दिग्विजय सिंह ने बेटे जयवर्धन के साथ महाकुंभ में लगाई डुबकी, भगदड़ पर जताया दुख

Vikram Jain | Feb 12, 2025, 23:35 IST
Share
digvijaya singh prayagraj kumbh magh purnima triveni sangam dip
प्रयागराज महाकुंभ 2025।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन सिंह के साथ प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई और इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Prayagraj MahaKumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। हर कोई संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहा है। इसी बीच, बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन सिंह के साथ प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई और इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। साथ ही मौनी अमावस्या पर भगदड़ के मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने डुबकी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

यह राजनीतिक नहीं, आस्था का विषय

त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह उनके लिए राजनीतिक विषय नहीं बल्कि आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आस्था बनाए रखनी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने बताया कि पिछले तीन कुंभ में भी वह स्नान करने आए थे। उन्होंने महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत दुख की बात थी। उन्होंने कहा कि शुरू में कहा जा रहा था कि 100 करोड़ लोगों की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन अगर व्यवस्था सही रहती तो जाम की समस्या नहीं आती।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ: सीएम मोहन यादव ने परिवार के साथ लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेश की खुशहाली की कामना

यह एक ऐतिहासिक समागम

उन्होंने कहा कि महाकुंभ को इवेंट के रूप में नहीं, बल्कि आस्था के रूप में देखा। साथ ही, उन्होंने कुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने महाकुंभ में उमड़ी विशाल भीड़ और ओवरक्राउड का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक समागम है, और इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ पर बोले मंत्री विजयवर्गीय - श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ आएगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था

मां गंगा से देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने संगम में स्नान की तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान करने और अर्घ्य देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने इस अवसर पर मां गंगा से देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

बेटे जयवर्धन सिंह ने भी शेयर की तस्वीरें

दिग्विजय सिंह के बेटे और राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रयागराज में पिता दिग्विजय सिंह के साथ महाकुंभ माघ पूर्णिमा के पावन दिन पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां गंगा, यमुनाजी, सरस्वती, सूर्यदेव और हमारे पितरों का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।”

ये खबर भी पढ़ें...

नेता-अधिकारियों के कम अंक वाले बच्चों का MPPSC में हो रहा चयन, दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन को लिखा पत्र

दिग्विजय सिंह ने महाकुंभ में भगदड़ पर उठाए सवाल, राज्यसभा में चर्चा की मांग खारिज

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • दिग्विजय सिंह
  • जयवर्धन सिंह
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • प्रयागराज न्यूज
  • आस्था की डुबकी
  • prayagraj mahakumbh 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई