इंदौर में अवैध कॉलोनी में रजिस्ट्री होगी शून्य, भूमाफियाओं को लौटाना पड़ेगी राशि, मामला 160 करोड़ का
Sanjay Gupta | Published:
The sootr
इंदौर में अवैध कॉलोनी को लेकर जिला प्रशासन कड़ा कदम उठाने वाला है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा इन कॉलोनियों की रजिस्ट्री शून्य कराई जाए। इसके साथ ही अवैध कॉलोनी बेचने वालों से लिए गए पैसे वापस कराए जाएंगे।
MP News : इंदौर में अवैध कॉलोनी को लेकर एक बार फिर जिला प्रशासन सख्ती दिखाने जा रहा है। इस मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को आदेश दिया कि इन अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री शून्य कराई जाए और इस मामले में अवैध कॉलोनी काटने वालों द्वारा दी गई राशि भी वापस कराई जाए।
खबर यह भी : इंदौर में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर ED की नजर, प्रशासन से ली लिस्ट
सिंह ने इस मामले में कहा कि- अवैध कॉलोनी इंदौर जैसे शहर के लिए बहुत घातक है, इससे लोग परेशान होते हैं और साथ ही वैध करने में भी कई समस्याएं आती है, लोग पीड़ित होते हैं। प्रशासन ने अभी तक कोर्ट केस लगाए हैं, एफआईआर कराई है, लेकिन अभी रजिस्ट्री निरस्त करने की कार्रवाई नहीं की थी, इसलिए कॉलोनी सेल को निर्देश दिए हैं जिसमें अवैध कॉलोनी का केस साबित हुआ है और कॉलम 12 में इंट्री की गई है, एफआईआर हुई है, इन सभी में रजिस्ट्री शून्य करन् के लिए निरस्त करने के लिए कोर्ट में प्रकरण लगाएंगे। इससे इन सभी में जिन्होंने गलत तरीके से बेची है, उन्हें राशि भी लौटाना होगी और रजिस्ट्री भी शून्य होगी।
खबर यह भी : इंदौर में अवैध कॉलोनी काट बेचे 20 करोड़ के प्लॉट, 12 पर FIR के आदेश
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल द्वारा इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियां चिह्नित कराई गई और इसमें 100 से ज्यादा केस सामने आए। इसमें अपर कलेक्टर कोर्ट में केस लगाए गए और फिर इसमें सुनवाई कर आदेश जारी करने शुरू किए गए। अभी तक 63 मामलों में एफआईआर के आदेश जारी हो चुके हैं। इन मामले में करीब 1600 प्लाट बिक्री का मामला सामने आया था, जो करीब 60 हेक्टेयर जमीन पर काटे गए।
खबर यह भी : इंदौर में अवैध कॉलोनी काटने वालों के साथ प्लॉट बेचने वालों पर भी होगी कार्रवाई, 1 एकड़ से कम जमीन का प्लॉट में नहीं होगा पंजीयन
यदि इंदौर में जमीन के भाव देखते हुए एक प्लाट की कीमत औसतन 10 लाख रुपए भी मानी जाए तो यह 1600 प्लाट की राशि 160 करोड़ रुपए कम से कम होती है। यदि रजिस्ट्री शून्य होती है तो यह राशि क्या भूमाफिया इन प्लाटधारकों को लौटाएंगे और लौटाएंगे तो किस तरह से। यह एक बड़ी राशि है। वहीं इसमें वह राशि तो जुड़ी ही नहीं जो ब्लैक में ली गई होगी, क्योंकि अभी भी इंदौर में कई जगह पर बाजार भाव और गाइडलाइन के भाव में काफी अंतर है।
खबर यह भी : इंदौर में अवैध कॉलोनी के रहवासियों की चाह हार्डिया बनें नगरीय प्रशासन मंत्री, हार्डिया बोले- मुस्लिमों के 75 हजार में 600 वोट मिले
अभी यह भी एक बड़ा कानूनी विवाद है कि इसमें कई केस में थाने से छूट मिल गई तो वहीं कई कॉलोनाइजर इसमें अपील में संभागायुक्त कोर्ट में पहुंच चुके हैं। इसमें से कुछ को स्टे भी हो गया है। ऐसे में जिला प्रशासन की मंशा अच्छी होने के बाद भी अभी आगे कई कानूनी पेंच इसमें आना है।
इंदौर जिला प्रशासन
खबर यह भी : इंदौर में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर ED की नजर, प्रशासन से ली लिस्ट
यह बोले कलेक्टर आशीष सिंह
खबर यह भी : इंदौर में अवैध कॉलोनी काट बेचे 20 करोड़ के प्लॉट, 12 पर FIR के आदेश
अभी तक 1600 प्लाट की हुई रजिस्ट्री इन अवैध कॉलोनी में
खबर यह भी : इंदौर में अवैध कॉलोनी काटने वालों के साथ प्लॉट बेचने वालों पर भी होगी कार्रवाई, 1 एकड़ से कम जमीन का प्लॉट में नहीं होगा पंजीयन
160 करोड़ से ज्यादा का मामला, कैसे वापस होगी राशि
खबर यह भी : इंदौर में अवैध कॉलोनी के रहवासियों की चाह हार्डिया बनें नगरीय प्रशासन मंत्री, हार्डिया बोले- मुस्लिमों के 75 हजार में 600 वोट मिले
संभागायुक्त की कोर्ट में लग गए कई केस
इंदौर जिला प्रशासन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari