इंदौर हाईकोर्ट ने BRTS रिमूवल के धीमे काम पर जताई हैरानी, कलेक्टर, निगमायुक्त को फिर बुलाया

Sanjay Gupta | Feb 25, 2026, 16:10 IST
Share
brts removal
brts removal

इंदौर हाईकोर्ट ने बीआरटीएस रिमूवल के धीमे काम पर नाराजगी जताई है। कलेक्टर और निगमायुक्त को 11 मार्च को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

News in Short

  • इंदौर हाईकोर्ट ने बीआरटीएस रिमूवल पर नाराजगी जताई।
  • कलेक्टर और निगमायुक्त को 11 मार्च को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश।
  • नगर निगम ने 8 एजेंसियों को वर्क आर्डर दिए थे, लेकिन काम धीमा है।
  • हाईकोर्ट ने सख्त मॉनीटरिंग का निर्देश दिया।
  • एलिवेटेड कॉरिडोर पर भी हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया।

News in Detail

इंदौर हाईकोर्ट में बुधवार 25 फरवरी को एक बार फिर बीआरटीएस रिमूवल और ट्रैफिक जनहित याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इसमें फिर बेंच ने हैरानी जताई कि भोपाल में एकदम से रैलिंग हट गई लेकिन इंदौर में क्या हो रहा है। नगर निगम के पास इतना स्टाफ है, इसके बाद भी मामला लटक रहा है। इंदौर हाईकोर्ट ने सख्त मॉनीटरिंग का निर्देश दिया। कलेक्टर इंदौर और निगमायुक्त को 11 मार्च को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट में पेश बीआरटीएस रेलिंग हटाने के टेंडर में भी चूक, निगमायुक्त को बोलना पड़ा सॉरी-सॉरी

इस बात पर नाराज हुआ हाईकोर्ट

नगर निगम की तरफ से कहा गया कि बस स्टैंड रिमूव करने, रैलिंग हटाने के लिए टेंडर कर दिए हैं। इसके लिए 8 एजेंसी को वर्क आर्डर 20 फरवरी को जारी कर दिया है। अप्रैल अंत तक सब काम हो जाएगा। इसलिए इसमें अगली तारीख अप्रैल के पहले सप्ताह में कर दिया जाए, हम रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

इस पर हाईकोर्ट जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी ने नाराजगी जताई। जस्टिस ने कहा कि इतना स्टाफ होने के बाद भी निगम अभी तक काम नहीं दिखा पाया है। कॉरिडोर के 17 बस स्टैंड में से केवल 3 हटाने का काम हुआ है।

आठ एजेंसी के बाद भी काम में इतना समय लग रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया ने कड़ी आपत्ति लेते हुए कहा कि 15 फरवरी से काम शुरू करने की बात हाईकोर्ट में कही गई थी और वर्क आर्डर 20 फरवरी को कर रहे हैं। निगम इस तरह से काम कर रहा है। इसकी मानीटरिंग जरूरी है।

ये भी पढ़ें...इंदौर बीआरटीएस की एक साइड की रेलिंग 15 दिन में हटाने के आदेश, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

मानीटरिंग जरूरी है, अधिकारी उपस्थित हो

बेंच ने कहा कि इतना लंबा समय निगम को नहीं दे सकते हैं। आप अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट दस दिन में दें। इसी के साथ हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त कमेटी भी अपनी रिपोर्ट दस दिन में सभी पक्षकारों को उपलब्ध कराएगा। अगली सुनवाई 11 मार्च को रखते हैं। इस दिन इंदौर कलेक्टर, निगमायुक्त उपस्थित हो। वहीं अन्य ट्रैफिक समस्या को लेकर ट्रैफिक डीसीपी और टीआई भंवरकुआं को भी पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें...300 करोड़ की लागत से बना इंदौर बीआरटीएस तोड़ने का काम आज से शुरू, एसेंसी ने ढाई करोड़ में लिया टेंडर

ये भी पढ़ें...इंदौर के बीआरटीएस पर विज्ञापन का ठेका बढ़ाने पर HC को जवाब ही नहीं दे पा रहा AICTSL

एलिवेटेड कॉरिडोर पर भी हुई बात

इंजीनियर अतुल सेठ की याचिका पर भी सुनवाई हुई। याचिका बीआरटीएस कॉरिडोर पर 6 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर थी। अधिवक्ता अभिनव धनोतकर ने इसे जनता के पैसे का नुकसान बताया। सर्वे में इसकी उपयोगिता न होने का दावा किया गया। हाईकोर्ट बेंच ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी।





Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • इंदौर
  • BRTS
  • एलिवेटेड कॉरिडोर
  • नगर निगम
  • जस्टिस विजय कुमार शुक्ला
  • बीआरटीएस कॉरिडोर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई