किन्नर विवाद : महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
kinnar community dispute
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच विवाद के बाद किन्नरों ने आत्महत्या का प्रयास किया। महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कलेक्टर से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल दवे@INDORE

मध्यप्रदेश केइंदौर में बुधवार की रात किन्नर समाज के दो गुटों में विवाद बढ़ गया था। इस विवाद में कई किन्नरों ने सामूहिक रूप से फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था। इस विवाद में महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की इंट्री हो गई है। महामंडलेश्वर ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।

त्रिपाठी ने इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात की और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की। उन्होंने कहा कि इस विवाद के कारण समाज की बदनामी हो रही है और किन्नरों के खिलाफ होने वाली घटनाओं में तेजी से कार्रवाई की जरूरत है। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सपना हाजी की वजह से समाज में फूट पड़ी

महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि सपना हाजी की वजह से समाज में फूट पड़ी है। इसी के चलते विवाद में कई किन्नरों ने आत्महत्या का प्रयास किया था। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस विवाद में शामिल दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़ें...

पुलिस की चूक से तूल पकड़ा मामला, एसआईटी जांच पूरी करती तो नहीं बढ़ता इंदौर किन्नर विवाद

इंदौर के किन्नर विवाद में राजनीति की एंट्री: सांसद-विधायक पहुंचे कमिश्नर के पास, सपना हाजी गिरफ्तार

फर्जी पत्रकारों के खिलाफ भी कठोर कदम उठाएं

त्रिपाठी ने यह भी कहा कि किन्नरों से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाले फर्जी पत्रकारों के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। कलेक्टर शिवम वर्मा ने महामंडलेश्वर को आश्वस्त किया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ पिया फिनाइल, एक ने की आत्मदाह की कोशिश, जानें पूरा मामला

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

किन्नर समाज के दो गुटों में चल रहा है विवाद

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से इंदौर में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच लगातार विवाद चल रहा है, जिसकी चरम स्थिति तब देखने को मिली जब कई किन्नरों ने सामूहिक रूप से फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। अब प्रशासन पर यह जिम्मेदारी है कि वह इस विवाद पर जल्द विराम लगाए।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • इंदौर किन्नर विवाद
  • महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर