इंदौर BRTS हटाने का फैसला आते ही जीपीओ, शिवाजी वाटिका से हटेंगी रेलिंग
Sanjay Gupta | Feb 28, 2025, 20:53 IST
indore brts removal decision gpo shivaji vatika railings to be removed
मध्य प्रदेश में भोपाल के बाद अब इंदौर में भी BRTS हटाया जाएगा। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब बीआरटीएस को हटाने का काम शुरू होगा। अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर BRTS हटाने को लेकर घोषणा की है।
INDORE. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद इंदौर बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) हटाने पर हाईकोर्ट जबलपुर की 27 फरवरी को मुहर लग गई। हाईकोर्ट जबलपुर का औपचारिक फैसला आने के 24 घंटे के भीतर ही 360 करोड़ की लागत का बीआरटीएस हटाने का काम शुरू किया जाएगा। इस संबंध में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद शुक्रवार शाम को इसकी घोषणा की।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि ट्रैफिक सुगम के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने अभूतपूर्व फैसला लिया और जबलपुर हाईकोर्ट ने भी आदेश दिया है। तय किया है कि बीआरटीएस का सर्वे और वैल्यूएशन कर इसके हटाने का काम चरणबद्ध तरीके से करेंगे। लेकिन जहां भी ट्रैफिक की समस्या है, खासकर जीपीओ चौराहे पर, शिवाजी वाटिका एरिया में, वहां बीआरटीएस की रैलिंग हटाने का काम शुक्रवार रात से ही शुरू कर दिया जाएगा। क्योंकि बस स्टाफ पर कई साफ्टेवयर आदि अन्य मशीनरी भी लगी है तो इसके पहले सर्वे और वैल्यूशन हो जाए, फिर इसमें चरणबद्ध तरीके से बढ़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बोल चुके हैं बीआरटीएस को हटाकर यहां पर चौराहों पर जहां भी ट्रैफिक समस्या है, वहां फ्लाईओवर बनाएंगे। इसके लिए सर्वे टीम भी काम कर रही है। जिसकी जल्द रिपोर्ट आना है। कॉरिडोर में पहले ही भंवरकुआं चौराहे पर ब्रिज बन चुका है, सत्यसांई चौराहे पर काम जारी है। वहीं अब एलआईजी, पलासिया, गीताभवन, शिवाजी वाटिका और नौलखा चौराहे पर भी ब्रिज प्रस्तावित है।
ये खबर भी पढ़ें... सीएम डॉ. मोहन यादव बोले यूका कांग्रेस का पाप है, बीआरटीएस पर फ्लाईओवर बनाएंगे
यह बीआरटीएस का ड्रीम तत्कालीन कलेक्टर विवेक अग्रवाल का था, लोकल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए यह प्रोजेक्ट शहर में लाया गया था, यह था तो काफी लंबा लेकिन प्रारंभिक चरण में केवल 11.50 किमी बना और फिर इसका विस्तार नहीं हुआ। इसके बाद तत्कालीन कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने इस पर काफी काम किया और इसे सफलतापूर्वक रन कराया। उस समय एआईसीटीएसएल सीईओ संदीप सोनी ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई और लगातार नए प्रयोग के बाद इसे सुरक्षित बनाया और साथ ही यात्रियों की संख्या को रिकार्ड पार कराया। इससे यह भारत के बीआरटीएस में सबसे सफल प्रोजेक्ट में बन गया।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर BRTS हटाने का फैसला, HC में सुनवाई में कमेटी की रिपोर्ट ने माना- अब ये गैर जरूरी
सीनियर अधिवक्ता अमित अग्रवाल की चेयरमैनशिप में सितंबर 2023 को हाईकोर्ट इंदौर के फैसले के तहत बीआरटीएस इंदौर के अध्ययन के लिए और वर्तमान समय में यह प्रासंगिक है या नहीं इसकी रिपोर्च बनाने के आदेश हुए थे। इसमें आईआईटी, आईआईएम व ट्रैफिक एक्सपर्ट शामिल थेष पांच सदस्यीय कमेटी की हाईकोर्ट में रिपोर्ट में माना गया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बीआरटीएस के दोनों और ट्रैफिक की समस्या हो रही है और इसे लेकर नई प्लानिंग हो रही है। इसे देखते हुए अब इसकी जरूरत नहीं है और नई प्लानिंग से ट्रैफिक व्यवस्थित करना जरूरी हो गया है। बीते 12 सालों में इंदौर में बहुत अधिक परिवर्तन हुए हैं और ट्रैफिक बढ़ा है और शहर भी तेजी से फैला है। ऐसे में कॉरिडोर की अब जरूरत नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें... MPPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर की एग्जाम को आगे बढ़ाने की क्यों उठी मांग
याचिकाकर्ता किशोर कोड़वानी द्वारा यह याचिकाएं दायर की गई थी। इनकी याचिकाएं बाद में हाईकोर्ट जबलपुर शिफ्ट हुई थी। हाईकोर्ट जबलपुर ने कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर और शासन के शपथपत्र के आधार पर बीआरटीएस रिमूव के लिए कदम उठाने के लिए आदेश दे दिए।
इंदौर में बीआरटीएस हटाने के बाद रोड में लेफ्ट साइड लोकल ट्रांसपोर्ट बस चलेंगी। और इसके लिए लेफ्ट साइड में नए बस स्टेशन भी बनाए जाएंगे। कोशिश की जाएगी बारिश से पहले पूरा बीआरटीएस हटा दिया जाए।
भोपाल में बीआरटीएस हटाने का शासन के फैसले के तहत पहले ही फैसला हो चुका है। लेकिन इंदौर का बीआरटीएस सबसे सफल बीआरटीएस माना जाता है। हर दिन 60 हजार से अधिक यात्री इसमें सफर करते हैं। लेकिन चौराहों पर आ रही समस्या के चलते अब यहां अलग-अलग जगह पर 6 से अधिक फ्लाईओवर ब्रिज प्रस्तावित किए जा रहे हैं, इसकी रिपोर्ट बन रही है। इसके चलते अब यह फैसला हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें... IDA की स्कीम में आई ड्राइव इन सिनेमा की 200 करोड़ की जमीन पर चल रहा खेल CEO ने रुकवाया
यहां से हटाई जाएगी बीआरटीएस की रैलिंग
शहर में यहां बनेंगे फ्लाईओवर ब्रिज
ये खबर भी पढ़ें... सीएम डॉ. मोहन यादव बोले यूका कांग्रेस का पाप है, बीआरटीएस पर फ्लाईओवर बनाएंगे
विवेक अग्रवाल का था ड्रीम, पूरा त्रिपाठी ने किया
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर BRTS हटाने का फैसला, HC में सुनवाई में कमेटी की रिपोर्ट ने माना- अब ये गैर जरूरी
इंदौर बीआरटीएस एक नजर में....
- कुल 11.50 किमी लंबा।
- लागत 360 करोड़ रुपए
- 60 हजार से अधिक यात्री हर दिन यात्रा करते हैं।
- यहां 12 बस स्टेशन है।
हाईकोर्ट में कमेटी की यह रिपोर्ट से हुआ था फैसला
ये खबर भी पढ़ें... MPPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर की एग्जाम को आगे बढ़ाने की क्यों उठी मांग
कमेटी की रिपोर्ट पर लगी मुहर
लेफ्ट में चलेंगी बसें
भोपाल में पहले ही हट चुका है बीआरटीएस
ये खबर भी पढ़ें... IDA की स्कीम में आई ड्राइव इन सिनेमा की 200 करोड़ की जमीन पर चल रहा खेल CEO ने रुकवाया
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj