इंदौर में अग्रवाल पब्लिक स्कूल का संपत्ति कर 1.37 करोड़ किया कम, निगम अधिकारी सस्पेंड
Sanjay Gupta | Oct 12, 2025, 19:40 IST
indore-agrawal-public-school
मध्यप्रदेश के अग्रवाल पब्लिक स्कूल में संपत्तिकर में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। नगर निगम ने इस मामले की जांच की। जांच में सहायक राजस्व अधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद निगमायुक्त ने उसे निलंबित कर दिया।
Indore. इंदौर में अग्रवाल पब्लिक स्कूल में संपत्ति कर को लेकर खेल हुआ है। इस मामले में अब नगर निगम की जांच में सहायक राजस्व अधिकारी की भूमिका गड़बड़ पाई गई। इसके बाद निगमायुक्त ने निलंबित कर दिया है। यह स्कूल मध्यप्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति विनोद अग्रवाल (Vinod Aggarwal) के भाई पुरूषोत्तम अग्रवाल का है।
निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने सहायक राजस्व अधिकारी अरविंद नायक को निलंबित कर ट्रेंचिंग ग्राउंड में पदस्थ कर दिया है। नायक पर आरोप है कि उन्होंने अग्रवाल पब्लिक स्कूल के संपत्ति कर खाते में बिना मंजूरी एक करोड़ 37 लाख रुपए की कमी की।
ये भी पढ़ें...इंदौर में भावांतर योजना पर किसानों की ट्रैक्टर रैली: सीएम डॉ. मोहन यादव वर्चुअली बोले- किसान की आय में कमी नहीं आने देंगे
![2c3c8973-607]()
नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार स्कूल का संपत्ति कर 3 करोड़ 19 लाख 79 हजार 612 रुपए दर्ज था। लेकिन, बाद में स्कूल का एरिया कम दिखाते हुए इस टैक्स को केवल 1 करोड़ 82 लाख 88 हजार 53 रुपए कर दिया गया। इस तरह से करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपए कम किया गया।
नायक ने सहायक राजस्व निरीक्षक की यूजर आईडी से एरिया और टैक्स दोनों में कटौती की। सक्षम अधिकारी के साइन के बिना ही टैक्स की राशि कम की गई। ऐसे मामलों में अपर आयुक्त के साइन होना जरूरी है। नायक इसके लिए अधिकृत नहीं थे।
ये भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव ने SC और HC जस्टिस की उपस्थिति में उठाया इंदौर का शाहबानो केस, अयोध्या फैसले का भी जिक्र
ये भी पढ़ें...इंदौर त्रिशला हाउसिंग सोसायटी चुनाव से बाहर हुए भूमाफिया दीपक मद्दा और उसके दोनों भाई
ये भी पढ़ें...NHAI के इंदौर-बैतूल बरबई खेड़ा टोल प्लाजा का विरोध, बिना रोड बने ही टोल वसूली, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
नगर निगम का राजस्व विभाग में हाल ही में ईओडब्ल्यू ने इसी विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा था। पहले भी कई अधिकारी-कर्मचारी कठघरे में आ चुके हैं और उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। विभाग पर लगातार आरोप लगते रहे हैं कि ये अधिक राशि का नोटिस जारी करते हैं और फिर भ्रष्टाचार कर इसे कम कम करते हैं।
निगम अधिकारी ने कम किया 1.37 करोड़ टैक्स
ये भी पढ़ें...इंदौर में भावांतर योजना पर किसानों की ट्रैक्टर रैली: सीएम डॉ. मोहन यादव वर्चुअली बोले- किसान की आय में कमी नहीं आने देंगे
2c3c8973-607
संपत्ति कर 3.19 करोड़ बन रहा था
नायक ने सहायक राजस्व निरीक्षक की यूजर आईडी से एरिया और टैक्स दोनों में कटौती की। सक्षम अधिकारी के साइन के बिना ही टैक्स की राशि कम की गई। ऐसे मामलों में अपर आयुक्त के साइन होना जरूरी है। नायक इसके लिए अधिकृत नहीं थे।
ये भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव ने SC और HC जस्टिस की उपस्थिति में उठाया इंदौर का शाहबानो केस, अयोध्या फैसले का भी जिक्र
ये भी पढ़ें...इंदौर त्रिशला हाउसिंग सोसायटी चुनाव से बाहर हुए भूमाफिया दीपक मद्दा और उसके दोनों भाई
ये भी पढ़ें...NHAI के इंदौर-बैतूल बरबई खेड़ा टोल प्लाजा का विरोध, बिना रोड बने ही टोल वसूली, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
विभाग पर पहले भी लगते रहे आरोप
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj