आईएएस संतोष वर्मा केस में जज विजेंद्र सिंह रावत और बाबू के खिलाफ चालान पेश
Sanjay Gupta | Apr 12, 2026, 12:35 IST
ias santosh verma case challan court indore
इंदौर में आईएएस संतोष वर्मा केस में फर्जी कोर्ट आदेश मामले में पुलिस ने चालान पेश किया है। जज विजेंद्र सिंह रावत और कोर्ट बाबू नीतू सिंह को आरोपी बनाया गया था। दोनों कोर्ट में पेश हुए और उन्हें जमानत मिल गई। अब केस में ट्रायल चलेगा।
News In Short
- आईएएस संतोष वर्मा केस में फर्जी कोर्ट आदेश का मामला सामने आया था।
- पुलिस ने जज विजेंद्र सिंह रावत और बाबू नीतू सिंह को आरोपी बनाया था।
- कोर्ट में चालान पेश, दोनों आरोपी पेश होकर जमानत पर छूट गए हैं।
- जांच में मोबाइल लोकेशन, चैट और कंप्यूटर रिकॉर्ड अहम सबूत बने।
- अब मामले में कोर्ट में नियमित ट्रायल चलेगा।
News In Detail
यह है विवाद
चालान में इस आधार पर जज को बनाया आरोपी
पुलिस ने ये अहम बातें कही हैं चालान में
संतोष वर्मा पर एक युवती ने आरोप लगाए थे
जज रावत ने थाने में यह कराई थी शिकायत
यह केस अन्य कोर्ट से ट्रांसफर होकर मेरी कोर्ट में 03 अक्टूबर 2020 को आया था। इस मामले में मेरी कोर्ट द्वारा 06 अक्टूबर 2020 को कोई आदेश पारित नहीं किया गया। कोर्ट की डायरी व सीआईएस (CIS) में इस दिन का कोई रिकॉर्ड नहीं है, ना ही इस दिन मेरे हस्ताक्षर से कोई निर्णय हुआ। इस दिन 06 अक्टूबर को मैं अवकाश पर था।
संतोष वर्मा केस के फेर में इन सभी पर आंच:
- एडीजे विजेंद्र सिंह रावत: संतोष वर्मा के खिलाफ महिला द्वारा कराए गए केस में इन्हीं की कोर्ट से फर्जी आदेश जारी होने के आरोप लग रहे हैं। यह निलंबित हो चुके हैं।
- सीजेएम अमन सिंह भूरिया: संतोष वर्मा केस इन्हीं की कोर्ट से शिफ्ट होकर जज रावत की कोर्ट में गया था। इन्हें भी निलंबित किया जा चुका है।
- एडीजे प्रकाश कसेर: इस केस में 5 दिसंबर 2025 को पहले एडीजे विजेंद्र सिंह रावत की अग्रिम जमानत लगी, जो मंजूर हो गई। वहीं इसके बाद जब पुलिस ने टाइपिस्ट नीतू सिंह को गिरफ्तार कर 18 दिसंबर को पुलिस रिमांड लिया, तो रिमांड के दौरान ही नीतू का जमानत आवेदन 19 दिसंबर को लगा। न केस डायरी कोर्ट पहुंची, इसके बाद भी जमानत रिमांड अवधि में ही मंजूर हो गई। इनका 22 दिसंबर को ट्रांसफर सीधी हो गया।
- टाइपिस्ट नीतू सिंह: इस केस में यह चौथी किरदार हैं। जब एडीजे रावत की कोर्ट में संतोष वर्मा का केस आया, तब उस समय वह कोर्ट में पदस्थ थीं और सीआई (CI) केस का काम देखती थीं। इनसे पूछताछ और कोर्ट आदेश के दस्तावेज जुटाने के लिए पुलिस ने 18 दिसंबर को गिरफ्तारी ली, जो इस केस की पहली गिरफ्तारी थी, लेकिन एक ही दिन में जमानत हो गई। अभी यह फैमिली कोर्ट में पदस्थ हैं।
- जिला लोक अभियोजक अकरम शेख: इस केस में एक और किरदार हैं जिला लोक अभियोजक अकरम शेख। आरोप है कि इस केस में पूरी मध्यस्थता का काम इनके द्वारा संभाला गया। इसके लिए कई बार मोबाइल पर जज से चर्चा हुई, मोबाइल से व्हाट्सएप चैट हुई। इस पूरे मामले में इन पर भी शासकीय कार्रवाई हुई थी। यह भी उलझे हुए हैं।
पदोन्नति के लिए जरूरी था बरी होने का आदेश
पहले केस में बताया गया कि वर्मा और संबंधित पीड़िता के बीच समझौता हो गया और समझौते से केस खत्म हो गया। लेकिन बाद में कहा गया कि इस आधार पर उन्हें बरी नहीं माना जाएगा और डीपीसी नहीं होगी। फिर दूसरा आदेश बना, जिसे जज रावत फर्जी बता रहे हैं। इसमें संतोष वर्मा को केस से बरी होने की बात कही गई, जो 6 अक्टूबर 2020 का बना है (एडीजे रावत की कोर्ट से)। यह आदेश डीपीसी में लगा और संतोष वर्मा को आईएएस अवॉर्ड हो गया। इसी अवॉर्ड के लिए ही यह पूरा खेल रचने के आरोप हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
आईएएस संतोष वर्मा केस: दो जज निलंबित, एक जज ट्रांसफर, लोक अभियोजक, कोर्ट बाबू भी उलझे, ऐसे हुआ पूरा कांड
आईएएस संतोष वर्मा केस में टाइपिस्ट नीतू की जमानत की जिस तेजी से चली फाइल, उसी तेजी से हुआ जज का ट्रांसफर
आईएएस संतोष वर्मा केस में बिना केस डायरी बुलाए ही दी टाइपिस्ट नीतू को जमानत, जज का ट्रांसफर
आईएएस संतोष वर्मा केस में फर्जी आदेश टाइप करने वाला कोर्ट कर्मचारी गिरफ्तार, रिमांड अवधि में ही मिली जमानत
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari