एवरेस्ट विजेता भावना डेहरिया को विक्रम अवॉर्ड मिलेगा, हाईकोर्ट ने स्टे हटाया

Sanjay Gupta | Dec 08, 2025, 20:05 IST
Share
everest-winner-bhavna-deharia
everest-winner-bhavna-deharia

मध्य प्रदेश की पर्वतारोही भावना डेहरिया को विक्रम अवॉर्ड मिलेगा। यह अवॉर्ड माउंट एवरेस्ट फतह करने पर मिलेगा। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की। कोर्ट ने राज्य सरकार के फैसले को सही ठहराया।

Indore. माउंट एवरेस्ट फतह कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली पर्वतारोही भावना डेहरिया को विक्रम अवॉर्ड मिलेगा। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सोमवार को उनके चयन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की। कोर्ट ने राज्य सरकार के फैसले को सही बताया।

इसलिए लगी थी याचिका

इस मामले में याचिकाकर्ता मधुसूदन पाटीदार द्वारा याचिका लगाई गई थी। इसमें राज्य सरकार और खेल विभाग द्वारा डेहरिया को विक्रम अवार्ड के फैसले को चुनौती दी थी। पाटीदार का कहना था कि वह साल 2017 में ही यह फतह कर चुकी है। इसलिए उनका अधिकार बनता है। डेहरिया की ओर से अधिवक्ता अनुनय श्रीवास्तव ने पैरवी की। वहीं शासन की ओर से डिप्टी एडवोकेट जनरल श्रेय राज सक्सेना ने पक्ष रखा।

पर्वतारोही भावना डेहरिया और उनकी बेटी बनीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर

इंदौर में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया, हल्का लाठीचार्ज

हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

जस्टिस प्रणय वर्मा ने सोमवार 8 दिसंबर को आदेश सुनाया। जस्टिस ने कहा कि 2023 के एडवेंचर स्पोर्ट्स कैटेगरी के लिए राज्य सरकार द्वारा लिया गया निर्णय नियमों के अनुरूप है। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि नहीं है।

कोर्ट ने पाया कि पाटीदार का एवरेस्ट आरोहण वर्ष 2017 का है। मध्य प्रदेश पुरस्कार नियम, 2021 के अनुसार निर्धारित पांच वर्ष की पात्रता अवधि से बाहर है। यह अवधि एक अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2024 के बीच की थी।

नियम 5 के अनुसार एडवेंचर स्पोर्ट्स कैटेगरी में केवल पिछले पांच वर्षों के उपलब्धियों को ही मान्य किया जा सकता है। इस आधार पर पाटीदार वर्ष 2023 के पुरस्कार के लिए पात्र ही नहीं थे। इसलिए उनका दावा सही रूप से अस्वीकार किया गया। अब राज्य सरकार जल्द ही उन्हें आधिकारिक समारोह में सम्मानित करेगी।

भावना डेहरिया महाकौशल खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की हैं ब्रांड एंबेसडर

छिंदवाड़ा की भावना डेहरिया ने रचा इतिहास, माउंट एकांकागुआ को किया फतह, फहराया तिरंगा

डेहरिया छिंदवाड़ा की है

छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव की निवासी भावना डेहरिया ने दुनिया की पांच महाद्वीपीय सबसे ऊंची चोटियों पर भारत का तिरंगा फहराया है। इसमें माउंट एवरेस्ट (एशिया), किलिमंजारो (अफ्रीका), कोजिउस्को (ऑस्ट्रेलिया), एलब्रस (यूरोप) और अकोंकागुआ (दक्षिण अमेरिका) शामिल है।

भावना डेहरिया मध्य प्रदेश से एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिलाओं में शामिल हैं। अब एडवेंचर स्पोर्ट्स कैटेगरी में विक्रम अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला भी बनेंगी। वे और उनकी चार वर्षीय बेटी सिद्धि, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • माउंट एवरेस्ट
  • भावना डेहरिया
  • पर्वतारोही भावना डेहरिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई