इंदौर में नकली आयुर्वेदिक सिरप फैक्ट्री सील, बिना लैब और मंजूरी के घर में बन रही थीं दवाएं
Rahul Dave | Dec 18, 2025, 22:52 IST
Ayurvedic Syrup Factory
इंदौर के रभियांस हर्बल प्राइवेट लिमिटेड में आयुर्वेदिक दवाओं का अवैध निर्माण हुआ। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम घनश्याम धनगर की टीम ने छापा मारा। 30 से अधिक आयुर्वेदिक सिरप और दवाएं बिना लैब, टेस्टिंग सिस्टम और दस्तावेज के बनाई जा रही थीं।
INDORE. इंदौर में दवाओं के नाम पर लोगों की सेहत से खुला खेल चल रहा था। वह भी किसी जंगल में नहीं, बल्कि रिहायशी इलाके में। कलेक्टर के निर्देश पर सांवेर एसडीएम घनश्याम धनगर की टीम ने रभियांस हर्बल प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा। छापे में आयुर्वेदिक दवाओं का ऐसा सच सामने आया, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए।
यहां 30 से ज्यादा आयुर्वेदिक सिरप और दवाएं तैयार की जा रही थीं। न तो कोई लैब थी, न टेस्टिंग सिस्टम, और न ही कोई दस्तावेज था जो यह बताता कि इन दवाओं में क्या डाला जा रहा था। यानी मरीज भरोसा कर रहा था, लेकिन दवा पूरी तरह अंधेरे में बनाई जा रही थी।
![ayurvedic-syrup]()
ये भी पढ़ें...कफ सिरप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
जांच में सामने आया कि दवाओं के लेबल पर पंजाब और देहरादून की नामी कंपनियों के नाम छापे गए थे। लेकिन हकीकत यह थी कि इन कंपनियों से फर्म का कोई टाई-अप ही नहीं था। साफ है कि ब्रांड का नाम लगाकर उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा रहा था।
![ayurvedic-syrup]()
सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह था कि दवाएं बनाने वाला संजय डेविड गुजराती कॉलेज इंदौर से ग्रेजुएट है। वह न केमिस्ट है, न फार्मासिस्ट और न ही आयुष से जुड़ा प्रशिक्षित व्यक्ति। वह बीएससी मैथ्स पास है और सिरप बनाना किसी फार्मा कंपनी में काम देखकर सीखा था। सवाल यह है कि क्या किसी की जान प्रयोगशाला बन सकती है?
ये भी पढ़ें... मध्यप्रदेश आयुष विभाग की फर्जी वेबसाइट में फंसे आकांक्षी युवा, 15 हजार से हुई 75 लाख की ठगी
छापे में यह सामने आया कि पूरी गतिविधि आवासीय परिसर में चल रही थी। वहां न फायर सेफ्टी थी, न स्वच्छता के मानक और न ही स्वास्थ्य सुरक्षा की व्यवस्था थी। नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं, लेकिन निगरानी कहीं नहीं दिखी।
ये भी पढ़ें...इंदौर शासकीय लॉ कॉलेज में कट्टरता फैलाने के आरोपी रहे पूर्व प्रिंसीपल इनार्मुर रहमान जांच में बरी
मामला सामने आते ही आयुष विभाग और प्रशासन ने फर्म को तत्काल सील कर दिया। दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। अब यह तय होगा कि सिर्फ सीलिंग होगी या फिर दवाओं के नाम पर जहर बेचने वालों पर आपराधिक केस भी दर्ज होंगे। कार्रवाई के दौरान एसडीएम घनश्याम धनगर, तहसीलदार पूनम तोमर, राजस्व अमला और आयुष विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें...मां के नाम बगिया लगाने में फिसड्डी सीएम और मंत्रियों के जिले, महत्वाकांक्षी योजना में भी लेटलतीफी की दीमक
जब नकली दवाएं घरों में बनें, नामी कंपनियों के नाम चिपकें और सिस्टम को भनक तक न लगे तो जिम्मेदारी किसकी है?
यहां 30 से ज्यादा आयुर्वेदिक सिरप और दवाएं तैयार की जा रही थीं। न तो कोई लैब थी, न टेस्टिंग सिस्टम, और न ही कोई दस्तावेज था जो यह बताता कि इन दवाओं में क्या डाला जा रहा था। यानी मरीज भरोसा कर रहा था, लेकिन दवा पूरी तरह अंधेरे में बनाई जा रही थी।
ayurvedic-syrup
ये भी पढ़ें...कफ सिरप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
उपभोक्ताओं को किया गुमराह
ayurvedic-syrup
फार्मा कंपनी में देखकर सिरप बनाना सीख
ये भी पढ़ें... मध्यप्रदेश आयुष विभाग की फर्जी वेबसाइट में फंसे आकांक्षी युवा, 15 हजार से हुई 75 लाख की ठगी
नियमों की उड़ रही थी धज्जियां
ये भी पढ़ें...इंदौर शासकीय लॉ कॉलेज में कट्टरता फैलाने के आरोपी रहे पूर्व प्रिंसीपल इनार्मुर रहमान जांच में बरी
तत्काल सील की फर्म
ये भी पढ़ें...मां के नाम बगिया लगाने में फिसड्डी सीएम और मंत्रियों के जिले, महत्वाकांक्षी योजना में भी लेटलतीफी की दीमक
सवाल यह है
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari