7 मौत के आरोपी फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन ने किए कई खुलासे, पुलिस को मिली 5 दिन की रिमांड

Manish Kumar | Published:
Share
damoh doctor fake documents narendra john kem
Photograph: (the sootr)

दमोह के मिशन अस्पताल में सात हार्ट पेशेंट्स की मौत के आरोपी डॉक्टर ने पुलिस पूछताछ में अपनी डिग्री को फर्जी मानते हुए इसे एडिट करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने 5 दिन की रिमांड पर डॉक्टर को लिया है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

DAMOH. दमोह मिशन अस्पताल में सात हार्ट पेशेंट्स की मौत के आरोपी डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम उर्फ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव को कोर्ट ने 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले नरेंद्र जॉन ने पुलिस के सामने फर्जी डॉक्यूमेंट्स होने की बात स्वीकार कर ली है।

नरेंद्र जॉन केम ने बताया कि उसकी कार्डियोलॉजिस्ट की डिग्री पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर थे। यह प्रमाण पत्र पॉन्डिचेरी विश्वविद्यालय से हासिल किए थे। इस मामले की जांच में और भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसके अलावा उसने अपनी डिग्रियां एडिट की थीं।

thesootr
thesootr


7 मौतों के आरोपी फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव को पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत लेकर पहुंची। CJM स्नेहा सिंह की कोर्ट में उसे पेश किया गया था, जहां से उसे 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस दौरान अदालत में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी।

यह भी पढ़ें... अमेजन से मंगवाए सोने के सिक्के, पार्सल से निकाल किए रिटर्न, रिफंड लेकर की धोखाधड़ी

आरोपी से होगी कड़ी पूछताछ

इस मामले में पुलिस अब आरोपी से कड़ी पूछताछ करेगी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर ने पहले गुमराह करने की कोशिश की थी। जांच के दौरान यह भी पता चला कि डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम का असली नाम विक्रमादित्य नरेंद्र यादव था और वह उत्तराखंड का नहीं, बल्कि कानपुर का निवासी है।

यह भी पढ़ें... 7 हार्ट पेशेंट की मौत का आरोपी फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम प्रयागराज से गिरफ्तार

ऐसे खुला था फर्जी डिग्रियों का मामला

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक गहरी जांच शुरू की है। डॉक्टर ने सात हार्ट ऑपरेशन किए थे, जिनमें से 7 मरीजों की मौत हुई। इसकी शुरुआत तब हुई जब एक मरीज के परिवार वालों ने डॉक्टर की शिकायत की और उसके बाद मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया। इसके बाद, सीएमएचओ मुकेश जैन ने इस मामले में मिशन अस्पताल से डॉक्टर की जानकारी मांगी थी। जब अस्पताल ने डॉक्यूमेंट्स दिए, तो उन पर संदेह हुआ क्योंकि इनमें हामिद अंसारी के हस्ताक्षर थे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स की पुष्टि की गई, जिसमें यह स्पष्ट हो गया कि वे फर्जी थे।

ये भी पढ़ें...

दमोह के फर्जी डॉक्टर पर FIR दर्ज, मानव अधिकार आयोग मृतकों के परिजनों से लेगा बयान

MP में फर्जी डॉक्टर ने कर डाली 15 हार्ट सर्जरी, 7 की गई जान, लंदन का बताकर ली थी नौकरी

Tags:
  • दमोह
  • पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • mp news hindi
  • फर्जी डॉक्टर
  • डॉ. नरेंद्र यादव दमोह
  • नरेंद्र जॉन केम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर