रेवेन्यू बोर्ड के आदेश की अनदेखी पर रायसेन कलेक्टर से नाराज हाईकोर्ट

Sanjay Sharma | Sept 21, 2025, 16:19 IST
Share
high court jabalpur
high court jabalpur

मध्य प्रदेश के एक और अधिकारी पर हाईकोर्ट ने नाराजगी दिखाई है। जबलपुर हाईकोर्ट ने रायसेन कलेक्टर के हाजिर नहीं होने पर 25 हजार का वारंट जारी किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के एक और अधिकारी पर हाईकोर्ट ने नाराजगी दिखाई है। जबलपुर हाईकोर्ट ने रायसेन कलेक्टर के हाजिर नहीं होने पर 25 हजार का वारंट जारी किया है। वहीं कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को 22 सितम्बर को हाजिर रहने का आदेश हाईकोर्ट ने जारी किया है। कलेक्टर के इस व्यवहार पर हाईकोर्ट ने राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव से भी जवाब तलब किया है।

इसलिए हाईकोर्ट ने दिखाई नाराजगी

रायसेन जिले में पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे से संबंधित प्रकरण में रेवेन्यू बोर्ड के आदेश का पालन न करने पर रायसेन कलेक्टर के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसी मामले में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को 19 सितम्बर को हाजिर रहकर जवाब पेश करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद कलेक्टर सुनवाई में नहीं पहुंचे और इस प्रकरण में अपील दायर करने का जवाब वकील के जरिए भेजा था।

ये खबरें भी पढ़िए :

कान्स के बाद फिल्म Homebound ऑस्कर की दौड़ में शामिल, जानें कब होगी फिल्म की ओटीटी रिलीज

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से कट गए इतनी महिलाओं के नाम, जानें क्या है पूरा मामला

डीजीपी को वारंट तामीली के आदेश

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कलेक्टर सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहे। उनके द्वारा भेजा गया जवाब कोर्ट को संतुष्ट नहीं कर पाया। इससे नाराज हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को 22 सितम्बर को उपस्थित रहने का आदेश दिया है। इसके लिए हाईकोर्ट ने 25 हजार रुपए का वारंट जारी कर उसकी तामीली के निर्देश डीजीपी को दिए हैं।

ये खबरें भी पढ़िए :

कांग्रेस में बागी नेताओं की वापसी की प्रक्रिया तेज, निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कई नाम कतार में

पाली में जंजीरों में जकड़ी युवती का वीडियो वायरल, अवसाद के चलते तीन महीने से घर में कैद

प्रमुख सचिव से किया जवाब तलब

रायसेन कलेक्टर द्वारा पहले रेवेन्यू बोर्ड के आदेश की अनदेखी और फिर 19 सितम्बर को आदेश के बावजूद उपस्थित न रहने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे अधिकारी के व्यवहार को गैरजिम्मेदाराना मानते हुए राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव से भी इस पर जवाब तलब किया है। यह जवाब उन्हें 22 सितम्बर तक देना है।

9cc244af-928
9cc244af-928

Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्व विभाग
  • रायसेन
  • कलेक्टर
  • प्रमुख सचिव
  • रेवेन्यू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई