विधानसभा में इंदौर का आबकारी घोटाला, मंत्री बोले- AC आबकारी संजीव दुबे की पोस्टिंग प्रशासनिक सुविधा के लिए

Sanjay Gupta | Feb 23, 2026, 11:02 IST
Share
Indore Excise Scam Sanjeev dubey Posting
Indore Excise Scam Sanjeev dubey Posting

इंदौर का चर्चित आबकारी घोटाला अब एमपी की विधानसभा में फिर उठा है। कांग्रेस विधायकों ने इसे लेकर वित्तमंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा से दो सवाल पूछे थे। इसमें संजीव दुबे की जबलपुर में पोस्टिंग पर भी सवाल उठाए गए थे। साथ ही जांच रिपोर्ट भी मांगी गई थी।

द सूत्र की खबर पर लगी मुहर

विधानसभा के जवाब में द सूत्र की खबर पर भी मुहर लगी। हाल ही में द सूत्र ने खबर की थी कि AC आबकारी संजीव दुबे को इस घोटाले में पूरक आरोप पत्र मिल गया है। इसमें घोटाला अब 42 करोड़ की जगह 68.80 करोड़ माना गया है।

3bcb9570-563
3bcb9570-563

पढ़ें पूरी खबर..

आबकारी चालान घोटाले में सहायक आयुक्त संजीव दुबे और उलझे, सरकार ने नया आरोप पत्र थमाया

इन्होंने लगाए दुबे पर तीखे सवाल

इंदौर में हुए इस आबकारी घोटाले को लेकर कांग्रेस विधायक महेश परमार और विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने सवाल उठाए। इसमें विभागीय जांच की स्थिति, उसकी जांच रिपोर्ट भी मांगी गई।

साथ ही पूछा गया कि जब उन पर ईडी की जांच, लोकायुक्त, विभागीय जांच यह सभी चल रही है तो फिर पोस्टिंग क्यों दी गई है। क्या जांच के दौरान पोस्टिंग दी जा सकती है और अब क्या उन्हें हटाया जाएगा।

इन सवालों पर वित्तमंत्री के जवाब

वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने इन सवालों के जवाब में माना कि दुबे पर विभागीय जांच रिपोर्ट मिल गई है। इसका विभाग द्वारा परीक्षण किया जा रहा है।

वहीं दुबे को पूरक आरोप पत्र दिया गया है क्योंकि अब यह घोटाला 68.80 करोड़ का आंकलित किया गया है। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों को भी पूरक आरोप पत्र दिए जा रहे हैं।

अभी तक इस घोटाले में 22.16 करोड़ की राशि वसूली गई है और 46.63 करोड़ की वसूली बाकी है। इसके लिए प्रशासन द्वारा वसूली प्रक्रिया की जा रही है। इंदौर में साल 2016 में यह घोटाला सामने आया था, जिसमें कूटरचित चालान भरकर यह खेल किया गया।

पोस्टिंग कार्यसुविधा के लिए की गई

विधायक डॉ. अलावा ने यह भी सवाल उठाया कि जब दुबे पर ईडी की जांच है, विभागीय जांच है, लोकायुक्त जैसी भी जांचें हैं तो फिर पोस्टिंग क्यों दी गई। क्या जांच के दौरान पोस्टिंग और काम दिए जा सकते हैं। क्या उन्हें हटाया जाएगा।

इस पर आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ाने कहा कि यह पोस्टिंग ट्रांसफर नीति और प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से की गई है। उन्हें हटाए जाने और जांच के दौरान पोस्टिंग पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।

अलावा ने यह भी पूछा कि घोटाले के आरोपी राजू दशंवत और अंश त्रिवेदी शराब दुकानों पर क्या सक्षम मंजूरी के साथ काम कर रहे थे। इस पर जवाब दिया गया कि दोनों का नौकरनामा अनुबंध स्वीकार नहीं किए गए थे।

खबरें ये भी...

इंदौर ED ने 71 करोड़ के आबकारी घोटाले में सहायक आयुक्त संजीव दुबे सहित आरोपी अधिकारियों को बुलाया

सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे पर मारपीट, धमकी देने और अवैध वसूली के आरोप

चुंबन वाले डॉक्टर की तरह दागी आबकारी सहायक आयुक्त संजीव दुबे की पोस्टिंग की तैयारी

Tags:
  • ईडी
  • लोकायुक्त
  • जगदीश देवड़ा
  • संजीव दुबे
  • विधायक डॉ. हीरालाल अलावा
  • आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा
  • कांग्रेस विधायक महेश परमार
  • हीरालाल अलावा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि