इंदौर के कई बिल्डरों के साथ धोखाधड़ी का आरोपी भूमाफिया प्रवीण जैन को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया
Sanjay Gupta | Nov 03, 2025, 12:14 IST
indore-land mafia Praveen Jain-arrest-crime-branch
भूमाफिया प्रवीण जैन और उसके साथी प्रवीण सिसोदिया को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की धोखाधड़ी की। यह धोखाधड़ी बिल्डरों और आम लोगों के साथ मिलकर की गई थी।
INDORE. इंदौर में आम लोगों के साथ ही कई बिल्डरों को धोखा देने वाला भूमाफिया प्रवीण जैन अब क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया है। प्रवीण पर तीन करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया गया था। वहीं, अब क्राइम ब्रांच इंदौर ने जैन और उसके साथी प्रवीण सिसोदिया को गिरफ्तार किया है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में नया चूहाकांड, शास्त्री ब्रिज ही कुतर दिया, हुआ गड्ढा
अपराध क्रमांक 188/25 के तहत आरोपियों पर धारा 318(4), 340(2), 336(3), 338, 61(2), 3(5) BNS भारतीय न्याय संहिता (BNS) में केस दर्ज किया गया है।
आरोपी 1. चंदन पिता स्व. प्रभुलाल, 2. मेहरबान सिंह पिता प्रभुलाल, 3. सीमाबाई पति दशरथ, 4. कृष्णाबाई पति मोहनलाल, 5. प्रवीण पूनमचंद जैन, 6. प्रवीण सिसोदिया हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में SIR के लिए कांग्रेस का हेल्पलाइन नंबर, बोले- हर मतदाता की करेंगे सुरक्षा
क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच के बाद आरोपी प्रवीण सिसोदिया और प्रवीण पूनमचंद जैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक जमीन की धोखाधड़ी कर रहे थे। जांच में क्राइम ब्रांच इंदौर की EOW इन्वेस्टिगेशन टीम का विशेष योगदान रहा।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में कलेक्टर की सख्ती, फायर सेफ्टी लापरवाही पर अपोलो समेत मध्यप्रदेश की 10 फैक्ट्रियां सील
जैन और उसके साथी दामाद दोनों ही कई बिल्डरों के साथ पार्टनरशिप में काम कर चुके हैं। इस पार्टनरशिप के दौरान जैन ने कई लोगों के साथ ठगी की और करोड़ों का खेल किया है। इस मामले में पहले भी उसके खिलाफ शिकायतें हो चुकी हैं और वह जेल भी जा चुका है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: सीपी संतोष सिंह की ट्रैफिक हेल्पलाइन 7049107620 नंबर में ऐसी चूक
फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी
इंदौर क्राइम ब्रांच को आवेदक विशाल सिंह के जरिए एक शिकायत आवेदन पत्र दिया गया था। इसमें कहा गया कि जैन, सिसोदिया और अन्य आरोपियों ने फर्जी अनुबंध और फर्जी मानचित्र बनाकर करोड़ों रुपए की जमीन की धोखाधड़ी की। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने भूमि स्वामित्व को लेकर चल रहे सिविल केस और अन्य जानकारी छिपाई थी। इसके साथ ही, कूटरचित अनुबंध पत्र और कूटरचित अवैध फर्जी कॉलोनी का नक्शा तैयार किया था। फिर तीसरे पक्ष को बेचकर इस भूमि की रजिस्ट्री कर 3.62 करोड़ की ठगी की।
यह हैं आरोपी
आरोपी 1. चंदन पिता स्व. प्रभुलाल, 2. मेहरबान सिंह पिता प्रभुलाल, 3. सीमाबाई पति दशरथ, 4. कृष्णाबाई पति मोहनलाल, 5. प्रवीण पूनमचंद जैन, 6. प्रवीण सिसोदिया हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में SIR के लिए कांग्रेस का हेल्पलाइन नंबर, बोले- हर मतदाता की करेंगे सुरक्षा
जांच में यह पाया गया
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में कलेक्टर की सख्ती, फायर सेफ्टी लापरवाही पर अपोलो समेत मध्यप्रदेश की 10 फैक्ट्रियां सील
बिल्डरों के साथ पार्टनर बनाकर किए खेल
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: सीपी संतोष सिंह की ट्रैफिक हेल्पलाइन 7049107620 नंबर में ऐसी चूक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA