Liveconcert : सुनिधि चौहान, अरिजीत, अल्ताफ के लाइव कॉन्सर्ट में निगम वसूलेगा 10 प्रतिशत टैक्स
Reena Sharma Vijayvargiya | Mar 22, 2025, 15:22 IST
The sootr
इंदौर में कुछ दिन पहले हनी सिंह और दिलजीत का लाइव कॉन्सर्ट हुआ था। इसके बाद अब मार्च और अप्रैल माह में इंदौर में अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान और अल्ताफ राजा का लाइव कॉन्सर्ट होने वाला है। दो शो इस माह होने वाले हैं और एक शो अप्रैल में होगा।
MP News : इंदौर में कुछ दिन पहले हनी सिंह और दिलजीत का लाइव कॉन्सर्ट हुआ था। इसके बाद अब मार्च और अप्रैल माह में इंदौर में अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान और अल्ताफ राजा का लाइव कॉन्सर्ट होने वाला है। दो शो इस माह होने वाले हैं और एक शो अप्रैल में होगा। कॉन्सर्ट की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम मनोरंजन कर की वसूली को लेकर पहले से ही एक्शन मोड में आ गया है। निगम अधिकारियों ने इन कॉन्सर्ट के आयोजकों को नोटिस जारी कर दिए हैं क्योंकि पिछले दिनों इंदौर में हुए दिलजीत दोसांझ और हनी सिंह के कॉन्सर्ट में टैक्स को लेकर हुआ विवाद अभी तक जारी है।
इंदौर में गायक अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट सी-21 मॉल में, सुनिधि चौहान का लाइव कॉन्सर्ट लाभगंगा में और अल्ताफ राजा का कॉन्सर्ट मार्क क्लब में आयोजित होने जा रहा है। नगर निगम प्रभारी अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों के आयोजन स्थलों के संचालकों को निगम द्वारा नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इस नोटिस में संचालकों को निर्देश दिया गया है कि नियमों के अनुसार इस तरह के आयोजनों में टिकट बिक्री से होने वाली कमाई का 10 प्रतिशत मनोरंजन कर के रूप में जमा करना अनिवार्य है। संबंधित स्थल संचालकों से कहा गया है कि वे अपने यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजकों से चर्चा कर यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित मनोरंजन कर की राशि सही समय पर जमा कर दी जाए।
ये खबर भी पढ़ें : MUMBAI: 4 साल की उम्र में ये Singer गाते थे शादियों में गाने, पद्मश्री से हुए सम्मानित, मोहम्मद रफी के हैं Fan
इंदौर नगर निगम ने हनी सिंह के शो के आयोजकों से 50 लाख रुपए के टैक्स की मांग की थी। 8 मार्च को दोपहर में जीएसटी पोर्टल के माध्यम से नगर निगम ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के लिए 3 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक के टिकट बिके हैं। नियमों के अनुसार, इस राशि का 10 प्रतिशत मनोरंजन कर और आमोद कर पहले ही जमा कराना अनिवार्य था।
ये खबर भी पढ़ें : 🔴 Sootrdhar Live | Madhya Pradesh में किस मुकाम पर पहुंची OBC Reservation की कानूनी लड़ाई ?
हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए अलग-अलग श्रेणियों में 2,500 रुपए तक के टिकट बेचे गए थे। इस मामले पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, "आयोजकों की नीयत ठीक नहीं थी।" उन्होंने आयोजकों को पोस्ट-डेटेड चेक देने के लिए कहा, लेकिन आयोजकों ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वे चेक साथ लेकर नहीं चलते।
ये खबर भी पढ़ें : Honeytrap : MP में ब्लैकमेलिंग रैकेट सक्रिय, व्यापारियों के साथ ही टारगेट पर नेताओं के बेटे
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि नगर निगम का टैक्स मॉडल और सिस्टम पूरी तरह सही है। आयोजक एक दिन पहले तक अनुमति लेने के लिए फॉर्म तक नहीं भरते। यदि उन्होंने तीन महीने पहले टिकट बिक्री शुरू करने के साथ ही नगर निगम में आवेदन जमा कर दिया होता, तो उसके प्रपत्र में सब कुछ स्पष्ट लिखा रहता।
इंदौर में इस दिन आएंगे ये कलाकार
- 23 मार्च - सुनिधि चौहान
- 27 मार्च - अल्ताफ राजा
- 19 अप्रैल - अरिजीत सिंह
ये हैं तीनों शो के टिकट के रेट
- अल्ताफ राजा के लाइव कॉन्सर्ट के टिकट 999 रुपए से लेकर 2,999 रुपए तक हैं।
- सुनिधि चौहान के लाइव कॉन्सर्ट के टिकट 699 रुपए से लेकर 3,098 रुपए तक हैं।
- अरिजीत सिंह के लाइव कॉन्सर्ट के टिकट की शुरुआती रेंज लगभग 2,499 रुपए होगी।
संचालकों को निगम का नोटिस
ये खबर भी पढ़ें : MUMBAI: 4 साल की उम्र में ये Singer गाते थे शादियों में गाने, पद्मश्री से हुए सम्मानित, मोहम्मद रफी के हैं Fan
हनी सिंह शो में हुआ था टैक्स का विवाद
ये खबर भी पढ़ें : 🔴 Sootrdhar Live | Madhya Pradesh में किस मुकाम पर पहुंची OBC Reservation की कानूनी लड़ाई ?
हनी सिंह शो के आयोजक और निगम की छिड़ी थी बहस
ये खबर भी पढ़ें : Honeytrap : MP में ब्लैकमेलिंग रैकेट सक्रिय, व्यापारियों के साथ ही टारगेट पर नेताओं के बेटे
टैक्स मॉडल और सिस्टम पूरी तरह सही - महापौर
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj