इंजीनियर अभय राठौर के पास मिले 3 और अवैध नल कनेक्शन, लगातार सप्लाई भी, चुराया 70 लाख का पानी

Vikram Jain | May 09, 2024, 22:26 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए निगम के 150 करोड़ के बिल घोटाले में नए नए खुलासे हो रहे है। अब मामले में 25 हजार के इनामी फरार इंजीनियर अभय राठौर के नल कनेक्शन पकड़ाए है। निगम की टीम की जांच में तीन और एक-एक इंच के अवैध नल कनेक्शन मिले हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) के चर्चित 150 करोड़ के बिल घोटाले में लगातार जांच जारी है। मामले में भ्रष्ठ और अब 25 हजार के इनामी इंजीनियर अभय राठौर (Engineer Abhay Rathore) का नल कनेक्शन को लेकर बड़ा खेल सामने आया है। एक दिन पहले निगम की टीम को उनके जीजा राकेश चौहान के घर पर चार इंच का अवैध कनेक्शन मिला था, वहीं जांच के बाद अब तीन और एक-एक इंच के अवैध नल कनेक्शन (illegal tap connection) मिले हैं। सबसे बड़ी बात इन नलों में किस तरह से कनेक्शन लगाया गया अभी टीम यही जांच कर रही है, क्योंकि टीम दोपहर से वहां पहुंची तो 6-7 घंटे तक लगातार पानी आया। यानि वहां पानी की लगातार सप्लाई है।

इस तरह 70 लाख का पानी चुराया

एक चार इंच के अवैध कनेक्शन का हर साल औसतन किराया 3.50 लाख का बनता है। प्रारंभिक जांच में आया है कि यह कनेक्शन दस साल से था। इसी चार इंच का ही किराया और ब्याज 45 लाख रुपए करीब बन रहा है। वहीं यह घर उसके जीजा राकेश चौहान का है, वहीं पास में राठौर का घर है, यहां पर एक-एक इंच के तीन और अवैध कनेक्शन मिले हैं। इनका भी दस साल का 20 लाख करीब जलकर बनता है। लेकिन उसने दस साल में 70 लाख का पानी ही चुरा लिया है।

जीजा के नाम पर चलाता था पानी का टैंकर

इंदौर निगम बिल घोटाला ( Indore Corporation Bill Scam ) मामले में जांच के दौरान बुधवार को नि: शुक्ल जल वितरण के चार पानी के टैंकर जब्त किए थे। नगर निगम ने जो टैंकर जब्त किए हैं, वह उसके जीजा के नाम पर थे। वह इन अवैध नल कनेक्शन के जरिए इन टैंकरों में पानी भरता था और अवैध सप्लाई करता था। यहां से भी उसने करोड़ों रुपए छापे। यानि निगम से पानी चुराया, टैंकर में भरवाया और इसे लोगों में बेचा। इस तरह दोनों तरफ से मुनाफा कमाया गया।

पानी की असल कीमत ज्यादा, क्योंकि पानी ज्यादा लिया

असल में यह 70 लाख बहुत की कम राशि है, जो वैध कनेक्शन पर बनती है। इन कनेक्शन को इस तरह से लिया गया है कि इसमें वाटर सप्लाई रूकती ही नहीं है, यानि यहां लगातार पानी आता है और इन्हें लगातार चुराकर टैंकर में भरकर बेचा जाता है। इस तरह असल में इस चुराए गए पानी की कीमत करोड़ों रुपए में हैं।

Tags:
  • Indore Municipal Corporation
  • इंदौर नगर निगम
  • Indore Corporation Bill Scam
  • इंदौर निगम बिल घोटाला
  • engineer Abhay Rathore
  • illegal tap connection
  • इंजीनियर अभय राठौर
  • अवैध नल कनेक्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा