इंदौर हाईकोर्ट से जस्टिस रुसिया का जबलपुर ट्रांसफर, जस्टिस शुक्ला नए प्रशासनिक जज

Sanjay Gupta | Published:
Share
new roster system
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर हाईकोर्ट में जस्टिस विवेक रूसिया का ट्रांसफर जबलपुर हाईकोर्ट हो गया है। इसके बाद जस्टिस विजय कुमार शुक्ला नए प्रशासनिक जज बने हैं। नया रोस्टर सिस्टम लागू किया गया है, जिसमें विभिन्न बैंचों को अलग-अलग मामलों की सुनवाई दी जाएगी।

INDORE. इंदौर हाईकोर्ट में 10 नवंबर से केस सुनवाई के लिए नया रोस्टर सिस्टम लागू होगा। इसकी वजह जस्टिस विवेक रूसिया का ट्रांसफर होना है। उनका ट्रांसफर इंदौर हाईकोर्ट से जबलपुर हाईकोर्ट में हो गया है।

अब जस्टिस शुक्ला प्रशासनिक जज भी

रुसिया के ट्रांसफर होने पर अब जस्टिस विजय कुमार शुक्ला नए प्रशासनिक जज होंगे। वह इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ की प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी देखेंगे। इस बदलाव के बाद अब इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए भी नया रोस्टर सिस्टम जारी हो गया है।



ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर के एडिशनल DCP और TI ने सुप्रीम कोर्ट में करण को आरोपी अनवर बताया, दुष्कर्म की धारा जोड़ मारी

इंदौर कांग्रेस का ऑडियो कांड दिल्ली पहुंचा, जांच की मांग, प्रभारी बोले- रिकॉर्ड करने वाला बीजेपी का स्लीपर सेल

अब इनकी होगी डबल बैंच

अब इंदौर हाईकोर्ट में डिवीनजल बैंच जस्टिस शुक्ला और जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी की होगी। वहीं सिंगल बेंच जस्टिस सुबोध अभ्यंकर, जस्टिस प्रणय वर्मा, जस्टिस संजीव एस कलगांवकर, जस्टिस गजेंद्र सिंह, जस्टिस पवन कुमार द्विवेदी, जस्टिस जय कुमार पिल्लई, जस्टिस आलोक अवस्थी की होगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में SIR के लिए BJP हुई सक्रिय, BLA टीम बनाई, कांग्रेस अभी भी अधर में अटकी

इंदौर के एडिशनल DCP और TI को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, झूठा हलफनामा दिया

यह मैटर्स देखेंगे अलग-अलग बैंच

इस रोस्टर सिस्टम के साथ ही किस बैंच में कौन से मामले लगेंगे इसकी भी लिस्ट जारी कर दी गई है। एमसीआरसी केस मुख्य रूप से जस्टिस अभ्यंकर के पास है। वहीं रिट अपील केस जस्टिस वर्मा के पास रहेंगे।

राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन जैसे जिलों से जुड़े एमसीआरसी केस जस्टिस कलगांवकर की बैंच में आएंगे। क्रिमिनल अपील केस जस्टिस सिंह के पास, मिसलेनियस केस जस्टिस पवन द्विवेदी की बैंच में लिस्ट होंगे। सर्विस मैटर्स संबंधी रिट अपील जस्टिस पिल्लई के पास रहेंगे।



Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ
  • जस्टिस विवेक रूसिया
  • जस्टिस विजय कुमार शुक्ला नए प्रशासनिक जज
  • रोस्टर सिस्टम
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप

By Sandeep Kumar

जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट