इंदौर में कांग्रेस घर-घर जाकर करेगी मतदाता सूची की जांच, बूथ एजेंट की नियुक्ति के लिए मांगे नाम
Sanjay Gupta | Oct 04, 2025, 21:01 IST
Chintu Chouksey
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि कांग्रेस अब मतदाता सूची की घर-घर जांच करेगी। उन्होंने बूथ लेवल प्रभारी की नियुक्ति के लिए विधानसभा क्षेत्र से नाम मांगे हैं। चुनावों में गड़बड़ी को दूर करने के लिए कदम उठाया गया है।
INDORE. लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के लगाए गए आरोपों के बाद कांग्रेस अब मतदाता सूची पर जोर लगा रही है। उधर भारत निर्वाचन आयोग साफ कह चुका है कि बिहार के बाद पूरे देश में विशेष पुनरीक्षण होगा और इसके लिए अभी से हर विधानसभा की मतदाता सूची का साल 2003 और वर्तमान सूची से मिलान के आदेश हो चुके हैं। इसी मुद्दे पर कांग्रेस ने इंदौर गांधी भवन में इसे लेकर बैठक आयोजित की।
शहराध्यक्ष
बैठक में इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि अब कांग्रेस के द्वारा मतदाता सूची के घर-घर जाकर जांच की जाएगी। बूथ लेवल प्रभारी की नियुक्ति के लिए हमने सभी विधानसभा क्षेत्र से नाम मांगे हैं। मतदाता सूची का घर-घर जाकर हमें गंभीरता के साथ परीक्षण करना है। जब हम चुनाव लड़ते हैं तब मतदाता सूची की गड़बड़ी हमारे सामने आती है। हमें बेहतर परिणाम लाने के लिए यह आवश्यक है कि मतदाता सूची को सही तरीके से चेक किया जाए।
जिन लोगों का निधन हो गया और जिनके नाम मतदाता सूची में मौजूद है ऐसे नाम हमें हटाने के लिए चिन्हित करना चाहिए। जिन लोगों ने मकान बदल लिया और फिर भी उनके नाम मतदाता सूची में कायम है तो ऐसे लोगों के नाम भी हमें हटाने की पहल करना चाहिए। हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल पर मतदाता सूची परीक्षण की टीम के गठन के लिए हमने सभी से नाम मांगे हैं। यह नाम जैसे ही प्राप्त होंगे वैसे ही इन नाम को हम निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत कर देंगे।
ये भी पढ़ें...इंदौर बैठक में सोयाबीन खरीदी की भावांतर योजना पर भड़का किसान संघ बोले फ्लॉप होगी, सफल बनाना है तो ये करो
![b3d83d25-d89]()
पूर्व मंत्री
प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि हमें मतदाता सूची के परीक्षण के कार्य को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। संगठन सृजन के तहत अब जो मैदानी लोग संगठन की कमान संभाल कर मैदान में उतरे हैं उन्हें आदर्श तरीके से कार्य करते हुए मतदाता सूची का परीक्षण कराना चाहिए। इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि मतदाता सूची में जो फर्जीवाड़ा किया जाता है उससे ही बीजेपी को चुनाव जीतने में मदद मिलती है। इस फर्जी वाले को हमें पहले से पकड़ कर उजागर करना होगा।
ये भी पढ़ें...इंदौर में पुलिस आरक्षक लोकेश गाथे, जयवीर ने अब्दुल को दिया CPR, बचाई जान
ये भी पढ़ें...इंदौर में नो-एंट्री विवाद नहीं सुलझा, मीटिंग में नहीं बनी सहमति, ट्रांसपोर्टर 6 अक्टूबर से कर रहे माल बुकिंग बंद
ये भी पढ़ें...MP Weather Update : मध्यप्रदेश में बारिश, इंदौर में जलभराव की स्थिति, 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव के लिए तैयार करने के लिए यह आवश्यक है कि हम मतदाता सूची को गंभीरता से लें। हमें मतदाता सूची के कार्य में मेहनत करना होगी। हम जितनी मेहनत करेंगे उतना अच्छा परिणाम हमारे सामने होगा। बैठक में सभी विधानसभा के नेता उपस्थित थे राजेश चौकसे, पिंटू जोशी, अमन बजाज, रवि गुरनानी, दिलीप कोशल, राजू भदौरिया, गजेंद्र वर्मा, विनय बाकलीवाल, गिरधर नगर, सोनीला मिमरोट, रीता डागरे, सेफू वर्मा, सीमा सोलंकी, नकुल पटौदी, धर्मेंद्र बाजपेयी, रफीक खान , सादिक खान एवं अन्य प्रमुख नेता गण उपस्थित थे।
![9a8f4527-2d1]()
शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा, घर-घर जाना है
जिन लोगों का निधन हो गया और जिनके नाम मतदाता सूची में मौजूद है ऐसे नाम हमें हटाने के लिए चिन्हित करना चाहिए। जिन लोगों ने मकान बदल लिया और फिर भी उनके नाम मतदाता सूची में कायम है तो ऐसे लोगों के नाम भी हमें हटाने की पहल करना चाहिए। हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल पर मतदाता सूची परीक्षण की टीम के गठन के लिए हमने सभी से नाम मांगे हैं। यह नाम जैसे ही प्राप्त होंगे वैसे ही इन नाम को हम निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत कर देंगे।
ये भी पढ़ें...इंदौर बैठक में सोयाबीन खरीदी की भावांतर योजना पर भड़का किसान संघ बोले फ्लॉप होगी, सफल बनाना है तो ये करो
b3d83d25-d89
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा गंभीरता से करें
ये भी पढ़ें...इंदौर में पुलिस आरक्षक लोकेश गाथे, जयवीर ने अब्दुल को दिया CPR, बचाई जान
ये भी पढ़ें...इंदौर में नो-एंट्री विवाद नहीं सुलझा, मीटिंग में नहीं बनी सहमति, ट्रांसपोर्टर 6 अक्टूबर से कर रहे माल बुकिंग बंद
ये भी पढ़ें...MP Weather Update : मध्यप्रदेश में बारिश, इंदौर में जलभराव की स्थिति, 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
बैठक में यह सभी नेता रहे मौजूद
9a8f4527-2d1
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman