इंदौर मैडीकैप्स ग्रुप की बस ने अब एमजी रोड पर रौंदा, एक की मौत, दो महीने पहले भी दो की गई थी जान
Sanjay Gupta | Oct 31, 2025, 21:50 IST
Photograph: (thesootr)
इंदौर के एमजी रोड पर मैडीकैप्स ग्रुप की बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे एक की मौत और एक घायल हुआ। मृतक देवीलाल विदिशा का रहने वाला था। यह वही ग्रुप है जिसकी बस ने अगस्त में भी बड़ा गणपति पर दो लोगों की जान ली थी।
INDORE. इंदौर बस हादसा: इंदौर मैडीकैप्स ग्रुप की बस ने अब एमजी रोड पर एक्सीडेंट किया है। एक बाइक को रौंद दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। इसी ग्रुप की एक बस ने अगस्त माह में बड़ा गणपति पर भी राहगीरों को रौंदा था, जिसमें दो की मौत हुई थी।
इंदौर के एमजी रोड इलाके में एक कॉलेज बस ने शुक्रवार देर शाम अपने घर जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। बस का पहिया एक दोस्त के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एमजी रोड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार ब्रिज के पास की है। यहां बाइक से प्रेम कुमार पिता रामकिशन मंडलोई, निवासी मूसाखेड़ी, अपने दोस्त देवीलाल के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान मैडीकैप्स स्कूल की तेज रफ्तार बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसमे देवीलाल के सिर से बस का पहिया निकलने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं प्रेम का पैर फ्रैक्चर हुआ।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर के माहेश्वरी कॉलेज ट्रस्ट का आरोप प्रिंसिपल और स्टाफ ने चार घंटे बंधक बनाया, नोटिस दिया
इंदौर बना देश का पहला एआई बेस्ड डिजिटल डॉक्यूमेंट शहर, 1 करोड़ दस्तावेज हो रहे स्कैन
परिजनों ने बताया कि प्रेमकुमार और देवीलाल एक कंपनी में काम करते हैं। देवीलाल मूल रूप से विदिशा का रहने वाला था। ड्राइवर को मौके पर ही राहगीरों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस को जब्त कर लिया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर कलेक्टर के पास विधायक को लेकर बचाव के लिए पहुंचे बाबू, फर्जीवाड़ा चौंकाने वाला
इंदौर नगर निगम को संपत्तिकर में झटका, चमेलीदेवी स्कूल के मामले में हाईकोर्ट के ये आदेश
इसी ग्रुप की बस ने अगस्त माह में इंदौर में बड़ा गणपति मंदिररोड पर छात्रा और एक निजी कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति को टक्कर मारी थी। दोनों की मौत हुई थी। वहीं एक अन्य छात्रा और आटो चालक घायल हुए थे। इंदौर में हुए भयावह ट्रक हादसे के बाद भी हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ट्रक हादसे में चार की मौत हुई थी।
इस तरह हुई घटना
एमजी रोड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार ब्रिज के पास की है। यहां बाइक से प्रेम कुमार पिता रामकिशन मंडलोई, निवासी मूसाखेड़ी, अपने दोस्त देवीलाल के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान मैडीकैप्स स्कूल की तेज रफ्तार बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसमे देवीलाल के सिर से बस का पहिया निकलने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं प्रेम का पैर फ्रैक्चर हुआ।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर के माहेश्वरी कॉलेज ट्रस्ट का आरोप प्रिंसिपल और स्टाफ ने चार घंटे बंधक बनाया, नोटिस दिया
इंदौर बना देश का पहला एआई बेस्ड डिजिटल डॉक्यूमेंट शहर, 1 करोड़ दस्तावेज हो रहे स्कैन
राहगीरों ने ड्राइवर को पकड़ पीटा
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर कलेक्टर के पास विधायक को लेकर बचाव के लिए पहुंचे बाबू, फर्जीवाड़ा चौंकाने वाला
इंदौर नगर निगम को संपत्तिकर में झटका, चमेलीदेवी स्कूल के मामले में हाईकोर्ट के ये आदेश
पहले दो को मारी थी टक्कर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari