इंदौर बीआरटीएस की एक साइड की रेलिंग 15 दिन में हटाने के आदेश, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-brts
indore-brts

इंदौर हाईकोर्ट में बीआरटीएस हटाने को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान इंदौर कलेक्टर और निगमायुक्त उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि एजेंसी का चयन हो चुका है। बीआरटीएस हटाने का कार्य तीन महीने में पूरा होगा। एक साइड 15 दिन में हटाया जाएगा।

INDORE. इंदौर बीआरटीएस हटाने के आदेश फरवरी 2025 में होने के बाद भी बीआरटीएस नहीं हटा है। इसे लेकर इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ में एक दिसंबर (सोमवार) को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के आदेश पर कलेक्टर शिवम वर्मा और निगमायुक्त दिलीप यादव दोनों उपस्थित रहे। इंदौर में बीआरटीएस 11.70 किमी है।

अधिकारियों ने यह दिया जवाब

निगमायुक्त यादव ने बताया कि बीआरटीएस हटाने के लिए एजेंसी तय हो गई है। उन्हें 7 नवंबर को काम दे दिया गया है जो तीन माह में बीआरटीएस को हटाएगी। हटाने के बाद डिवाइडर बनाने के लिए एजेंसी तय करने का काम जारी है। वहीं बीआरटीएस की एक साइड 15 दिन में हटा दी जाएगी।



ये भी पढ़ें...300 करोड़ की लागत से बना इंदौर बीआरटीएस तोड़ने का काम आज से शुरू, एसेंसी ने ढाई करोड़ में लिया टेंडर

हाईकोर्ट ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी ने अधिकारियों के पक्ष सुनने के बाद आज आदेश से 15 दिन में BRTS की एक साइड क्लियर करने के निर्देश दिए। साथ ही इस मामले में अधिवक्ताओं की एक कमेटी गठित कर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा। इसमें अधिवक्ता एनएस भाटी, कौस्तुभ पाठक, अजय राज गुप्ता, प्रद्युम्न किबे और जय शर्मा को नियुक्त किया।



ये भी पढ़ें...इंदौर के बीआरटीएस पर विज्ञापन का ठेका बढ़ाने पर HC को जवाब ही नहीं दे पा रहा AICTSL

इन मुद्दों पर भी हुई बात

वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया ने अतिक्रमण, अवैध धार्मिक स्थल निर्माण, तेज लाउडस्पीकर और डीजे का मुद्दा उठाया। उन्होंने इंदौर के खतरनाक ट्रैफिक और कम पुलिसकर्मियों से हो रही परेशानी भी साझा की। हाईकोर्ट बेंच ने कहा, याचिकाकर्ता और अधिवक्ता अगली सुनवाई पर शिकायतें प्रस्तुत करें। इससे सुनवाई संभव हो सकेगी।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू, चार दिन के सत्र में 1497 प्रश्न

ये भी पढ़ें...इंदौर में आज 22 सितंबर को नो कार डे, बीआरटीएस कॉरिडोर में नहीं चलेंगी कार

हाईकोर्ट में सुनवाई में यह भी हुआ

हाईकोर्ट में यह भी बात उठी कि भोपाल का बीआरटीएस 9 दिन में हट गया था। लेकिन इंदौर में फरवरी से ही मामला चलने के बाद भी नहीं हटा। साथ ही कहा गया कि जब किसी मकान, तोड़फोड़ के लिए बुलडोजर चलता है तो देरी नहीं होती है। ठेकेदारों पर निर्भरता का भी मुद्दा उठा, निगम के पास खुद का संसाधन नहीं है। इंदौर के ट्रैफिक को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता बागडिया ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि इंदौर के ट्रैफिक के हालात देखते हुए यही कहने का मन करता है मुस्कुराइए, आप इंदौर में हैं। इस पर सख्त काम नहीं हो रहा है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • BRTS
  • जस्टिस विजय कुमार शुक्ला
  • इंदौर बीआरटीएस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर