CBSE SCHOOL : सिलेबस बदलने के नाम पर नई किताबें खरीदने के लिए पालकों को कर रहे मजबूर
Reena Sharma Vijayvargiya | Mar 25, 2025, 15:44 IST
The sootr
सिलेबस बदलने के नाम पर स्कूल और दुकानदारों द्वारा हमेशा से ही धांधली की जाती रही है। इस मुद्दे पर अपनी आवाज मुखर की है शिवसेना ने और इंदौर कलेक्टर व मुख्यमंत्री को इसके लिए ज्ञापन भी दिया है।
MP News : सिलेबस बदलने के नाम पर स्कूल (school) और दुकानदारों द्वारा हमेशा से ही धांधली की जाती रही है। दुकानदारों तथा किताब माफिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर शहर के कई जिम्मेदार नागरिक भी अपनी आवाज बुलंद करते हैं, लेकिन इसके बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं निकलता है। इस मुद्दे पर अपनी आवाज मुखर की है शिवसेना ने और इंदौर कलेक्टर व मुख्यमंत्री को इसके लिए ज्ञापन भी दिया है।
ये खबर भी पढ़ें : एमपी में साल में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, अब CBSE मॉडल पर होगा काम
शिवसेना इंदौर परिवार द्वारा सीबीएसई स्कूलों में हर 2 या 3 वर्षों में सिलेबस बदलने के नाम पर की जा रही लूट को रोकने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन-पत्र जिलाधीश महोदय को सौंपा गया है। इनका कहना है कि निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की किताबें, जो 1-2 वर्ष पुरानी होते ही सिलेबस बदलने के नाम पर रद्दी बताकर नई पुस्तकें (Book) खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है... जबकि बच्चा अपने बड़े भाई-बहन, परिवार या परिचित बच्चों की 2 वर्ष पूर्व पढ़ी गई किताबें पढ़कर अपनी पढ़ाई कर सकता है।
ये खबर भी पढ़ें : अब साल में दो बार होगी CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा, ड्राफ्ट को दी गई मंजूरी
सिलेबस में थोड़ा-बहुत बदलाव या विषय में पाठ (लेसन) आगे-पीछे करके, सिलेबस बदलने के नाम पर पैरेंट्स (Parents) और बच्चों के साथ किताब माफिया, दुकानदार तथा स्कूल संचालक धोखाधड़ी कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : CBSE Board Exam 2025: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, इन चीजों का रखें ध्यान
प्रतिवर्ष बढ़ती 10% स्कूल फीस में भी स्कूल संचालकों द्वारा बढ़ोतरी की जा रही है, जबकि इस विषय पर शहर के जिम्मेदारों को संज्ञान लेने की जरूरत है। एक सामान्य परिवार ऐसी स्थिति में अपने बच्चों को ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं पाता है। स्कूल यूनिफॉर्म, महंगी किताबें और ऊपर से सिलेबस बदलने, फीस बढ़ने से लेकर सालभर किसी न किसी तरह से पैरेंट्स से स्कूल संचालक वसूली करते रहते हैं। ऐसे में सामान्य परिवार क्या करे और कहां से इतना खर्च उठाए?
ये खबर भी पढ़ें : CBSE ने कई पदों पर निकाली भर्ती, आज है आवेदन का आखिरी मौका
शिवसेना ने मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को ज्ञापन-पत्र के माध्यम से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम 5 वर्षों के लिए प्रति कक्षा सिलेबस निर्धारित किया जाए, जिससे आम जनता को शिक्षा माफिया की इस लूट से बचाया जा सके। इसके लिए आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर अगले माह से शुरू होने वाले इस प्रकार के खेल या कहें लूट को रोकने का कष्ट करें।
ये खबर भी पढ़ें : DAVV Indore में बीएड छात्रों का रातभर धरना, सुबह बसों में भरकर हटाया
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से जिला प्रमुख पं. महेश शर्मा (लखन), जिला संपर्क प्रमुख कैलाश कुमावत, जिला उपप्रमुख लक्ष्मण रामजी कुमावत, संगठन प्रमुख गिरधारी लाल कुमावत, सचिव राजेश सोनोने, जिला उपप्रमुख राहुल शर्मा, मौजीलाल राठौड़, दिनेश साहू सहित अन्य कई शिवसैनिक मौजूद थे।
ये खबर भी पढ़ें : एमपी में साल में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, अब CBSE मॉडल पर होगा काम
शिवसेना इंदौर ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें : अब साल में दो बार होगी CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा, ड्राफ्ट को दी गई मंजूरी
स्कूल संचालक और किताब माफियाओं की मनमानी
ये खबर भी पढ़ें : CBSE Board Exam 2025: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, इन चीजों का रखें ध्यान
हर साल बढ़ रही स्कूल फीस
ये खबर भी पढ़ें : CBSE ने कई पदों पर निकाली भर्ती, आज है आवेदन का आखिरी मौका
5 वर्षों के लिए तय हो सिलेबस
ये खबर भी पढ़ें : DAVV Indore में बीएड छात्रों का रातभर धरना, सुबह बसों में भरकर हटाया
इन्होंने दिया ज्ञापन
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari