गुना में किसान की हत्या करने वाला बीजेपी नेता महेंद्र नागर एमपी की बिजली कराता था राजस्थान में सप्लाई

Sandeep Kumar | Published:
Share
bjp-leader-mahendra-nagar
bjp-leader-mahendra-nagar

गुना में किसान की हत्या का मुख्य आरोपी महेंद्र नागर फरार है। नागर पर मध्यप्रदेश से बिजली चुराकर राजस्थान बेचने जैसे कई संगीन आरोप लग रहे हैं। दौलतपुरा गांव में आरोपी की खेतीबाड़ी में चुराई गई बिजली सप्लाई हो रही थी।

GUNA. गुना में किसान की हत्या का मुख्य आरोपी महेंद्र नागर फरार है। नागर के खिलाफ एक के बाद एक आरोपी से जुड़े मामले खुल रहे हैं। BJP नेता महेंद्र नागर का इलाके में रुतबा था। महेंद्र नागर ने रिश्तेदारों के साथ जमीनें कब्जाई थीं। उसने 100 बीघा से ज्यादा आदिवासियों और दलितों की जमीन पर कब्जा किया।

महेंद्र ने 80 बीघा से ज्यादा चरनोई जमीन पर भी कब्जा किया। नागर ने मध्यप्रदेश से बिजली चुराकर राजस्थान भेजी। दौलतपुरा गांव में आरोपी की खेतीबाड़ी में चुराई गई बिजली सप्लाई हो रही थी। आरोपी के खेतों में 10 अवैध ट्यूबवेल संचालित हैं।

ये भी पढ़ें...एमपी में बीजेपी नेता की दबंगई, किसान को थार से कुचला, बचाने आईं बेटियों के फाड़े कपड़े

लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग

मीडिया की पड़ताल में खुलासा हुआ कि महेंद्र नागर ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की। उसने इलाके में दहशत फैलाई। महेंद्र नागर मध्यप्रदेश और राजस्थान बॉर्डर पर अनाधिकृत खाद बेचता है। वह गांजा और शराब तस्करी भी करता है। मृतक किसान के रिश्तेदार मुकेश नागर ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंदूकों से दहशतगर्दी फैलती है। जंगली जानवरों का शिकार भी किया जाता है।

ये भी पढ़ें...मप्र : निजी वाहन मालिकों पर 2500 करोड़ बकाया, फिर भी परिवहन विभाग की रफ्तार पहली गियर में

क्या बोले SDOP विवेक अस्थाना?

SDOP विवेक अस्थाना ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी के बड़े भाई हुकुम नागर को गिरफ्तार किया गया है। ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें...जीतू पटवारी बोले–मैं तो लड़ाई के लिए तैयार हूं, अब किसान भी थोड़ा कांग्रेसी हो जाओ

क्या है पूरा मामला?

गुना जिले में 26 अक्टूबर को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता महेंद्र नागर ने किसान रामस्वरूप धाकड़ की हत्या कर दी। आरोप है कि महेंद्र नागर ने अपने साथियों के साथ किसान को पीटा। इसके बाद उन्होंने किसान पर अपनी थार गाड़ी चढ़ा दी। जब किसान की बेटियां पिता को बचाने आईं, तो महेंद्र नागर ने उनके कपड़े फाड़ दिए।

ये भी पढ़ें...बिजली चोरी रोकने योजना में ही भ्रष्टाचार,जुर्माना लगाने के बजाए अधिकारी जुट गए कंपनी को भुगतान करने

बीजेपी नेता ने बेटियों पर भी किया हमला

रामस्वरूप की बेटी ने बताया कि माता-पिता खेत जाने निकले थे। इस दौरान महेंद्र, हरीश, गौतम, देवेंद्र और अन्य ने हमला किया। महेंद्र ने पापा पर थार गाड़ी चढ़ा दी। जब बेटी दौड़ी तो महेंद्र ने उस पर भी हमला किया। महेंद्र ने उसकी छाती पर चढ़कर बाल खींचे। आरोप है कि महेंद्र ने लड़कियों के कपड़े फाड़े। उसने डर फैलाने के लिए हवाई फायर भी किए।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • बिजली चोरी
  • गुना
  • बीजेपी नेता महेंद्र नागर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर