IIT इंदौर के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज: एलर्जी, कैंसर, डिप्रेशन की दवाएं सस्ते में बन सकेंगी
Vishwanath Singh | Jul 03, 2025, 18:00 IST
Photograph: (The Sootr)
IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने नाइट्रोजन आधारित केमिकल तैयार करने का नया तरीका खोजा। इसमें कम तापमान और नीली रोशनी का उपयोग किया जाता है। यह प्रक्रिया पर्यावरण-friendly और बिजली बचाने वाली है।
INDORE. IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने दवाओं में काम आने वाले नाइट्रोजन बेस्ड केमिकल कम्पाउंड तैयार करने का एक नया तरीका खोज निकाला है।
खास बात ये है कि इस प्रक्रिया में अब ना ही ज्यादा गर्मी की जरूरत है और ना ही जहरीले केमिकल की। बस कमरे के तापमान पर, नीली रोशनी की मदद से ये केमिकल बनाए जा सकते हैं। इससे न सिर्फ बिजली बचेगी, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा।
वैज्ञानिकों ने जिन केमिकल कम्पाउंड को विकसित किया है, उन्हें पाइरिडो[1,2-a] पाइरीमिडिन-4-वन्स कहा जाता है। ये केमिकल दवाओं में बेहद अहम होते हैं।
एलर्जी, कैंसर, डिप्रेशन, मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों और सूजन जैसी दिक्कतों की दवाओं में इनका इस्तेमाल होता है। इनकी खास बनावट इन्हें शरीर के अंदर असरदार बना देती है।
अब तक इन केमिकल को बनाने के लिए बहुत हाई टेम्परेचर, महंगे और कई बार जहरीले केमिकल्स की जरूरत होती थी। लेकिन अब IIT इंदौर की टीम ने यह प्रक्रिया विजिबल लाइट (खासतौर पर नीली रोशनी) और फोटोरेडॉक्स कैटलिस्ट नाम के एक स्पेशल केमिकल की मदद से आसान बना दी है।
ये भी पढ़ें...
Interpol ने दी MP स्टेट टाइगर टास्क फोर्स को बधाई, इंटरनेशनल बाघ तस्कर ताशी शेरपा को दिलाई थी सजा
इंदौर में लव जिहादी मोहसिन के बाद बीजेपी नेत्री के मकान में पकड़ा लव जिहाद का अड्डा
यह प्रयोग IIT इंदौर की लैब में बनाए गए खास "होममेड फोटोरेडॉक्स सेटअप" में हुआ। इस सेटअप में एक फैन लगाया गया है ताकि तापमान नियंत्रित रहे और एक फोटो स्पेक्ट्रोमीटर की मदद से यह सुनिश्चित किया गया कि इस्तेमाल की जा रही लाइट सही वेवलेंथ की हो।
ये भी पढ़ें...
इंदौर में एक शराब दुकान के खिलाफ पूर्व महापौर गौड़, पूर्व महापौर मोघे की पत्नी और महापौर भार्गव का जोर, तब हुई बंद
इंदौर के EYE हॉस्पिटल में डॉक्टरों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट का नोटिस, कहा– अयोग्य डॉक्टरों को इलाज की अनुमति नहीं दी जा सकती
आईआईटी इंदौर के डायरेक्टर प्रोफेसर सुहास जोशी ने कहा, "यह शोध इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे मौलिक विज्ञान सतत तकनीकी प्रगति के रूप में आगे विकसित हो सकता है। आईआईटी इंदौर में, हम ऐसे शोध को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो नवाचार को पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के साथ जोड़ता है।"
कम कीमत में तैयार होंगी
इस परियोजना के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. उमेश ए. क्षीरसागर ने कहा, "हमारा मकसद ऐसी तकनीक बनाना था जो न सिर्फ असरदार हो, बल्कि पर्यावरण को नुकसान भी न पहुंचाए। हमने आसान तरीकों से विजिबल लाइट का इस्तेमाल करके कम खर्च में और कम प्रदूषण के साथ जरूरी दवाओं में काम आने वाले केमिकल तैयार करने का रास्ता ढूंढा है।"
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
खास बात ये है कि इस प्रक्रिया में अब ना ही ज्यादा गर्मी की जरूरत है और ना ही जहरीले केमिकल की। बस कमरे के तापमान पर, नीली रोशनी की मदद से ये केमिकल बनाए जा सकते हैं। इससे न सिर्फ बिजली बचेगी, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा।
कौन-से केमिकल की बात हो रही है?
एलर्जी, कैंसर, डिप्रेशन, मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों और सूजन जैसी दिक्कतों की दवाओं में इनका इस्तेमाल होता है। इनकी खास बनावट इन्हें शरीर के अंदर असरदार बना देती है।
पहले कैसे बनते थे ये केमिकल?
ये भी पढ़ें...
Interpol ने दी MP स्टेट टाइगर टास्क फोर्स को बधाई, इंटरनेशनल बाघ तस्कर ताशी शेरपा को दिलाई थी सजा
इंदौर में लव जिहादी मोहसिन के बाद बीजेपी नेत्री के मकान में पकड़ा लव जिहाद का अड्डा
इस प्रक्रिया में क्या खास है?
- कमरे के तापमान पर यह केमिकल बनते हैं।
- सस्ती और सरल प्रक्रिया है।
- पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता।
- बिजली की भी कम खपत होती है।
- अलग-अलग तरह के केमिकल समूह (जैसे एसाइल, एरिल, एल्काइल आदि) आसानी से जोड़े जा सकते हैं।
- वैज्ञानिकों ने कुछ मामलों में ट्रांजिशन मेटल कैटलिस्ट के साथ भी इस तकनीक को अपनाया है ताकि रिजल्ट और बेहतर मिल सके।
प्रयोगशाला में बना खास सेटअप
iit indore
यह प्रयोग IIT इंदौर की लैब में बनाए गए खास "होममेड फोटोरेडॉक्स सेटअप" में हुआ। इस सेटअप में एक फैन लगाया गया है ताकि तापमान नियंत्रित रहे और एक फोटो स्पेक्ट्रोमीटर की मदद से यह सुनिश्चित किया गया कि इस्तेमाल की जा रही लाइट सही वेवलेंथ की हो।
ये भी पढ़ें...
इंदौर में एक शराब दुकान के खिलाफ पूर्व महापौर गौड़, पूर्व महापौर मोघे की पत्नी और महापौर भार्गव का जोर, तब हुई बंद
इंदौर के EYE हॉस्पिटल में डॉक्टरों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट का नोटिस, कहा– अयोग्य डॉक्टरों को इलाज की अनुमति नहीं दी जा सकती
यह शोध है एक बेहतरीन उदाहरण
कम कीमत में तैयार होंगी सस्ती दवाइयां
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari