कांग्रेस नेता पिंटू जोशी वेंटीलेटर पर, रात में डबल हार्ट अटैक, सीपीआर देकर बचाई जान

Sanjay Gupta | Nov 01, 2025, 12:50 IST
Share
indore-congress-leader-pintu-joshi-suffers-double-heart-attack
indore-congress-leader-pintu-joshi-suffers-double-heart-attack

इंदौर कांग्रेस के नेता दीपक पिंटू जोशी को शुक्रवार रात दो बार हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।

इंदौर कांग्रेस के नेता दीपक पिंटू जोशी को शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक आया। 42 वर्षीय कांग्रेस नेता पिंटू जोशीको तत्काल परिजन शेल्बी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने चेकअप किया और इसमें पाया कि एक नहीं बल्कि एक के बाद एक दो अटैक आए थे।

रात को सीपीआर देकर बचाई जान

पुख्ता जानकारी के अनुसार चेस्ट पेन पर पिंटू रात दो बजे शेल्बी अस्पताल पहुंचे। फिर वहीं पर अटैक आ गया और हार्ट बीट चली गई। इस पर तत्काल डॉक्टरों ने सीपीआर दिया और जान बची। इसके बाद तत्काल उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया। जानकारी के अनुसार वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उन्हें अभी भी सतर्कता के लिए वेंटीलेटर पर रखा गया है। डॉक्टर वेंटीलेटर पर ही लेकर एंजियोग्राफी करेंगे। ब्लॉकेज निकलने पर स्टेंट डाला जाएगा। मौके पर उनके चचेरे भाई और पूर्व विधायक अश्विन जोशी मौजूद हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर कांग्रेस में खुली बगावत, जोशी, सत्तू, दीपू, चड्डा, बागड़ी, पिंटू कोई भी पटवारी के आयोजन में नहीं गया

घर में आग लगने से बिजनेसमैन व कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत, बेटी को बचाने आग में कूदे

इंदौर कांग्रेस के 3 पार्षद, BJP के हुए, सदस्यता खत्म नहीं की, हाईकोर्ट आदेश- दो माह में आवेदन पर फैसला करे सरकार

इंदौर कांग्रेस के नए शहराध्यक्ष चिंटू पर उठी बात, सबसे ज्यादा वोट से हारने का बनाया रिकॉर्ड, BJP बागड़ी के समर्थन में उतरी

पहली बार विधानसभा लड़ा था

साल 2023 के विधानसभा चुनाव में पिंटू ने इंदौर विधानसभा तीन से चुनाव लड़ा था। इसमें बीजेपी नेता गोलू शुक्ला की जीत हुई थी। गोलू शुक्ला को 73 हजार और पिंटू को 58,624 वोट मिले थे। वह 14 हजार वोट से चुनाव हारे थे। पिंटू दिग्गज कांग्रेस नेता स्वर्गीय महेश जोशी के पुत्र हैं।

जीतू बोले- जोशी की स्थिति अब स्थिर

वहींकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिंटू जोशी की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने X पर लिखा, मेरे साथी, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री पिंटू जोशी जी को हृदयघात हुआ है। वे फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

मेरी सभी डॉक्टरों से चर्चा हुई है उनकी स्थिति अब स्थिर है। मैं बाबा महाकाल से पिंटू जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Tags:
  • इंदौर कांग्रेस
  • इंदौर विधानसभा तीन
  • पिंटू जोशी
  • कांग्रेस नेता पिंटू जोशी
  • गोलू शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती