ED की गिरफ्त में सौरभ शर्मा, चेतन गौर और शरद , कोर्ट में किया जाएगा पेश
Sourabh Bhatnagar | Feb 11, 2025, 09:20 IST
thesootr
ईडी ने सौरभ शर्मा और उनके सहयोगियों चेतन सिंह गौर व शरद जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें तीन दिनों की पूछताछ के बाद ईडी ने आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए अदालत से प्रोटेक्शन वारंट जारी करवाया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्यप्रदेश के आरटीओ विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा और उनके दो सहयोगियों चेतन सिंह गौर व शरद जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, ये तीनों भोपाल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। अब ईडी इन आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को इन्हें विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से रिमांड पर सौंपे जाने की संभावना है।
ईडी की जांच में भोपाल स्थित एक फार्महाउस में मिली ‘गोल्डन कार’ खासतौर पर चर्चा में है। इस कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए से अधिक की नगदी बरामद की गई थी। आयकर विभाग ने इस कार को पहले ही जब्त कर लिया था। इस फार्महाउस से मिले इन दस्तावेजों और संपत्तियों के आधार पर जांच एजेंसियां कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने में लगी हैं।
ईडी ने अदालत में आवेदन देकर आरोपियों को रिमांड पर लेने की मांग की है। ईडी के अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान कुछ अहम सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। अब उन्हें उम्मीद है कि रिमांड पर लेकर आरोपियों से पूछताछ करने पर मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा। अदालत मंगलवार को इस पर फैसला ले सकती है।
इस पूरे प्रकरण को लेकर आरोपियों पर भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरटीओ विभाग में इनके द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध लेनदेन किए गए। करोड़ों रुपए की संपत्ति, नगदी और सोने की बरामदगी इस मामले की गंभीरता को और बढ़ा देती है। जांच एजेंसियां अब इन संपत्तियों के स्रोत और अन्य सहयोगियों का पता लगाने में जुटी हैं।
तीन एजेंसियां कर रही हैं मामले की जांच
इस घोटाले की जांच तीन प्रमुख एजेंसियां कर रही हैं। पहला लोकायुक्त विभाग, जो भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करता है। दूसरा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), जो मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध वित्तीय लेनदेन की जांच में जुटा हुआ है। तीसरी एजेंसी आयकर विभाग है, जिसने गोल्डन कार से भारी मात्रा में कैश और सोने की बरामदगी की थी। इन तीनों विभागों की संयुक्त जांच के तहत यह मामला तेजी से आगे बढ़ रहा है।
फार्महाउस से मिली 'गोल्डन कार' बनी जांच का केंद्र
ईडी ने रिमांड के लिए अदालत से किया आवेदन
करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA