इंदौर में नो-एंट्री विवाद नहीं सुलझा, मीटिंग में नहीं बनी सहमति, ट्रांसपोर्टर 6 अक्टूबर से कर रहे माल बुकिंग बंद
Sanjay Gupta | Published:
indore-no-entry-dispute-transporters-goods-booking-shutdown
इंदौर में भारी वाहनों की नो-एंट्री (No Entry) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने 6 अक्टूबर से माल बुकिंग और डिलीवरी बंद करने की घोषणा कर दी है। वहीं, इसके बाद ट्रांसपोर्टर और प्रशासन की बैठक हुई, लेकिन इसका भी बेनतीजा नहीं निकला।
INDORE. इंदौर में हुए भयावह ट्रक हादसे में तीन लोगों की मौत हुई और 12 लोग घायल हुए। इस हादसे (इंदौर ट्रक हादसा) के बाद पुलिस व प्रशासन ने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश रोकने के लिए सख्ती की और आदेश जारी किए। इसका व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों द्वारा विरोध किया जा रहा है। एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लीट ऑनर्स ने बुकिंग बंद करने की घोषणा कर दी थी और 6 अक्टूबर से बुकिंग व डिलीवरी बंद होगी।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में भारी वाहन ट्रक के प्रवेश पर रोक के विरोध में अब ट्रांसपोर्टर्स की माल बुकिंग डिलीवरी बंद करने की घोषणा
ऑल इंडिया कांग्रेस मोटर के सदस्य सी.एल. मुकाती ने कहा कि एक घटना के कारण 15 दिन से पूरा व्यापार अस्त-व्यस्त हो गया है। हमने प्रशासन के सामने मांग रख दी है, अच्छे माहौल में बात हुई है और अब प्रशासन को ही फैसला करना है। इसके बाद भी यदि व्यापार बंद होता है तो जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उधर एडीएम राय ने कहा कि सभी बातों को अच्छे से सुना गया है और इस पर विचार करके आगे फैसला करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में तेलंगाना विधायक टी राजा ने युवाओं से की अपील, लव जिहाद को ठोकने का नशा करो
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश | इंदौर में कल RSS के पथ संचलन में दो लाख स्वयंसेवक होंगे शामिल, घर-घर को दिया न्यौता
एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लीट ऑनर्स के अध्यक्ष राकेश तिवारी और सचिव कपिल शर्मा द्वारा सभी व्यापारी संस्थाओं के नाम पत्र लिखा गया था। इसमें कहा गया है कि पुलिस-प्रशासन द्वारा विविध मार्गों पर सुबह 6 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री कर दी गई है।
संस्था द्वारा कुछ मार्गों को लेकर विरोध दर्ज कराया गया है। इंदौर प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। लोहा मंडी क्षेत्र पार्सल गुड्स के परिवहन का बड़ा केंद्र है, जो नो-एंट्री के चलते प्रभावित हो रहा है। रात 11 से सुबह 6 बजे की अवधि में यह काम करना संभव नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: सीतलामाता बाजार में लगे गोडसे जिंदाबाद के नारे, हिंदू महासभा ने किया था आयोजन, कांग्रेस ने की शिकायत
इंदौर में नो एंट्री के विरोध स्वरूप संस्था के सदस्य स्वैच्छिक रूप से 6 अक्टूबर, सोमवार से अपने कार्यालय/गोदाम से माल बुकिंग व डिलीवरी का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद करेंगे। जब तक प्रशासन व पुलिस प्रवेश के इस प्रावधान को पूर्ववत नहीं करते हैं। नो-एंट्री के प्रावधान के तहत काम करना असंभव है। असुविधा के लिए खेद है।
विवाद सुलझाने के लिए हुई मीटिंग
विवाद सुलझाने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने एडीएम रोशन राय के साथ ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन की बैठक रखवाई। शनिवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। लेकिन इसमें पूरी सहमति नहीं बनी। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि हमने लोहा मंडी में सुबह 12 से शाम 5 बजे तक और रात 9 से सुबह 7 बजे तक आवाजाही की मांग रखी है। कुछ और छूट की भी मांग की है। यदि इसमें लिखित आदेश हो जाता है और मांग मान ली जाती है तो 6 अक्टूबर से प्रस्तावित माल बुकिंग व डिलीवरी बंद की घोषणा वापस ले ली जाएगी, नहीं तो इसे जारी रखा जाएगा।
अब सब प्रशासन को तय करना है
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में तेलंगाना विधायक टी राजा ने युवाओं से की अपील, लव जिहाद को ठोकने का नशा करो
इंदौर में भारी वाहन ट्रक के प्रवेश पर रोक मामले की खबर पर एक नजर
|
एसोसिएशन ने यह की है बंद की घोषणा
संस्था द्वारा कुछ मार्गों को लेकर विरोध दर्ज कराया गया है। इंदौर प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। लोहा मंडी क्षेत्र पार्सल गुड्स के परिवहन का बड़ा केंद्र है, जो नो-एंट्री के चलते प्रभावित हो रहा है। रात 11 से सुबह 6 बजे की अवधि में यह काम करना संभव नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: सीतलामाता बाजार में लगे गोडसे जिंदाबाद के नारे, हिंदू महासभा ने किया था आयोजन, कांग्रेस ने की शिकायत
अनिश्चितकाल के लिए बुकिंग सोमवार से बंद करेंगे
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari