दिलजीत के शो में MLA गोलू शुक्ला के बेटों ने जमकर किया हंगामा
Sanjay Gupta | Dec 09, 2024, 12:45 IST
DILJEET INDORE
BRTS कॉरिडोर पर भौकाल मचा चुके विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने एक बार फिर जमकर हंगामा किया है। रुद्राक्ष का साथ उनके ही छोटे भाई अंजनेश शुक्ला ने दिया है। यह हंगामा हुआ है विश्व प्रसिद्ध कलाकार दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाटी के इंदौर शो पर।
बीआरटीएस कॉरिडोर पर भौकाल मचा चुके विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने एक बार फिर जमकर हंगामा किया है। रुद्राक्ष का साथ उनके ही छोटे भाई अंजनेश शुक्ला ने दिया है। यह हंगामा हुआ है विश्व प्रसिद्ध कलाकार दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाटी के इंदौर शो पर। उल्लेखनीय है कि विधायक गोलू शुक्ला इस कार्यक्रम को लेकर आयोजकों को चेतावनी दे चुके थे कि शराब ना परोसी जाए और संस्कृति के खिलाफ काम हुआ तो ठीक नहीं होगा। उधर वह खुद अपने बेटों को ही नहीं संभाल पाए। साथ ही शहर के कई वीवीआईपी खुद या उनका परिवार आयोजन में खास लाउंज में मौजूद था। फिर सवाल उठता है कि यह नेतागिरी और बयानबाजी क्या केवल पास, टिकट पाने के लिए था, जो हमेशा से होता आया है।
दिलजीत के शो पर रुद्राक्ष और अंजनेश दोनों ही स्टेज के पीछे पहुंच गए। दोनों ने दबाव बनाया कि दिलजीत के साथ फोटो खिंचवाना है। इसके लिए हर तरह का रूतबा पैसों का और पावर का दिखाया गया। यह हंगामा आधे घंटे तक चला। लेकिन सिक्यूरिटी ने उन्हें वहां जाने नहीं दिया गया। दिलजीत ने फोटो खिंचवाने से साफ मना कर दिया। आखिर में उन्हें आगे स्टेज के पास ही खड़ा होकर कार्यक्रम देखने दिया गया। इस मौके पर डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने व्यवस्था को संभालते हुए हंगामे को रोका।
https://www.youtube.com/watch?v=E1a1xSLNmds
इस पूरे हंगामे से नाराज दिलजीत ने फिर राहत इंदौर का एक शेर सुनाते हुए गोलू के दोनों बेटों को संदेश दिया। उन्होंने शेर सुनाया कि -
अगर ख़िलाफ़ हैं होने दो जान थोड़ी है
ये सब धुआं है कोई आसमान थोड़ी है...
सभी का ख़ून है शामिल यहां की मिट्टी में
किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है
मैं आयोजकों को चेतावनी देना चाहता हूं कि कॉन्सर्ट में शराब नहीं परोसी जाए, ना नॉनवेज परोसा जाए, हमारा शहर बहुत ही संस्कृति और संस्कार का शहर है। मैं प्रशासन से और आयोजक बंधुओं को बोलना चाहता हूं कि कार्यक्रम से विरोध नहीं है जो शराब, नशा परोसा जा रहा है, मटन, मुर्गा परोसे जा रहे हैं, इसका हम विरोध करते हैं। यह संस्कृति हमारी नहीं है। हमारे बच्चे संस्कारवान नहीं बनेंगे। ऐसा आयोजन नहीं होना चाहिए, यदि होगा तो प्रशासन से बात करेंगे। हमारे नेताओं ने पहले ही चेतावनी दे दी थी।
![golu shukla sons]()
गोलू शुक्ला जहां यह चेतावनी दे रहे हैं, वहीं रिश्ते में उनके भाई लगने वाले पूर्व विधायक संजय शुक्ला खुद एमआईपी (मोस्ट इंपोर्टेंट पर्सन) लाउंज में बैठे थे। जहां पर एक टेबल दस लाख रुपए की थी। यहां पर शराब भी सर्व करने का लाइसेंस था।
वहीं यहां दिलजीत के आयोजन में दो लाउंज बने थे एक एडमिन लाउंज जिसकी क्षमता कहने को 50 थी लेकिन कई लोग घुस गए, वहीं एक लाउंज एमआईपी का था जिसमें एक टेबल 10 लाख रुपए की थी और यहां पर एक टिकट 55 हजार रुपए का था। यहां पर 150 की क्षमता पर 500 से ज्यादा लोग पहुंच गए थे।
इस तरह हुआ पूरा हंगामा
https://www.youtube.com/watch?v=E1a1xSLNmds
दिलजीत बोले किसी दबाव में नहीं आऊंगा
इस मामले की बात दिलजीत तक भी पहुंची। बताया गया कि विधायक के बेटे हैं, लेकिन दिलजीत ने यह कहकर साफ इंकार कर दिया और कहा कि मैं किसी दबाव या प्रभाव में नहीं आऊंगा, प्यार से बोलेंगे तो सिर कटा लूंगा लेकिन इस तरह से तो कुछ भी नहीं करुंगा। दिलजीत ने मिलने से भी इंकार कर दिया।
दबाव पर भड़के दिलजीत ने राहत इंदौरी का शेर सुनाया
अगर ख़िलाफ़ हैं होने दो जान थोड़ी है
ये सब धुआं है कोई आसमान थोड़ी है...
सभी का ख़ून है शामिल यहां की मिट्टी में
किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है
गोलू शुक्ला ने क्या दी थी चेतावनी
golu shukla sons
खुद उनके रिश्ते के भाई शराब वाले लाउंज में
एमआईपी में पहुंचे 500 लोग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA