प्रशासन ने बाद में यह बताया कि छात्रों की समस्याओं को हल कर लिया गया है और बाकी समस्याओं को 24 घंटे के भीतर हल कर दिया जाएगा। वहीं, पुलिस ने दोनों मामलों में जांच जारी रखते हुए आरोपियों की पहचान के लिए कर्मचारी शिनाख्त परेड करने की तैयारी की है।

खबर यह भी : रिश्ते तार-तार: मौसी ने नाबालिग को बेचा; ज्यादती का शिकार हुई, 3 महीने बाद घर पहुंची

डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है

बीएसपी थाना टीआई अमित सोलंकी ने जानकारी दी कि, "एक मामले में आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे मामले में अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।" इन घटनाओं के बाद कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, और यह मामला प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।

नाबालिग से ज्यादती | डॉक्टर गिरफ्तार | आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

Tags:
  • देवास
  • मेडिकल कॉलेज
  • आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
  • नाबालिग से ज्यादती
  • दुष्कर्म
  • कॉलेज
  • डॉक्टर
  • नाबालिग
  • ज्यादती
  • अज्ञात युवक
  • डॉक्टर गिरफ्तार
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई

By Sandeep Kumar

चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक

By Sumit Kumar

एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज

By Umeshwari Baghel

AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब

By Sandeep Kumar

शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत

By Ashish Bhardwaj

30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित

By Sumit Kumar

Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत