इंदौर में संचालित हो रहे पांच और फर्जी हास्पिटल, पंजीयन निरस्ती के बाद भी कार्रवाई नहीं

Rahul Dave | Nov 25, 2025, 17:56 IST
Share
fake hospitals (2)
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर में पांच अस्पताल फर्जी तरीके से संचालित हो रहे हैं। इन अस्पतालों का पंजीयन समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद इनका संचालन जारी है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है।

INDORE. शहर में पांच अस्पताल फर्जी तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। इनका पंजीयन खत्म हो चुका है या पंजीयन है ही नहीं। इसके बाद भी इनका संचालन जारी है। इस संबंध में 'द सूत्र' ने इन्वेस्टिगेशन किया तो सामने आया कि या तो पंजीयन समाप्त हो चुका है या पंजीयन हुआ ही नहीं है। इसके आगे और पड़ताल की तो सामने आया कि इस पूरे मामले में लगातर शिकायतें की गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की जाने क्या मजबूरी है कि इन पर कार्रवाई ही नहीं गई ।

कई बार हुई शिकायतें

इंदौर फर्जी अस्पताल को संचालित करते हुए मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग में कई बार शिकायतें की गई। इसके बाद भी इन अस्पतालों पर कार्रवाई नहीं की जाना कई विभाग और अस्पताल संचालकों की मिलीभगत के संकेत देता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर हाईकोर्ट ने मेट्रो प्रोजेक्ट पर मांगी डिटेल रिपोर्ट, क्या है लागत और टाइमबाउंड प्रोग्राम

इंदौर में एक और अस्पताल का घिनौना खेल: प्रसूता की हालत बिगड़ी तो सरकारी अस्पताल के बाहर फेंक भागे!

किस दबाव में हैं अधिकारी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लंबे समय से शिकायतें सुन रहे हैं। पर कार्रवाई नहीं हो रही है। सवाल यह है कि आखिर अधिकारी किस दबाव में हैं। मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है। फर्जी अस्पताल गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा कर रहे हैं। यह कानून और स्वास्थ्य दोनों के लिए बड़ी खतरे की स्थिति है।

फर्जी तरीके से चल रहे ये पांच अस्पताल

अनमोल हास्पिटल, अविरल हास्पिटल, लेडी हालिमा हास्पिटल, शेख हबीब हास्पिटल और एमजी दर्श हास्पिटल। इन अस्पतालों का पंजीयन खत्म हो चुका है और नया पंजीयन नहीं कराया गया, इसके बाद भी इनका संचालन किया जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होगी जमकर राजनीति, सीएम, दिग्गी शहर में

इंदौर की 300 करोड़ से अधिक कीमत की विवादित महालक्ष्मी धाम कॉलोनी में खरीदी-बिक्री पर रोक

AVIRAL HOSPITAL
AVIRAL HOSPITAL

lady halima hospital
lady halima hospital

anmol darshan hospital
anmol darshan hospital

होना चाहिए यह कार्रवाई

नियमानुसार अस्पतालों का संचालन नहीं करने पर स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई करते हुए इन अस्पतालों को सील करना चाहिए। विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई न करना समझ से परे हैं। इस पूरे मामले में cmho से बात करना चाही तो उन्होंने कॉल नहीं उठाया।

Tags:
  • स्वास्थ्य विभाग
  • इंदौर फर्जी अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती