इंदौर हाईकोर्ट जस्टिस दुप्पला वेंकट रमण ने कहा परेशान करने के लिए मेरा ट्रांसफर मप्र किया

Sanjay Gupta | May 20, 2025, 22:34 IST
Share
Indore High Court Justice
Indore High Court Justice

जस्टिस दुप्पला वेंकट रमण ने कहा कि साल 2023 में गृह राज्य आंध्र प्रदेश से ट्रासंफर मप्र किया गया। यह दुर्भावना और परेशान करन् के लिए हुआ। मुझे लगता है कि यह ट्रांसफर गलत इरादे से हुआ था।

MP News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट इंदौर बेंच के जस्टिस दुप्पला वेंकट रमण दो जून को रिटायर हो रहे हैं। लेकिन गर्मियों की छुट्टियां लगने के चलते मंगलवार 20 मई को ही उनका विदाई समारोह किया गया। इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश से मप्र हाईकोर्ट ट्रांसफर होने पर गंभीर बात कही। यह बात सभी जज और बार सदस्यों के सामने कही।

e025fa0c-6fa
e025fa0c-6fa

परेशान के लिए किया गया मेरा ट्रांसफर

जस्टिस दुप्पला वेंकट रमण ने कहा कि साल 2023 में गृह राज्य आंध्र प्रदेश से ट्रासंफर मप्र किया गया। यह दुर्भावना और परेशान करन् के लिए हुआ। मुझे लगता है कि यह ट्रांसफर गलत इरादे से हुआ था। मैं उनके अंहकार के संतुष्ट होने से खुशू हूं, अब वह रिटायर हो चुके हैं, ईश्वर ना तो क्षमा करता हाँ और ना ही भूलता है। दूसरे तरीके से भी कष्ट उठाना होगा

ये खबर भी पढ़िए... साध्वी बनने का नाटक कर करोड़ों की ठगी करने वाली रीना रघुवंशी की अग्रिम जमानत हाईकोर्ट से खारिज

पत्नी के बेहतर इलाज के लिए चाहता था कर्नाटक

जस्टिस ने कहा कि मैंने ट्रासंफर के रूप में कर्नाटक राज्य चाहा था , ताकि मेरी बीमार पत्नी को बेहतर इलाज मिल सके। वह कोविड के दौरान एक मस्तिष्क संबंधी बीमारी से पीड़ित थी। लेकिन मेरी बात नहीं सुनी गई, ना ही खारिज हुई। मप्र हाईकोर्ट आने के बाद भी मैंने दो बार आवेदन भेजे लेकिन कुछ नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़िए... एक जून के पहले करा लें EKYC, वरना नहीं मिलेगा राशन

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर नगर निगम के नीरज आनंद लिखार को कार्य से हटाने HC के निर्देश

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में बीजेपी विधायकों, नगर अध्यक्ष की बात नहीं मानी तो हड़ताली DAVV कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई, 2 कर्मचारी नेता निलंबित

मैं पहले ट्रांसफर को अभिशाप मानता था

जस्टिस ने यह भी कहा कि मैं इस ट्रांसफर को पहले अभिशाप मानता था लेकिन वह सभी जज भाईयों और जबलपुर, इंदौर के बार सदस्यों के अथाह प्रेम, समर्थन, सहयोग से वरदान में बदल गया। उन्होंने जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि मैंने 14 साल की उम्र में बिजली देखी। पिता का जल्द निधन हो गया, मेरी मां और भाई ने मुझे पाला, उन्होंने प्रोत्साहित किया। महसूस किया कि जीवन में मेहनत का कोई शार्टकट नहीं है। फेयरवेल समारोह में जस्टिस विवेक रूसिया, एडिशनल एडवोकेट जनरल आनंद सोनी, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल हिमांशु जोशी, एडवोकेट सुनील गुप्ता और इंदौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश इनानी भी मौजूद रहे।

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • इंदौर
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • हाईकोर्ट
  • कर्नाटक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज