आज हाईकोर्ट जबलपुर में इन अहम मामलों पर होगी सुनवाई

Sandeep Kumar | Feb 24, 2025, 09:07 IST
Share
High Court Jabalpur today
High Court Jabalpur today

भोपाल से विधायक आरिफ मसूद द्वारा वक्फ बोर्ड और माइनॉरिटी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के खिलाफ दायर दो जनहित याचिकाओं पर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस की डिविजनल बेंच में सुनवाई होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट में आज, सोमवार को कई महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई होगी। इनमें जनहित याचिकाओं से लेकर सरकारी नीतियों से संबंधित विभिन्न मुद्दे शामिल हैं। प्रमुख मामलों की जानकारी इस प्रकार है:

ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर हाईकोर्ट: कोई रोया, कोई गिड़गिड़ाया और किसी ने पारित करवा लिए आदेश

1- भोपाल विधायक आरिफ मसूद की याचिका पर सुनवाई

भोपाल से विधायक आरिफ मसूद द्वारा वक्फ बोर्ड और माइनॉरिटी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के खिलाफ दायर दो जनहित याचिकाओं पर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस की डिविजनल बेंच में सुनवाई होगी।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में टल गई ओबीसी आरक्षण और ईडब्ल्यूएस पर सुनवाई

2 - UPSC सिलेक्शन प्रोसेस में आरक्षित वर्गों को छूट न देने का मामला

UPSC भर्ती प्रक्रिया में EWS सहित अन्य आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट न देने के खिलाफ दायर 20 याचिकाओं पर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की डिविजनल बेंच सुनवाई करेगी।
ये खबर भी पढ़िए...MP हाईकोर्ट में आज शिक्षक भर्ती में OBCआरक्षण समेत इन केसों पर होगी सुनवाई

3- विक्टिम कंपनसेशन स्कीम से जुड़े बाल अपराधों का मामला

बाल अपराधों से प्रभावित पीड़ितों को विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के लाभ दिए जाने के लिए दायर जनहित याचिका पर जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ सुनवाई करेगी।

ये खबर भी पढ़िए...सालभर में भी नहीं हटाए बावड़ियों से कब्जे, निगमायुक्त शिवम वर्मा को हाईकोर्ट से अवमानना का नोटिस

4- हाईकोर्ट कर्मचारियों का चीफ सेक्रेटरी पर अवमानना मामला

हाईकोर्ट के क्लास 3 और क्लास 4 कर्मचारियों द्वारा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजनल बेंच में सुनवाई होगी।

5- इंदौर में वकीलों के चैंबर का विवाद

इंदौर के पिपल्याहाना में बन रही नई जिला अदालत के परिसर में वकीलों के चैंबर को लेकर अभिभाषक संघ द्वारा दायर याचिका पर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस की कोर्ट में सुनवाई होगी। वकीलों का आरोप है कि उन्होंने 10-10 हजार रुपये जमा कर रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन अब तक कोई सूचना नहीं दी गई।

6- हाईस्कूल शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग को छूट न देने पर सुनवाई

हाईस्कूल शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 5% की छूट न दिए जाने के मामले में सरकार आज हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करेगी। पहले हुई सुनवाई में जस्टिस विवेक अग्रवाल की डिविजनल बेंच ने सरकार को नोटिस जारी किया था।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • UPSC
  • हाईकोर्ट जबलपुर
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • आरिफ मसूद
  • हाईस्कूल शिक्षक भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा