इंदौर में साल 2025 में एक साल में हुआ 101 करोड़ का साइबर फ्रॉड, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म केस बढ़े

Sanjay Gupta | Dec 31, 2025, 15:17 IST
Share
indore cyber fraud 2025
indore cyber fraud 2025

इंदौर में 2025 में साइबर फ्रॉड के मामलों में 101 करोड़ का नुकसान हुआ है, वहीं दुष्कर्म और सड़क हादसों में भी वृद्धि देखी गई है। देखें ये रिपोर्ट...

INDORE. इंदौर में लगातार साइबर/ऑनलाइन फ्रॉड के रिकॉर्ड में बढ़ोतरी देखी जा रही है। साल खत्म होने के दौरान इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने साल भर के अपराधों का ब्यौरा दिया है।

इस दौरान सामने आया कि साइबर फ्रॉड से एक साल में धोखाधड़ी 101 करोड़ को छू गई है। इसमें से 17.24 करोड़ की रिकवरी क्राइम ब्रांच ने कराई है। इंदौर में एक साल में 65 हत्याएं दर्ज की गई हैं, जो बीते साल 62 थीं। वहीं वाहन चोरी 3056 मामले दर्ज हुए हैं।

ऑनलाइन फ्रॉड से 17.24 करोड़ हुए रिफंड

सीपी सिंह ने बताया कि इन ऑनलाइन फ्रॉड के दौरान हजारों खाते उपयोग में लाए गए हैं। इनमें से 25,124 खातों को चिन्हित कर फ्रीज किया गया है। यही साइबर/ऑनलाइन फ्रॉड इंदौर में साल 2023 में 82 करोड़ का था।

साल 2024 में यह 94 करोड़ तक पहुंचा और अब साल 2025 में 101 करोड़ को छू गया है। वहीं रिफंड राशि 17.24 करोड़ है, जबकि साल 2024 में 14 करोड़ की राशि रिफंड हुई थी। सात ही, साल 2023 में केवल 5 करोड़ की राशि रिफंड हो सकी थी। ऐसे में फरियादी जल्द सामने आने पर रिफंड के केस बढ़ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर पुलिस कमिश्नर को रात डेढ़ बजे फील्ड की फोटो भेजेंगे एसीपी और एडिशनल सीपी

शादी का झांसा देकर कर रहे दुष्कर्म

वहीं दुष्कर्म केस के आंकड़े चिंता वाले हैं। साल 2025 में 347 केस दर्ज हुए हैं। वहीं 213 केस ऐसे हैं, जिसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। वहीं साल 2024 में दुष्कर्म केस 388 और शादी के झांसा देकर दुष्कर्म केस केवल 16 ही थे। वहीं साल 2023 में 395 केस थे और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म केस तब सामने नहीं आए थे।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर ट्रक हादसाः क्या किए सुरक्षा उपाय, इंदौर पुलिस कमिश्नर हाईकोर्ट में देंगे जवाब

अन्य अपराधों की यह स्थिति

वहीं कुल अपराधों में भी बढ़ोतरी हुई है। साल 2023 में कुल शिकायतें 4662 थीं, जो 2024 में 7053 हुईं। साथ ही, 2025 में बढ़कर 8126 हो गईं। इस तरह 22 फीसदी की बढ़ोतरी बीते साल से अधिक हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...साढ़े छह लाख में सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने वाले को इंदौर पुलिस ने पकड़ा

सड़क दुर्घटनाओं में 247 की मौत

वहीं सड़क हादसों के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं। हालांकि बीते सालों की तुलना में इसमें मौतों में कमी आई है। साल 2025 में 247 की मौत सड़क हादसों में हुई है, जो साल 2024 में 320 थी।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर पुलिस ने ट्रैफिक जाम और CRIME WATCH की सूचना के लिए जारी किए व्हाट्सएप नंबर

तीन बड़े थाने टूटेंगे

सीपी सिंह ने बताया कि चंदननगर, लसूडिया और बाणगंगा थाने को विभाजन कर नए थाने बनाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव पहले ही मंजूर हो चुका है। वहीं पांच थानों में बल की कमी है, इसे भी बढ़ाया जा रहा है।

Tags:
  • साइबर फ्रॉड
  • ऑनलाइन फ्रॉड
  • इंदौर पुलिस कमिश्नर
  • इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग