40 पीर के बाद नई जगह पर भी मुस्लिम पक्ष की आपत्ति, भोजशाला नमाज मामला फिर अटका

Sanjay Gupta | Published:
Share
dhar bhojshala namaz place row
dhar bhojshala namaz place row

धार भोजशाला के पास नमाज की जगह देने का मामला सुलझ नहीं रहा है। इस मामले में बुधवार को भी सुप्रीम कोर्ट में थोड़ी देर सुनवाई हुई। इसमें नई जगह पर भी मुस्लिम समाज ने आपत्ति ली है। अब सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा।

धार भोजशाला के पास नमाज को लेकर मामला उलझता जा रहा है। जिला प्रशासन ने पहले 40 पीर इलाके को नमाज के लिए तय किया था। लेकिन मुस्लिम समाज ने इस जगह पर आपत्ति जताई और कहा कि यह भोजशाला से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। इसी वजह से 17 और 24 जुलाई को तय जगह पर जुमे की नमाज नहीं हो सकी।

इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। मामले (Dhar Bhojshala case hearing) की सुनवाई 29 जुलाई को हुई, जहां प्रशासन की नई सुझाई गई जगह पर भी मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति दर्ज कर दी।

02c0d04c-836
02c0d04c-836


इस जगह पर ली गई आपत्ति

सुप्रीम कोर्ट के 17 जुलाई के आदेश के मुताबिक नमाज के लिए धार भोजशाला परिसरके पास ही जगह दी जानी है। यहां हर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नमाज की अनुमति होगी। 40 पीर वाली जगह पर मुस्लिम पक्ष की आपत्ति के बाद प्रशासन ने दो नई जगहों का प्रस्ताव रखा। इनमें सर्वे नंबर 509 और सर्वे नंबर 639 की जगह शामिल हैं। ये दोनों जगह भोजशाला (Dhar Bhojshala case) से करीब 500 से 800 मीटर की दूरी पर हैं। हालांकि, मुस्लिम पक्ष ने इन दोनों जगहों पर भी आपत्ति दर्ज करा दी है।

7bb8f267-f5d
7bb8f267-f5d


यह बोलकर ली गई आपत्ति

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता (धार भोजशाला न्यूज) ने कोर्ट को बताया कि 40 पीर वाली जगह पर आपत्ति के बाद प्रशासन ने नई जगह चिन्हित की है। इस पर मुस्लिम पक्ष के वकील हुजेफा अहमदी ने कहा कि जिस जगह का सुझाव दिया जा रहा है, वह एक ब्रेवरी परिसर का हिस्सा है। ऐसे में वहां नमाज कैसे हो सकती है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर गुरुवार को फिर सुनवाई (धार भोजशाला मामले में सुनवाई) की जाएगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को एक बार फिर जुमे की नमाज होनी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

धार भोजशाला के पास नमाज के लिए दो जगह चिन्हित, 29 जुलाई को केस लिस्ट

भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार, नमाज के लिए पास में जगह देने के लिए मनाएंगे

धार की भोजशाला में नमाज की जगह पर विवाद गहराया, मुस्लिम पक्ष नहीं जाएगा 40 पीर

भोजशाला के पास आज भी नमाज नहीं, जगह पर उलझन, सुप्रीम कोर्ट में केस लिस्ट नहीं

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • Dhar Bhojshala case
  • धार भोजशाला
  • Dhar Bhojshala
  • Dhar Bhojshala case hearing
  • धार भोजशाला मामले में सुनवाई
  • धार भोजशाला न्यूज
  • धार भोजशाला परिसर
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक