कटारे पर FIR, जयराम रमेश का BJP पर वार- ‘घोटालेबाज मंत्री बच रहे, कांग्रेस नेताओं को फंसा रहे’

Jitendra Shrivastava | Feb 17, 2025, 21:09 IST
Share
thesootr
jairam-ramesh-slams-bjp-eow-action Photograph: (thesootr)

मध्य प्रदेश के आईएसबीटी पेट्रोल पंप जमीन आवंटन मामले में EOW ने कांग्रेस नेता और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे पर केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने BJP सरकार पर निशाना साधते हुए इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है।

मध्य प्रदेश की राजनीति में ईओडब्ल्यू (EOW) की एक कार्रवाई के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे पर आईएसबीटी पेट्रोल पंप जमीन आवंटन मामले में FIR दर्ज की गई। इस मामले ने तूल पकड़ लिया जब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने BJP सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ की संपत्ति वाले कॉन्स्टेबल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन विपक्षी नेता को घोटाले उजागर करने की सजा दी जा रही है। इस राजनीतिक घमासान के बीच हेमंत कटारे ने भी BJP को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

हेमंत कटारे पर FIR, कांग्रेस ने बताया ‘राजनीतिक प्रतिशोध’

भोपाल के आईएसबीटी स्थित पेट्रोल पंप जमीन आवंटन मामले में ईओडब्ल्यू (EOW) ने कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, उनके भाई, पत्नी, मां और दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कांग्रेस इस कार्रवाई को BJP सरकार की राजनीतिक साजिश बता रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और उनके परिवार पर EOW ने दर्ज की एफआईआर

हेमंत कटारे का बड़ा आरोप, भूपेंद्र सिंह ने की सौरभ शर्मा की नियुक्ति

जयराम रमेश का BJP पर हमला

इस कार्रवाई के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X (ट्विटर) पर BJP सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश में अजब-गजब BJP सरकार चल रही है। नर्सिंग और परिवहन घोटाले उजागर करने वाले कांग्रेस नेता हेमंत कटारे पर फर्जी मुकदमा, लेकिन 100 करोड़ की संपत्ति रखने वाले एक कॉन्स्टेबल पर कोई कार्रवाई नहीं! उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता को इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और कांग्रेस इस लड़ाई में कटारे के साथ खड़ी है।

कटारे ने जयराम रमेश का आभार जताया

जयराम रमेश के समर्थन पर हेमंत कटारे ने उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि धन्यवाद जयराम जी, सत्य और न्याय की इस लड़ाई में साथ खड़े होने के लिए। इतिहास गवाह है कि अन्याय कितना भी बड़ा हो, अंततः सत्य की ही जीत होती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सैम पित्रोदा का बयान 'चीन भारत का दुश्मन नहीं'... कांग्रेस ने किया किनारा, भाजपा ने बोला हमला

मोदी की तरह BJP रायपुर में कांग्रेस को नहीं देगी नेता प्रतिपक्ष का पद!

भूपेंद्र सिंह पर कटारे के आरोप और FIR की कहानी

EOW द्वारा केस दर्ज करने से पहले हेमंत कटारे ने पूर्व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि भूपेंद्र सिंह ने परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और 100 करोड़ की संपत्ति वाले कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को संरक्षण दिया। इसके बाद भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर कटारे के खिलाफ जांच की मांग की। इसी के आधार पर EOW ने कटारे और उनके परिवार पर केस दर्ज किया।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • जयराम रमेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे
  • हेमंत कटारे पर FIR
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज