अजाक्स के नए अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा का विवादित बयान, पूर्व आईएएस हीरालाल त्रिवेदी ने की एफआईआर-गिरफ्तारी की मांग
Amresh Kushwaha | Nov 25, 2025, 12:18 IST
ias-santosh-verma-controversial-statement-reaction-former-ias-hiralal-trivedi
अजाक्स के नए अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के ब्राह्मणों बेटियों पर दिए विवादित बयान को लेकर मध्य प्रदेश में गुस्से की लहर है। पूर्व आईएएस हीरालाल त्रिवेदी ने इसे घटिया करार दिया और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
BHOPAL. आईएएस संतोष वर्मा के बयान से मध्य प्रदेश नाराज है। सभी समाजों में गुस्से की लहर है। उनके बयान पर सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व आईएएस डॉ. हीरालाल त्रिवेदी ने इसे घटिया बयान बताया है। इसके साथ ही, उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने और गिरफ्तारी की बात कही है।
उज्जैन में आईएएस संतोष वर्मा के विरुद्ध FIR दर्ज करने की मांग की गई है। सपाक्स कार्यकर्ता मंगलवार को रैली के रूप में एसपी ऑफिस पहुंचे थे। यहां उन्होंने डीएसपी को ज्ञापन की कॉपी सौंपी। साथ ही कहा कि मामले में दो दिन में कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन करेंगे। वहीं, माधव नगर थाना प्रभारी ने दो दिन में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
![d60e3886-0f8]()
बता दें कि रविवार को अजाक्स संगठन के कार्यक्रम में वर्मा ने ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इस बयान से ब्राह्मण समाज के लोग काफी नाराज हो गए हैं।
![6924b50caf6e4-ias-santosh-verma-brahmin-bahu-remark-244158387-16x9-706657]()
ये खबर भी पढ़िए...ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे आईएएस संतोष वर्मा, बयान के खिलाफ मंत्रालय में होगा प्रदर्शन
पूर्व
ये खबर भी पढ़िए...अजाक्स के नए प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा का अभद्र बयान, मेरे बेटे को ब्राह्मण बेटी दान में मिलने तक जारी रहे आरक्षण
डॉ. हीरालाल त्रिवेदी ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को सामाजिक तौर पर बहिष्कृत किया जाना चाहिए। चाहे वह अजाक्स से हो, सपाक्स से हो या किसी अन्य वर्ग से। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को ऐसे व्यक्तियों को सार्वजनिक पदों से हटा देना चाहिए।
ऐसे इसलिए, क्योंकि ऐसे बयान देने वाले लोगों को समाज में मान्यता नहीं मिलनी चाहिए। त्रिवेदी ने इस बयान के लिए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि इस पर सख्ती से निपटना चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...MP News. मध्यप्रदेश में अजाक्स विवाद: दो-दो अध्यक्ष! कौन असली, कौन फर्जी?
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा का बयान कर्मचारी संगठनों के मंच पर सही नहीं था। हर कार्यालय में अलग-अलग जाति और धर्म के कर्मचारी मिलकर काम करते हैं। इस तरह के बयान कर्मचारियों में मतभेद और खाई बढ़ा सकते हैं। आरक्षण देना सरकार का काम है और मामले न्यायालय में हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के जरिए ऐसा बयान देना निराशाजनक है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस ने बदले एमपी के जिलों के प्रभारी, पीसी शर्मा को मिली ग्वालियर सिटी और ग्रामीण की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
इस बयान के खिलाफ मंत्रालय में आज (25 नवंबर) एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आईएएस वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि उनका बयान आईएएस सेवा के नियमों का उल्लंघन है।
मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, इंजीनियर सुधीर नायक ने कहा कि मंगलवार को यह प्रदर्शन उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के कार्यालय के सामने होगा और इसके बाद डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ब्राह्मण समाज ने इस बयान को सीधे तौर पर भारतीय सेवा आचरण के खिलाफ बताते हुए विरोध व्यक्त किया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष, पुष्पेंद्र मिश्र ने कहा कि यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान और राज्य सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना का भी मजाक उड़ा रही है।
![41b83713-81f]()
बता दें कि मध्यप्रदेश अजाक्स ने 23 नवंबर 2025 को भोपाल के अंबेडकर पार्क में अपना वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया था। इस सम्मेलन में संगठन को 19 साल बाद नया प्रदेश अध्यक्ष (मध्यप्रदेश अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष) मिला है।
अब आईएएस (mp ias news) अधिकारी और कृषि विभाग के उपसचिव संतोष वर्मा ने अजाक्स की कमान संभाली है। संतोष वर्मा ने कहा कि अजाक्स प्रदेश की लगभग 3 करोड़ आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने यह भी कहा कि अजाक्स सरकार और समाज के पिछड़े तबकों के बीच एक सेतु का काम करता है।
उज्जैन में आईएएस संतोष वर्मा के विरुद्ध FIR दर्ज करने की मांग की गई है। सपाक्स कार्यकर्ता मंगलवार को रैली के रूप में एसपी ऑफिस पहुंचे थे। यहां उन्होंने डीएसपी को ज्ञापन की कॉपी सौंपी। साथ ही कहा कि मामले में दो दिन में कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन करेंगे। वहीं, माधव नगर थाना प्रभारी ने दो दिन में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
d60e3886-0f8
बता दें कि रविवार को अजाक्स संगठन के कार्यक्रम में वर्मा ने ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इस बयान से ब्राह्मण समाज के लोग काफी नाराज हो गए हैं।
आईएएस संतोष वर्मा का बयान क्या था?
6924b50caf6e4-ias-santosh-verma-brahmin-bahu-remark-244158387-16x9-706657
अजाक्स संगठन के प्रांतीय अधिवेशन के दौरान संतोष वर्मा को संगठन का नया प्रांताध्यक्ष चुना गया। अपने भाषण में संतोष वर्मा ने कहा कि, जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में आरक्षण (Reservation ) तब तक रहेगा, जब तक रोटी-बेटी का व्यवहार समान नहीं होता।
पूर्व आईएएस हीरालाल त्रिवेदी का आक्रोश
इस बयान पर पूर्व आईएएस अधिकारी और सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. हीरालाल त्रिवेदी ने गुस्से में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस बयान को सबसे घटिया, निकृष्ट और निंदनीय बताया। त्रिवेदी ने कहा, इससे अधिक घटिया बयान नहीं हो सकता, जो एक आदमी अपनी बेटी और दूसरी के बीच अंतर करता हो। ऐसे बयान समाज को विघटित करने के अलावा और कुछ नहीं करते।
अजाक्स के नए अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर भड़के पूर्व आईएएस हीरालाल त्रिवेदी, देखिए वीडियो #madhyapradesh #santoshverma #HiralalTrivedi #viralvideo | @HiralalTrivedi2 pic.twitter.com/IFTRP4oXnF
— TheSootr (@TheSootr) November 25, 2025
पूर्व आईएएस ने की सामाजिक बहिष्कार की मांग
ऐसे इसलिए, क्योंकि ऐसे बयान देने वाले लोगों को समाज में मान्यता नहीं मिलनी चाहिए। त्रिवेदी ने इस बयान के लिए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि इस पर सख्ती से निपटना चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...MP News. मध्यप्रदेश में अजाक्स विवाद: दो-दो अध्यक्ष! कौन असली, कौन फर्जी?
महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने की कड़ी निंदा
ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस ने बदले एमपी के जिलों के प्रभारी, पीसी शर्मा को मिली ग्वालियर सिटी और ग्रामीण की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
आईएएस के बयान के खिलाफ होगा हल्ला-बोल
मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, इंजीनियर सुधीर नायक ने कहा कि मंगलवार को यह प्रदर्शन उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के कार्यालय के सामने होगा और इसके बाद डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
अजाक्स प्रदेश अध्यक्ष का बयान ब्राह्मण समाज का कड़ा विरोध
19 साल बाद अजाक्स को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष
41b83713-81f
बता दें कि मध्यप्रदेश अजाक्स ने 23 नवंबर 2025 को भोपाल के अंबेडकर पार्क में अपना वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया था। इस सम्मेलन में संगठन को 19 साल बाद नया प्रदेश अध्यक्ष (मध्यप्रदेश अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष) मिला है।
अब आईएएस (mp ias news) अधिकारी और कृषि विभाग के उपसचिव संतोष वर्मा ने अजाक्स की कमान संभाली है। संतोष वर्मा ने कहा कि अजाक्स प्रदेश की लगभग 3 करोड़ आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने यह भी कहा कि अजाक्स सरकार और समाज के पिछड़े तबकों के बीच एक सेतु का काम करता है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA